फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   BJP Steps Up Rajasthan Civic Poll Preparations, Harish Dwivedi Named In-Charge

स्थानीय निकाय चुनाव से पहले BJP ने बिछाई सियासी बिसात; हरीश द्विवेदी को राजस्थान का चुनाव प्रभारी बनाया

Fri, 14 Aug 2026 07:32 PM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sourabh Bhatt Updated Fri, 14 Aug 2026 07:32 PM IST
सार

राजस्थान स्थानीय निकाय चुनाव से पहले BJP ने संगठनात्मक तैयारी तेज की है। हरीश द्विवेदी को प्रभारी और पांच नेताओं को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया।

विज्ञापन
BJP Steps Up Rajasthan Civic Poll Preparations, Harish Dwivedi Named In-Charge
बीजेपी मुख्यालय, जयपुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में आगामी स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी चुनावी तैयारियों को धार देना शुरू कर दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने राजस्थान के स्थानीय निकाय चुनावों के लिए पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी को प्रभारी नियुक्त किया है। उनके साथ पांच नेताओं को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

विज्ञापन

पार्टी की ओर से 14 अगस्त को जारी आदेश में महाराष्ट्र सरकार के मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले, सांसद गजेन्द्र सिंह पटेल, सांसद संगीता यादव, रोहन गुप्ता और दिल्ली सरकार के मंत्री रविन्द्र इन्द्राज सिंह को सह-प्रभारी बनाया गया है। सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

विज्ञापन

चुनावी मैदान में उतरने से पहले संगठन पर फोकस

स्थानीय निकाय चुनावों से पहले प्रभारी और सह-प्रभारियों की नियुक्ति को BJP की चुनावी रणनीति का महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। राजस्थान में नगर निकायों के साथ पंचायत स्तर के चुनावी समीकरण भी तेजी से आकार ले रहे हैं। ऐसे में पार्टी ने चुनाव से पहले संगठनात्मक जिम्मेदारियां स्पष्ट कर दी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

खास बात यह है कि राजस्थान के लिए बनाई गई टीम में अलग-अलग राज्यों और राजनीतिक अनुभव वाले नेताओं को शामिल किया गया है। इससे संकेत है कि पार्टी स्थानीय निकाय चुनावों को महज स्थानीय स्तर का चुनाव न मानकर व्यापक संगठनात्मक और राजनीतिक अभियान के तौर पर लेने की तैयारी में है।


यह भी पढें- आरक्षण लॉटरी से बदले सियासी समीकरण: पूरा बीकानेर संभाग महिलाओं को; जैसलमेर में 21 में से सिर्फ एक जीतकर बन जाएंगे जिला प्रमुख

आरक्षण के बाद अब टिकट और बूथ मैनेजमेंट की चुनौती

स्थानीय निकायों में महापौर, सभापति और अध्यक्ष पदों के आरक्षण की तस्वीर सामने आने के बाद अब राजनीतिक दलों के सामने उम्मीदवार चयन की चुनौती है। वहीं कांग्रेस लगातार स्थानीय निकाय चुनावों में आरक्षण और सामाजिक प्रतिनिधित्व को लेकर सरकार पर हमलावर है। ऐसे में BJP के सामने OBC, SC-ST और महिला आरक्षण के नए समीकरणों को राजनीतिक रणनीति में साधने की चुनौती होगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed