{"_id":"6a3905bf85c677dae60310a4","slug":"beyond-weddings-jaipur-s-community-centres-to-transform-into-modern-urban-social-hubs-with-co-working-spaces-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur: अब सिर्फ शादी-ब्याह नहीं, को-वर्किंग स्पेस और कैफे भी; जयपुर के कम्युनिटी सेंटर बनेंगे ‘अर्बन सोशल हब’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur: अब सिर्फ शादी-ब्याह नहीं, को-वर्किंग स्पेस और कैफे भी; जयपुर के कम्युनिटी सेंटर बनेंगे ‘अर्बन सोशल हब’
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर/ करौली
Published by: Sourabh Bhatt
Updated Mon, 22 Jun 2026 03:22 PM IST
विज्ञापन
सार
जयपुर के पुराने कम्युनिटी सेंटर अब सिर्फ बारातघर नहीं रहेंगे। उनकी जगह ऐसे आधुनिक सोशल हब तैयार होंगे, जहां एक ही परिसर में शादी समारोह, को-वर्किंग स्पेस, कैफेटेरिया, स्पोर्ट्स क्लब और हेल्थ सुविधाएं उपलब्ध होंगी। फाइव स्टार होटल जैसी डिजाइन और मॉल जैसी सुविधाओं से लैस ये केंद्र शहर के सोशल इंफ्रास्ट्रक्चर की नई पहचान बन सकते हैं।
वैशाली नगर में मौजूदा सामुदायिक भवन और उनकी जगह प्रस्तावित नया सेंटर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
राजधानी के पुराने और पारंपरिक सामुदायिक भवन अब जल्द ही नई पहचान के साथ नजर आएंगे। जहां आज ये भवन मुख्य रूप से शादी-विवाह और सामाजिक आयोजनों तक सीमित हैं, वहीं आने वाले कुछ महीनों में इनकी जगह आधुनिक कम्युनिटी हब विकसित किए जाएंगे जिनकी झलक किसी फाइव स्टार होटल, शॉपिंग मॉल या बिजनेस सेंटर जैसी होगी।
जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) शहर के पांच प्रमुख सामुदायिक केंद्रों का पुनर्विकास करने जा रहा है। इसके तहत मौजूदा भवनों को हटाकर पूरी तरह नए डिजाइन और आधुनिक सुविधाओं से लैस बहुउद्देशीय परिसरों का निर्माण किया जाएगा। करीब 148 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इन केंद्रों में सिर्फ सामाजिक समारोहों के लिए हॉल ही नहीं, बल्कि को-वर्किंग स्पेस, कैफेटेरिया, स्पोर्ट्स क्लब, हेल्थ एवं वेलनेस सुविधाओं के लिए अलग फ्लोर भी विकसित किए जाएंगे।
योजना के अनुसार वैशाली नगर, मालवीय नगर, त्रिवेणी नगर और विद्याधर नगर स्थित सामुदायिक भवनों को नए स्वरूप में तैयार किया जाएगा। इन परिसरों को इस तरह डिजाइन किया जा रहा है कि यहां दिन में कॉर्पोरेट मीटिंग, स्टार्टअप गतिविधियां और को-वर्किंग का उपयोग हो सके, जबकि शाम को सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजन आयोजित किए जा सकें।
विज्ञापन
इन केंद्रों का संचालन निजी एजेंसियों को सौंपा जाएगा, जिससे सुविधाओं का बेहतर रखरखाव और प्रोफेशनल प्रबंधन सुनिश्चित किया जा सके। हालांकि सामाजिक आयोजनों के लिए उपलब्ध कराए जाने वाले हॉल और अन्य स्थानों का किराया जेडीए ही तय करेगा, ताकि आम नागरिकों की पहुंच इन सुविधाओं तक बनी रहे।
नए कम्युनिटी हब में आकर्षक फ्रंट एलिवेशन, आधुनिक इंटीरियर, हाई-स्पीड इंटरनेट, विशाल पार्किंग, लैंडस्केप्ड गार्डन, फूड कोर्ट और मल्टीपर्पज हॉल जैसी सुविधाएं प्रस्तावित हैं।
जेडीए अधिकारियों का मानना है कि परियोजना पूरी होने के बाद ये केंद्र केवल शादी-ब्याह के आयोजन स्थल नहीं रहेंगे, बल्कि स्थानीय समुदाय, युवाओं, स्टार्टअप्स, वरिष्ठ नागरिकों और परिवारों के लिए बहुउद्देशीय सामाजिक गतिविधियों के केंद्र बन जाएंगे।