सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Live

Bihar Floor Test LIVE: सीएम सम्राट चौधरी ने विधानसभा में बहुमत प्रस्ताव पेश किया, जानिए किसने क्या कहा?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Aditya Anand Updated Fri, 24 Apr 2026 11:59 AM IST
विज्ञापन
खास बातें

Samrat Choudhary : 15 अप्रैल को शपथ लेकर बिहार के मुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी शुक्रवार 24 अप्रैल को बिहार विधानसभा में बहुमत प्रस्ताव पेश करेंगे। वह एनडीए की नई सरकार की सदन में ताकत दिखाएंगे। आज विधानसभा का हर अपडेट देखें यहां।

bihar cm samrat choudhary bihar floor test live updates bihar vidhan sabha live bihar news
बिहार विधानसभा में आज फ्लोर टेस्ट होगा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
Trending Videos

लाइव अपडेट

11:58 AM, 24-Apr-2026

Bihar Vidhan Sabha: राजू तिवारी ने तेजस्वी पर कसा तंज

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के विधायक दल के नेता राजू तिवारी ने तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा कि लालू प्रसाद की पाठशाला से उनके परिवार के लोग ही निकलेंगे। इस पर राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने पलटवार करते हुए राजू तिवारी पर तंज कसा और कहा, “चोर मचाए शोर।” उन्होंने आगे कहा कि सबसे अधिक तकलीफ चिराग को ही होगी कि इतना बहुमत होने के बावजूद उन्हें कुछ नहीं मिला। इसके बाद राजू तिवारी ने कहा कि इन लोगों का लोकतंत्र में विश्वास नहीं है, इसलिए वे इस तरह की बातें करते हैं।
11:39 AM, 24-Apr-2026

Bihar Vidhan Sabha News: विजय चौधरी ने तेजस्वी यादव पर साधा निशाना

विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पर बोलते हुए उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी ने तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा कि आपको मलाल इसी बात का है कि सरकार लगातार बन रही है, जबकि आपकी सरकार नहीं बन पा रही है। इसलिए आप जनता का विश्वास जीतने की कोशिश कीजिए। उन्होंने कहा कि आज एक नई मिसाल बनी है, जहां सत्ता के शीर्ष पर पहुंचने के बाद उसे अगली पीढ़ी को सौंप दिया गया। ऐसा करना आसान नहीं होता। उन्होंने कहा कि बिहार की राजनीति में एक ऐसा व्यक्तित्व भी आया, जिसने शीर्ष पद पर रहते हुए नई पीढ़ी को नेतृत्व का अवसर दिया, और आज बिहार इस बात की गवाही दे रहा है। विजय चौधरी ने आगे कहा कि नेता प्रतिपक्ष “पेंच लगाकर” बातें कर रहे हैं। उन्होंने महिलाओं को आगे बढ़ने देने की अपील करते हुए कहा कि उन्हें रोका नहीं जाना चाहिए। साथ ही उन्होंने तंज करते हुए कहा कि आपने जो किया वह आपको याद है, लेकिन मैंने जो किया, उसे आप भूल जाते हैं।
11:31 AM, 24-Apr-2026

Bihar Vidhan Sabha Live: तेजस्वी यादव वित्त पर उठाया सवाल

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नीति आयोग की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि बिहार देश का सबसे गरीब राज्य है। साथ ही उन्होंने दावा किया कि लालू प्रसाद यादव के समय में राज्य का वित्तीय प्रबंधन बेहतर था और काम सरप्लस में होता था। उन्होंने कहा कि जब खजाना खाली रहेगा तो विकास कार्य कैसे होंगे। अंत में उन्होंने सरकार को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भले ही विपक्ष की संख्या कम है, लेकिन सरकार को एक बार विपक्ष से भी संवाद करना चाहिए। उन्होंने महिला आरक्षण में ओबीसी वर्ग को भी शामिल करने की मांग की और सम्राट चौधरी से आग्रह किया कि वे सभी दलों के नेताओं को प्रधानमंत्री से मिलवाएं, ताकि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाया जा सके।

 
11:17 AM, 24-Apr-2026

Bihar Vidhan Sabha Live: तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी पर बोला हमला

बिहार विधानसभा में बहुमत प्रस्ताव पर चर्चा के वक्त नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सीएम सम्राट चौधरी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी। साथ ही तंज कसते हुए कहा कि “सम्राट चौधरी अपनी पगड़ी संभालकर रखें, क्योंकि उस पर विजय सिन्हा की नजर है।” उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी लालू प्रसाद यादव की पाठशाला से निकले हैं, जबकि विजेंद्र जी समता पार्टी से आए हैं, फिर भी ये लोग भाजपा की सरकार में हैं, जबकि इसमें भाजपा के लोग ही नजर नहीं आते। उन्होंने बिहार में मुख्यमंत्री की उम्र को लेकर भी सवाल उठाया। कहा कि सम्राट चौधरी ने अब तक अपनी सही उम्र की जानकारी जनता को नहीं दी है।  बताईनेता प्रतिपक्ष ने शकुनी चौधरी के भागलपुर में दिए गए उस बयान का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि “मोदी को भागलपुर की जमीन में गाड़ देंगे।”
 
11:04 AM, 24-Apr-2026

Bihar Vidhan Sabha: सम्राट चौधरी ने क्या कहा जानिए

सदन में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बहुमत प्रस्ताव पेश किया। उन्होंने कहा ने कहा कि आप सबों का स्वागत है। आज का यह उपवेशन लोकतांत्रिक परंपराओं की गरिमा और उत्तरदायित्व का प्रतीक है, जहां हम सभी एक महत्वपूर्ण संवैधानिक प्रक्रिया मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जी द्वारा सदन का विश्वास प्राप्त करने के निर्वहन के लिए एकत्रित हुए हैं। माननीय सदस्यगण, विधान सभा केवल बहुमत का मंच नहीं, बल्कि विचार, मर्यादा और जन-आस्था का केंद्र भी है; यह दिन हमें स्मरण कराता है कि सत्ता का वास्तविक आधार जनता का विश्वास है और उसी की अभिव्यक्ति इस सदन के माध्यम से होती है। यह प्रक्रिया न केवल सरकार की वैधता को सुदृढ़ करती है, बल्कि लोकतंत्र की आत्मा को भी सजीव बनाए रखती है। मतभेद लोकतंत्र की शक्ति हैं, किन्तु मर्यादा उसकी पहचान है, इसलिए मैं सभी माननीय सदस्यों से अपेक्षा करता हूँ कि वे शालीनता के साथ इस विचार-विमर्श में भाग लें और चर्चा सार्थक व संयमित हो, यही इस सदन की परंपरा रही है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि यह संसदीय प्रक्रिया पारदर्शिता, शुचिता और संविधान के प्रति हमारी निष्ठा को और अधिक दृढ़ करेगी, और हम सभी मिलकर इस ऐतिहासिक अवसर को लोकतांत्रिक आदर्शों के अनुरूप सफल बनाएँगे।
10:43 AM, 24-Apr-2026

Bihar Vidhan Sabha: विधानसभा पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी दोनों उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव के साथ विधानसभा पहुंच चुके हैं। यहां पर एनडीए के विधायकों ने उनका स्वागत किया। भाजपा विधायकों ने नारेबाजी भी की। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जीत का चिह्न दिखाते हुए कहा कि हमलोग आसानी से बहुमत साबित कर देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
09:56 AM, 24-Apr-2026

Bihar Vidhan Sabha Live Updates: एक दिन पहले विधानसभा अध्यक्ष ने की थी बैठक

विधानसभा अध्यक्ष ने बैठक की। - फोटो : अमर उजाला
अष्टादश बिहार विधान सभा के द्वितीय सत्र के आगामी उपवेशन के सफल संचालन के लिए विधान सभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार की अध्यक्षता में एक दिन पहले यानी 23 अप्रैल को विधान सभा के दलीय नेताओं की बैठक आयोजित की गई थी। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि इस एकदिवसीय सत्र के सफल और शांतिपूर्ण संचालन हेतु यह महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है। साथ ही, पक्ष एवम् विपक्ष के सभी नेताओं ने सदन चलाने में अध्यक्ष महोदय को सकारात्मक सहयोग देने पर अपनी सहमति दी। 

 
09:24 AM, 24-Apr-2026

Bihar Floor Test LIVE: राज्यसभा चुनाव में क्या हुआ था?

16 मार्च को बिहार विधानसभा में राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान हुआ था। एनडीए को चार सीटों के लिए मशक्कत नहीं करनी पड़ी। पांचवी सीट पर महागठबंधन की ओर से अमरेंद्र धारी सिंह के आने से मुकाबला कड़ा हो गया था। महागठबंधन के चार विधायक मतदान प्रक्रिया में शामिल नहीं हुए। इसलिए एनडीए को आसानी से जीत मिल गई। एनडीए से नीतीश कुमार, नितिन नवीन, रामनाथ ठाकुर, उपेंद्र कुशवाहा और शिवेश कुमार राज्यसभा सदस्य के रूप में निर्वाचित हुए। 
09:03 AM, 24-Apr-2026

Bihar Vidhan Sabha Live: जानिए किस पार्टी के कितने विधायक?

18वीं बिहार विधानसभा (2025 चुनाव के बाद गठित) में कुल 243 सीटों में से सत्तारूढ़ एनडीए के पास 201 विधायक हैं, जिसमें भाजपा के 88, जदयू के 85, लोजपा (रामविलास) के 19, हम (सेक्युलर) के 5 और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के 4 विधायक शामिल हैं। वहीं महागठबंधन के पास कुल 35 विधायक हैं, जिसमें राजद के 25, कांग्रेस के 6, वामदल के तीन और एक आईआईपी का एक विधायक है। अन्य दलों में AIMIM के पांच और बसपा का एक विधायक शामिल है। बांकीपुर सीट फिलहाल खाली है। यहां के विधायक नितिन नवीन इस्तीफा देकर राज्यसभा चले गए। 
08:27 AM, 24-Apr-2026

Bihar Politics Live: फ्लोर टेस्ट में पास होने के लिए कितना बहुमत चाहिए

राज्यसभा सांसद बनने के बाद भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बिहार विधानसभा से इस्तीफा दिया था। इस कारण एनडीए के पास विधायकों की संख्या 202 से घटकर 201 हो गई है। बिहार विधानसभा के 243 सदस्यों में से 122 का आंकड़ा बहुमत का होता है। इस लिहाज से एनडीए के पास अभी 79 विधायक ज्यादा हैं। दूसरी तरफ, महागठबंधन के विधायकों की संख्या 35 है। इनमें से राज्यसभा चुनाव के समय गायब रहने वाले तीन कांग्रेसी और एक राजद विधायक का रुख आज क्या रहता है, यह देखने वाली बात होगी। ओवैसी और मायावती की पार्टी के विधायक एनडीए के खिलाफ राज्यसभा चुनाव में भी थे और आज भी रहेंगे, हालांकि इससे बहुमत पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed