सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur News: CM Bhajanlal Sharma Targets Congress Over Opposition to National Issues, Alleges Refinery Scams

Rajasthan News: कांग्रेस पर CM भजनलाल का हमला, देशहित के मुद्दों पर विरोध और रिफाइनरी घोटालों के लगाए आरोप

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जयपुर ब्यूरो Updated Wed, 22 Apr 2026 06:59 PM IST
विज्ञापन
सार

Jaipur News: चूरू में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि पार्टी ने देशहित के हर मुद्दे का विरोध किया। उन्होंने महिला आरक्षण, धारा 370 और रिफाइनरी परियोजना में घोटालों को लेकर कांग्रेस और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को घेरा।

Jaipur News: CM Bhajanlal Sharma Targets Congress Over Opposition to National Issues, Alleges Refinery Scams
चूरू में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

चूरू में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कांग्रेस पर तीखा राजनीतिक हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देशहित से जुड़े लगभग हर महत्वपूर्ण मुद्दे का लगातार विरोध किया है और उसकी राजनीति केवल विरोध तक सीमित रही है। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के नेताओं ने महिला आरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषय पर भी सकारात्मक भूमिका निभाने के बजाय विरोध का रास्ता चुना।

Trending Videos


उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन संशोधन अधिनियम महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है, लेकिन कांग्रेस इसे लागू होते देखना ही नहीं चाहती। मुख्यमंत्री के अनुसार, कांग्रेस की सोच हमेशा से महिलाओं को उनका अधिकार देने के खिलाफ रही है। इसके साथ ही उन्होंने सेना के सम्मान के मुद्दे पर भी कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि पार्टी के कुछ नेताओं ने सेना का अपमान किया है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने धारा 370 का उल्लेख करते हुए कहा कि जब देश एक ऐतिहासिक निर्णय ले रहा था, तब कांग्रेस ने उसका भी विरोध किया। उन्होंने इसे राष्ट्रीय एकता के खिलाफ रुख बताया।

चूरू में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

पढ़ें- Udaipur: डोटासरा का BJP पर तीखा हमला, कहा- भाजपा अपने अंदरूनी झगड़े सुलझाए; रिफाइनरी हादसे को बताया गंभीर चूक

शेखावाटी क्षेत्र के संदर्भ में मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने वर्षों तक यमुना जल लाने का सपना दिखाया, लेकिन कभी उसे पूरा करने की दिशा में ठोस प्रयास नहीं किए। उन्होंने आरोप लगाया कि हर चुनाव में जनता को भ्रमित करने के लिए झूठे वादे किए गए और विकास के नाम पर केवल राजनीति की गई।

चूरू में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

रिफाइनरी परियोजना को लेकर भी मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि इस परियोजना में कई तरह के घोटाले हुए, जिनमें जमीन आवंटन से लेकर अन्य प्रक्रियाओं तक अनियमितताएं सामने आईं। उन्होंने कहा कि इन मामलों में जवाबदेही तय होनी चाहिए और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को इसका जवाब देना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार पारदर्शिता और विकास के एजेंडे पर काम कर रही है, जबकि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में भ्रष्टाचार और भ्रम फैलाने की राजनीति की। उन्होंने जनता से अपील की कि वे सच्चाई को समझें और विकास के रास्ते को समर्थन दें।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed