फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   BJP Ready for Urban Local Body Polls, Will Respect Every Court Order: Madan Rathore

Rajasthan: चुनाव से भागने का सवाल नहीं, अधिसूचना जारी होते ही मैदान में उतरेगी भाजपा: मदन राठौड़

Thu, 16 Jul 2026 07:03 PM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जयपुर ब्यूरो Updated Thu, 16 Jul 2026 07:03 PM IST
सार

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि पार्टी नगर निकाय चुनाव लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है। कोर्ट के हर आदेश का सम्मान और पालन किया जाएगा। ओबीसी आरक्षण का मुद्दा सुलझते ही चुनाव प्रक्रिया आगे बढ़ेगी, विपक्ष के आरोप निराधार हैं।

विज्ञापन
BJP Ready for Urban Local Body Polls, Will Respect Every Court Order: Madan Rathore
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने नगर निकाय चुनावों को लेकर पार्टी का रुख स्पष्ट करते हुए कहा कि भाजपा न्यायालय का पूरा सम्मान करती है और कोर्ट के किसी भी आदेश की अवमानना नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि न्यायालय जो भी आदेश देगा, भाजपा उसका पूर्ण पालन करेगी और संवैधानिक व्यवस्था के अनुरूप आगे बढ़ेगी।

विज्ञापन

राठौड़ ने कहा कि निर्वाचन आयोग जैसे ही नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी करेगा, भाजपा पूरी तैयारी के साथ चुनाव मैदान में उतर जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा एक राजनीतिक दल है और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेकर चुनाव लड़ना उसका दायित्व है। इसलिए चुनाव से पीछे हटने या भागने का कोई सवाल ही नहीं उठता।

विज्ञापन

विपक्ष के इस आरोप पर कि भाजपा चुनाव से बच रही है, राठौड़ ने कहा कि यह पूरी तरह निराधार और तथ्यहीन बयानबाजी है। उन्होंने दावा किया कि अब तक हुए उपचुनावों में भाजपा ने करीब 85 प्रतिशत सीटों पर जीत दर्ज की है। ऐसे में यह कहना कि भाजपा चुनावों से भाग रही है, वास्तविकता से परे है। उन्होंने कहा कि पार्टी का संगठन पूरी तरह सक्रिय है और सरकार तथा संगठन, दोनों स्तरों पर चुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: पीएम मोदी 17 जुलाई को दौसा, जैसलमेर व खैरथल स्टेशनों का करेंगे वर्चुअल लोकार्पण, देखें तस्वीरें

नगर निकायों के वार्डों के पुनर्गठन के मुद्दे पर राठौड़ ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार ने वार्डों का गठन अव्यवस्थित तरीके से किया था। भाजपा सरकार ने उन विसंगतियों को दूर करते हुए वार्डों का पुनर्गठन किया है। उन्होंने कहा कि इसके बाद अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) आरक्षण से जुड़ा मामला प्रक्रिया के दौरान अटक गया। आयोग की रिपोर्ट तैयार करने और प्रस्तुत करने की प्रक्रिया में कुछ तकनीकी अड़चनें सामने आई हैं, जिनके समाधान के प्रयास किए जा रहे हैं।

राठौड़ ने विश्वास जताया कि ओबीसी आरक्षण से जुड़े मुद्दे का जल्द समाधान हो जाएगा, जिसके बाद चुनाव प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। उन्होंने दोहराया कि भाजपा कानून और संविधान के दायरे में रहकर कार्य करेगी तथा न्यायालय के प्रत्येक आदेश का सम्मान करते हुए उसका पूर्ण पालन करेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी लोकतांत्रिक व्यवस्था में विश्वास रखती है और निकाय चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed