सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   BJP President Nitin Nabin will reach Rajasthan on April 27 will inaugurate seven new party offices

Rajasthan Politics: 27 अप्रैल को राजस्थान पहुंचेंगे नितिन नबीन, BJP के नए सात कार्यालयों का करेंगे उद्धाटन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रशांत तिवारी Updated Fri, 24 Apr 2026 08:58 AM IST
विज्ञापन
सार

Rajasthan Politics: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन 27 अप्रैल को पहली बार राजस्थान दौरे पर आएंगे। इस दौरान वे टोंक में 7 जिला कार्यालयों का उद्घाटन और एक का शिलान्यास करेंगे, साथ ही बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। जयपुर में वे पार्टी पदाधिकारियों और कोर कमेटी के साथ बैठक कर संगठन और पार्टी के कामकाज की समीक्षा करेंगे।

BJP President Nitin Nabin will reach Rajasthan on April 27 will inaugurate seven new party offices
भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

नितिन नबीन भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद 27 अप्रैल को पहली बार राजस्थान दौरे पर आ रहे हैं। वह अपने दौरे की शुरुआत टोंक से करेंगे, जहां वे बीजेपी के नव निर्मित 7 जिला कार्यालयों का उद्घाटन करेंगे और जालौर जिला कार्यालय का शिलान्यास करेंगे। इन जिलों में टोंक, बूंदी, प्रतापगढ़, बाड़मेर, चूरू, डूंगरपुर और पाली शामिल हैं। इस दौरान वे टोंक में आयोजित बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

Trending Videos


बूथ कार्यकर्ता से लेकर प्रेदश नेतृत्व तक करेंगे बात
सामने आई जानकारी के मुताबिक, अपने इस अहम दौरे के दौरान भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से लेकर प्रदेश की शीर्ष नेतृत्व टीम तक संवाद करेंगे। पार्टी सूत्रों के अनुसार, इस दौरे का मुख्य उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करना तथा सत्ता और संगठन के कामकाज की समीक्षा करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जयपुर में होगी कोर कमेटी की अहम बैठक
टोंक के कार्यक्रम के बाद नितिन नबीन जयपुर पहुंचेंगे, जहां प्रदेश बीजेपी कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों और कोर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक लेंगे। इस बैठक में संगठनात्मक रणनीति, आगामी कार्यक्रमों और चुनावी तैयारियों पर चर्चा होने की संभावना है। जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रीय अधय्क्ष के दौरे के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ भी उनके साथ मौजूद रहेंगे। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार, नितिन नबीन सुबह 10:55 बजे दिल्ली से जयपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और फिर वहां से हेलीकॉप्टर के जरिए टोंक के लिए रवाना होंगे।

ये भी पढ़ें: कमीशन के लालच में बना ‘साइबर गैंग’ का साथी, 29 लाख की ठगी का खुला राज, ऑपरेशन म्यूल हंटर में खुलासा

जयपुर में जगह-जगह होगा स्वागत 
टोंक में कार्यक्रम खत्म करने के बाद जब वह जयपुर वापस लौटेंगे तो पार्टी नेतओं ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत को व्यापक तैयारियां की हैं। शहर के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों और पार्टी मोर्चों को स्वागत की जिम्मेदारी सौंपी गई है। युवा मोर्चा जयपुर एयरपोर्ट से बाइक रैली निकालते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ रहेगा, जबकि महिला, ओबीसी, एसटी, अल्पसंख्यक, एससी और किसान मोर्चा सहित विभिन्न इकाइयां अपने-अपने निर्धारित स्थानों पर स्वागत करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed