सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan ATS Arrests Alleged Female Sleeper Cell Linked to Jaish-e-Mohammed from Jaipur

राजस्थान एटीएस की बड़ी कार्रवाई: जयपुर से एक महिला गिरफ्तार,जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े होने का संदेह

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जयपुर ब्यूरो Updated Mon, 22 Jun 2026 06:01 PM IST
विज्ञापन
सार

राजस्थान एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड ने आतंकवाद विरोधी अभियान के तहत जयपुर ग्रामीण क्षेत्र से एक महिला को हिरासत में लिया है। महिला पर प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के लिए काम करने का आरोप है। उसके स्लीपर सेल के रूप में सक्रिय होने का संदेह जताया जा रहा है। 

Rajasthan ATS Arrests Alleged Female Sleeper Cell Linked to Jaish-e-Mohammed from Jaipur
जयपुर की महिला पर जैश-ए-मोहम्मद के लिए काम करने का आरोप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड ने आतंकवाद विरोधी अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए जयपुर ग्रामीण क्षेत्र से बबीता नामक एक महिला को हिरासत में लिया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार महिला मूल रूप से सवाई माधोपुर जिले की रहने वाली है। उस पर प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से कथित रूप से जुड़े होने का आरोप है। उस पर स्लीपर सेल के रूप में काम करने का संदेह जताया जा रहा है।


मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर कार्रवाई
सूत्रों के मुताबिक यह कार्रवाई मिलिट्री इंटेलिजेंस से प्राप्त महत्वपूर्ण इनपुट के आधार पर की गई। सूचना मिलने के बाद राजस्थान एटीएस ने महिला की गतिविधियों पर निगरानी रखी। पर्याप्त तथ्य जुटाने के बाद उसे पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। वर्तमान में महिला से एटीएस, केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों और अन्य खुफिया इकाइयों द्वारा संयुक्त रूप से गहन पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिजिटल गतिविधियों की हो रही जांच
जांच एजेंसियां महिला के मोबाइल फोन, सोशल मीडिया अकाउंट्स, डिजिटल संचार माध्यमों और ऑनलाइन गतिविधियों की विस्तार से जांच कर रही हैं। अधिकारियों का मानना है कि महिला कुछ संदिग्ध व्यक्तियों के संपर्क में थी, जिनके माध्यम से उसका कट्टरपंथी विचारधारा की ओर झुकाव बढ़ा। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि उसका कथित रूप से ब्रेनवॉश किया गया था।
विज्ञापन


पाकिस्तान कनेक्शन की भी पड़ताल
सूत्रों के अनुसार महिला के पाकिस्तान जाने की इच्छा और उसके लिए किए गए संभावित प्रयासों की भी जांच की जा रही है। एजेंसियां यह पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि क्या उसे सीमा पार स्थित किसी नेटवर्क या हैंडलर द्वारा निर्देशित किया जा रहा था।

धर्म परिवर्तन के आरोपों की भी जांच
जांच के दौरान धर्म परिवर्तन कराने की कथित कोशिशों से जुड़े पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है। हालांकि इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। एटीएस की टीम महिला के संपर्कों का पूरा नेटवर्क खंगाल रही है, ताकि यह स्पष्ट किया जा सके कि उसके संबंध किन-किन व्यक्तियों और संगठनों से रहे हैं। सुरक्षा एजेंसियां इस मामले को राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा संवेदनशील विषय मानते हुए हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही हैं।

यह भी पढ़ें: सिजेरियन डिलीवरी के बाद आठ प्रसूताओं की तबीयत बिगड़ी, दो की हालत गंभीर; अस्पताल का ऑपरेशन थिएटर बंद

आधिकारिक पुष्टि का इंतजार
हालांकि अभी तक किसी भी एजेंसी ने आधिकारिक रूप से आरोपों की पुष्टि नहीं की है। जांच जारी है और पूछताछ के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि मामले से जुड़े तथ्यों की पुष्टि होने के बाद विस्तृत जानकारी सार्वजनिक की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed