सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Bihar ›   miscreants shot father and son their condition is critical in Nalanda

Bihar: इबादत के बाद खून-खराबा; सूफी नगर में नमाज से लौटे पिता और बेटे पर फायरिंग, दोनों की हालत नाजुक

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: पटना ब्यूरो Updated Fri, 24 Apr 2026 07:56 AM IST
विज्ञापन
सार

Bihar: बिहार शरीफ के सूफी नगर में बेखौफ बदमाशों ने पिता-पुत्र को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बिना किसी पूर्व विवाद के हुई इस सरेआम गोलीबारी से इलाके में दहशत है। पुलिस घायलों को अस्पताल भेजकर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

miscreants shot father and son their condition is critical in Nalanda
इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिहारशरीफ जिला मुख्यालय के बिहार थाना क्षेत्र अंतर्गत सूफी नगर मोहल्ले में गुरुवार की शाम बदमाशों ने सरेआम गोलीबारी कर बाप-बेटे को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। इस अचानक हुई वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घायलों की पहचान मोहम्मद मोहन और उनके पुत्र अली फरहान के रूप में हुई है। हमलावरों ने मोहम्मद मोहन के चेहरे पर निशाना साधा, जबकि उनके बेटे अली फरहान के सीने में गोली लगी है।

Trending Videos


बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर
घटना के तुरंत बाद परिजनों ने आनन-फानन में दोनों को इलाज के लिए स्थानीय मॉडल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने मोहम्मद मोहन को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों ने सुनाई रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना
घटना के संबंध में परिजनों और प्रत्यक्षदर्शियों ने रोंगटे खड़े कर देने वाली दास्तां सुनाई है। जख्मी अली फरहान के भाई ने बताया कि उसके पिता और भाई घर के पास खड़े थे, तभी मोहल्ले का ही ‘बेचू’ नामक युवक अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा। पीड़ित पक्ष का दावा है कि बिना किसी विवाद या पूछताछ के अचानक गोली चला दी गई। हमलावर ‘मन्नू’ नामक युवक के साथ सामान लेकर पहुंचा था और अचानक हिंसक हो गया। हैरानी की बात यह है कि घटना के वक्त वहां कई अन्य लोग भी मौजूद थे, लेकिन हमलावर के खौफ के कारण कोई बीच-बचाव करने नहीं आया।

'नहीं थी किसी से रंजिश'
पीड़ित परिवार का कहना है कि उनकी किसी से कोई पुरानी रंजिश या दुश्मनी नहीं थी और हमला पूरी तरह अचानक किया गया। मोहम्मद मोहन की पत्नी तमन्ना ने रोते हुए बताया कि उनके पति नमाज पढ़कर लौटे थे और दूध लेकर घर के बाहर ही थे, तभी अचानक गोलियों की तड़तड़ाहट और शोर सुनाई दिया। इस हमले में उनके मासूम बेटे को भी निशाना बनाया गया है, जिससे परिवार पूरी तरह सदमे में है।

ये भी पढ़ें: बिहार विधानसभा में आज बहुमत प्रस्ताव पेश करेंगे सम्राट चौधरी; क्या-क्या होगा आज?

आरोपियों की तलाश जारी
इधर, सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और सदर डीएसपी वन नुरुल हक मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए हैं और हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed