{"_id":"6a031f9c33c66ffac40c13b8","slug":"amid-mourning-at-kota-medical-college-controversy-erupts-over-education-minister-madan-dilawars-birthday-celebrations-with-the-leader-of-the-opposition-demanding-an-apology-from-the-minister-jaipur-news-c-1-1-noi1422-4270609-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: प्रसूताओं की मौत के बीच मदन दिलावर का जन्मदिन समारोह पर विपक्ष का हमला, जूली ने निशाने पर लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: प्रसूताओं की मौत के बीच मदन दिलावर का जन्मदिन समारोह पर विपक्ष का हमला, जूली ने निशाने पर लिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
Published by: जयपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 06:55 PM IST
विज्ञापन
सार
कोटा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में प्रसूताओं की मौत के बीच शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का जन्मदिन समारोह विपक्ष के निशाने पर आ गया है। नेता प्रतिपक्ष ने इसे सरकार की असंवेदनशीलता बताते हुए सवाल खड़े किए हैं।
दिलावर के जन्मदिन समारोह पर जूली ने दी कड़ी प्रतिक्रिया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
कोटा में राजस्थान सरकार के शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर का जन्मदिन समारोह राजनीतिक विवाद का विषय बन गया। एक ओर मंत्री समर्थक जन्मदिन को उत्सव के रूप में मना रहे थे, वहीं दूसरी ओर कोटा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में प्रसूताओं की मौत और कई महिलाओं की गंभीर हालत ने पूरे शहर को झकझोर रखा था। इसी बीच मंत्री कार्यालय द्वारा जारी प्रेस नोट और जन्मदिन समारोह की तस्वीरों को लेकर विपक्ष ने सरकार पर निशाना साधा है।
शिक्षा मंत्री कार्यालय की ओर से जारी प्रेस नोट में बताया गया कि मंत्री मदन दिलावर को उनके जन्मदिन पर आंध्रप्रदेश की दुर्लभ पुगनूर नस्ल की दो गायें उपहार स्वरूप भेंट की गईं। जानकारी के अनुसार जयपुर के गोपालक राधेश्याम महाराज ने मंत्री को यह गायें भेंट कीं। प्रेस नोट में दावा किया गया कि पुगनूर नस्ल दुनिया की सबसे छोटी देसी गायों में शामिल है और इसकी कीमत 1 लाख से 3 लाख रुपए तक होती है। साथ ही यह भी कहा गया कि कोटा में इस नस्ल की गाय रखने वाले मंत्री मदन दिलावर पहले व्यक्ति बन गए हैं।
ये भी पढ़ें: NEET : दो साल की मेहनत बर्बाद! नीट परीक्षा रद्द होते ही फूटा छात्रों का गुस्सा, बोले- अब किस पर करें भरोसा?
मंत्री कार्यालय की ओर से जारी इस जानकारी के बाद विपक्ष ने सवाल उठाए कि जब कोटा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मातम का माहौल था, उस समय सरकार के जिम्मेदार मंत्री जन्मदिन समारोह और उपहारों के प्रचार में व्यस्त थे।
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि यह तस्वीर केवल एक मंत्री की नहीं, बल्कि पूरी सरकार की संवेदनहीनता को दर्शाती है। उन्होंने आरोप लगाया कि अस्पताल में परिवार अपने परिजनों को खोने के दुख में डूबे थे और कई महिलाएं जिंदगी की जंग लड़ रही थीं, जबकि मंत्री जश्न में व्यस्त दिखाई दिए।
जूली ने कहा कि यह शिक्षा मंत्री की पहली विवादित घटना नहीं है। उन्होंने याद दिलाया कि इससे पहले भी झालावाड़ में स्कूल हादसे के बाद मंत्री सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल हुए थे। विपक्ष ने पूरे मामले को पद की गरिमा के खिलाफ बताते हुए मंत्री से प्रदेश की जनता से माफी मांगने की मांग की है।
Trending Videos

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के जन्मदिन उत्सव की तस्वीरें