सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   BJP Outraged Over Congress Leader Mani Shankar Aiyar's Statement; Party Workers Stage Protests in Jaipur

Rajasthan News: कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर के बयान पर भड़की भाजपा, जयपुर में कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Himanshu Priyadarshi Updated Sun, 15 Mar 2026 06:46 PM IST
विज्ञापन
सार

BJP Workers Protests: जयपुर में मणिशंकर अय्यर के कथित बयान के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने गांधी सर्किल पर विरोध-प्रदर्शन किया। भाजपा नेताओं ने बयान को प्रधानमंत्री और देश की गरिमा के खिलाफ बताते हुए अय्यर से सार्वजनिक माफी की मांग की।

BJP Outraged Over Congress Leader Mani Shankar Aiyar's Statement; Party Workers Stage Protests in Jaipur
मणिशंकर अय्यर के बयान को लेकर भाजपा का विरोध-प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जयपुर में कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ दिए गए कथित बयान को लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में आक्रोश देखने को मिला। रविवार को शहर के गांधी सर्किल पर भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा के नेतृत्व में अय्यर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और उनसे सार्वजनिक माफी की मांग की।

Trending Videos

 
बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ता, लगे नारे
दोपहर करीब 3:30 बजे बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता कनोडिया कॉलेज के सामने गांधी सर्किल पर एकत्रित हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने “कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद”, “राहुल गांधी मुर्दाबाद” और “मणिशंकर अय्यर मुर्दाबाद” जैसे नारे लगाए। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने अय्यर के बयान को प्रधानमंत्री पद और देश की गरिमा के खिलाफ बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बयान को देश का अपमान बताया
भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी ने कहा कि प्रधानमंत्री के खिलाफ अपमानजनक भाषा का प्रयोग करना पूरे देश का अपमान है और इसे किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केवल एक व्यक्ति नहीं बल्कि देश की जनता के जनादेश का प्रतिनिधित्व करते हैं। ऐसे में उनके लिए अमर्यादित शब्दों का प्रयोग करना देश के 140 करोड़ नागरिकों का भी अपमान है। बगड़ी ने कहा कि अय्यर को अपने बयान पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।
 
कांग्रेस पर भी साधा निशाना
श्रवण सिंह बगड़ी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि लगातार चुनावी हार से कांग्रेस के नेता बौखला गए हैं और इसी कारण इस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस पार्टी का नेतृत्व राहुल गांधी जैसे नेता कर रहे हों, वहां से इस तरह की भाषा का प्रयोग होना आश्चर्य की बात नहीं है।

पढ़ें- Rajasthan: ‘नीच जाति नहीं, नीच किस्म का आदमी कहा था’, पीएम मोदी को लेकर मणिशंकर अय्यर का बयान फिर चर्चा में
 
लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बताया बयान
भाजपा महामंत्री भूपेंद्र सैनी ने भी इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री का अपमान पूरे देश का अपमान है। उनके अनुसार प्रधानमंत्री लोकतांत्रिक व्यवस्था और जनता के जनादेश का प्रतीक होते हैं, इसलिए उनके खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि भाजपा इस तरह की मानसिकता को कभी स्वीकार नहीं करेगी और कांग्रेस को इस मुद्दे पर अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।
 
आगे भी विरोध की चेतावनी
भूपेंद्र सैनी ने कहा कि यदि कांग्रेस नेताओं की इस प्रकार की बयानबाजी जारी रहती है तो भाजपा कार्यकर्ता पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि मणिशंकर अय्यर मार्क्सवादी विचारधारा से प्रभावित होकर इस तरह के बयान दे रहे हैं, जिसे उन्होंने दुर्भाग्यपूर्ण बताया। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अय्यर से तुरंत सार्वजनिक माफी की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed