सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   bihar cm samrat choudhary bihar floor test rjd mla congress party bihar vidhan sabha bihar news

Bihar: विधानसभा से महागठबंधन के चार विधायक गायब रहेंगे या ज्यादा? जानिए, क्या है बिहार में विधायकों का गणित

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Aditya Anand Updated Fri, 24 Apr 2026 09:53 AM IST
विज्ञापन
सार

Bihar Politics : बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन के 35 विधायक जीते थे, लेकिन जब ताकत दिखाने की बारी आई तो चार मौके से गायब थे। अब चर्चा तो यह संख्या बढ़ने की है, इसलिए जानिए बिहार विधानसभा का पूरा गणित और वैसे चर्चित चेहरों के बारे में।

bihar cm samrat choudhary bihar floor test rjd mla congress party bihar vidhan sabha bihar news
आज इन चारों विधायकों पर रहेगी नजर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिहार विधानसभा चुनाव नवंबर 2025 में हुआ तो परिणाम एकतरफा रह गया था। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने बिहार विधानसभा की 243 में से 202 सीटों पर जीत हासिल कर सरकार बनाई। विपक्षी महागठबंधन को 35 विधायकों से संतोष करना पड़ा। इन 35 में से भी चार ने ऐन मौके पर महागठबंधन का साथ नहीं दिया, जिसके कारण राष्ट्रीय जनता दल के इकलौते राज्यसभा प्रत्याशी को भी हार का सामना करना पड़ गया। अब, आज जब बिहार विधानसभा में खुद नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बहुमत प्रस्ताव पेश करने वाले हैं तो महागठबंधन के उन चार विधायकों पर सभी की नजर रहेगी। चर्चा और भी कुछ विधायकों के टूटने की है, इसलिए दिखने से बचने के लिए राजद-कांग्रेस ने भी व्हिप जारी नहीं किया है। व्हिप जारी करने के बाद अगर विधायक साथ नहीं देते तो कार्रवाई के लिए लिखना मजबूरी हो जाती।

Trending Videos


किन चार विधायकों ने मौके पर छोड़ा था साथ
राज्यसभा में पांच सीटों के लिए विधानसभा में वोटिंग हो रही। महागठबंधन और एनडीए के विधायक पांचवीं सीट पर अपनी अपनी जीत का दावा कर रहे थे। इन सब के बीच कांग्रेस के तीन विधायक पहुंच से बाहर हो गए । इतना ही नहीं राजद के भी एक विधायक मतदान के लिए विधानसभा नहीं पहुंचे। चारों से संपर्क नहीं हुआ। सुबह से लेकर शाम तक फारबिसगंज के विधायक मनोज बिश्वास से संपर्क करने की भी कोशिश की गई तो उनका भी फोन भी स्विच ऑफ बताया जा रहा है। वहीं वाल्मीकिनगर के सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा और मनिहारी के विधायक मनोहर प्रसाद सिंह फोन भी स्विच ऑफ बता रहा है। तीनों विधायक सुबह तक होटल नहीं पहुंचे थे। यहीं पर महागठबंधन के सभी विधायकों को ठहराया गया था। राजद विधायक फैसल रहमान भी गायब हो गए थे। हालांकि, चारों नेता बाद में सामने आए। अलग अलग कारण बताया। राजद विधायक फैसल रहमान ने कहा कि मेरी मां की हालत गंभीर थी। इसलिए मैं नहीं आ पाया। इसके बाद कांग्रेस के विधायक ने भी अलग अलग कारण बताया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar Floor Test LIVE: बिहार विधानसभा में आज बहुमत प्रस्ताव पेश करेंगे सम्राट चौधरी; क्या-क्या होगा आज?

कितने विधायकों के टूटने का दावा या इसकी चर्चा
एनडीए की ओर से बार बार कहा जा रहा है कि महागठबंधन के कुछ विधायक हमारे संपर्क में भी हैं। राज्यसभा चुनाव में मतदान के दिन जब महागठबंधन के चार विधायक गायब हो गए थे तब तेजस्वी यादव ने एनडीए पर हॉर्स ट्रेडिंग का आरोप लगाया था। राजद नेता और राज्यसभा उम्मीदवार ने कहा था कि विधायकों को खरीदा गया। गायब हुए हर एक विधायक 15 करोड़ रुपये देने का आरोप तक लगा। अब चर्चा है कि फ्लोर टेस्ट में महागठबंधन के कुछ विधायक एनडीए के पाले में आकर बैठ सकते हैं। अगर ऐसा हुआ तो महागठबंधन को काफी फजीहत झेलनी पड़ेगी।   

विधानसभा चुनाव 2025 के बाद विपक्ष की स्थिति कैसी?
बिहार में 2025 के विधानसभा चुनाव में महागठबंधन का प्रदर्शन काफी कमजोर रहा और पूरे गठबंधन को कुल मिलाकर सिर्फ 35 सीटों पर ही जीत मिली। महागठबंधन में सबसे बड़ी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल को 25 सीटें मिलीं, जबकि उसके सहयोगी दलों को मिलाकर करीब 10 सीटें हासिल हुईं। इनमें भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को 6 सीटें मिलीं, जबकि वाम दलों को तीन और आईआईपी को एक सीट मिली थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed