सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   CM Bhajan Lal Sharma to Attend Key Delhi Meeting on Yamuna Water Project, MoA Likely to Be Finalised

Rajasthan Yamuna Water Project: CM भजनलाल शर्मा का दिल्ली दौरा, यमुना जल परियोजना पर होगी निर्णायक बैठक

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर/ करौली Published by: Sourabh Bhatt Updated Tue, 23 Jun 2026 06:54 AM IST
विज्ञापन
सार

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मंगलवार को दिल्ली में यमुना जल परियोजना पर केंद्रीय जल शक्ति मंत्री और हरियाणा मुख्यमंत्री के साथ बैठक करेंगे। एमओए को अंतिम रूप देकर परियोजना को गति दी जाएगी।

CM Bhajan Lal Sharma to Attend Key Delhi Meeting on Yamuna Water Project, MoA Likely to Be Finalised
फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मंगलवार को नई दिल्ली में आयोजित एक महत्वपूर्ण उच्चस्तरीय बैठक में हिस्सा लेंगे। इस बैठक में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी मौजूद रहेंगे। बैठक का मुख्य एजेंडा यमुना जल परियोजना को लेकर तैयार किए जा रहे मेमोरेंडम ऑफ एग्रीमेंट (एमओए) को अंतिम रूप देना है।

बैठक के दौरान परियोजना से जुड़े विभिन्न तकनीकी और प्रशासनिक बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी तथा एमओए के मसौदे पर सहमति बनाने का प्रयास किया जाएगा। केंद्र, राजस्थान और हरियाणा सरकार इस महत्वाकांक्षी परियोजना को जल्द धरातल पर उतारने के लिए लगातार समन्वय कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढें- राजस्थान एटीएस की बड़ी कार्रवाई: जयपुर से एक महिला गिरफ्तार,जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े होने का संदेह

विज्ञापन

यमुना जल परियोजना को राजस्थान के शेखावाटी क्षेत्र के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। परियोजना के लागू होने के बाद क्षेत्र के लाखों लोगों को पेयजल उपलब्ध कराने के साथ-साथ किसानों को सिंचाई के लिए भी पर्याप्त पानी मिल सकेगा, जिससे कृषि उत्पादन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

गौरतलब है कि यमुना जल समझौते के तहत पाइपलाइन बिछाने के लिए संयुक्त विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर केंद्रीय जल आयोग को भेजी जा चुकी है। अब एमओए को अंतिम रूप मिलने के बाद परियोजना के क्रियान्वयन की दिशा में तेजी आने की संभावना है।

बैठक में केंद्र सरकार, राजस्थान जल संसाधन विभाग और हरियाणा सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल होंगे। यह बैठक परियोजना को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed