Live
Bihar Floor Test LIVE: आसानी से फ्लोर टेस्ट पास कर गए सीएम सम्राट चौधरी, जानिए सदन में किसने क्या कहा?
{"_id":"69eace97a23755c57e05bfa3","slug":"bihar-cm-samrat-choudhary-bihar-floor-test-live-updates-bihar-vidhan-sabha-live-bihar-news-2026-04-24","type":"live","status":"publish","title_hn":"Bihar Floor Test LIVE: आसानी से फ्लोर टेस्ट पास कर गए सीएम सम्राट चौधरी, जानिए सदन में किसने क्या कहा?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Aditya Anand
Updated Fri, 24 Apr 2026 02:07 PM IST
विज्ञापन
खास बातें
Samrat Choudhary : 15 अप्रैल को शपथ लेकर बिहार के मुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी ने आज बिहार विधानसभा में बहुमत प्रस्ताव पेश किया। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने NDA सरकार पर जमकर हमला बोला। इसके सम्राट चौधरी ने पलटवार किया। विधानसभा का हर अपडेट देखें यहां।
बिहार विधानसभा में आज फ्लोर टेस्ट होगा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
Trending Videos
लाइव अपडेट
02:06 PM, 24-Apr-2026
Bihar Politics Live: : विश्वास प्रस्ताव के बाद विजय चौधरी ने क्या कहा?
विधानसभा में विश्वास मत प्रस्ताव पास होने के बाद उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि सम्राट चौधरी का मुख्यमंत्री बनना ऐतिहासिक घटना है। NDA की दूसरी पीढ़ी का सत्ता में आना बड़ी घटना है। गठबंधन पर जनता का विश्वास कायम रहना बड़ी बात है। मौका नहीं मिलने पर नेता प्रतिपक्ष का मलाल नेचुरल है। विपक्ष का यही हाल रहा तो आगे मौका मिलना मुश्किल है। 2025 से 2030 नीतीश कुमार की राह पर ही NDA सरकार चलेगी।12:41 PM, 24-Apr-2026
Bihar Vidhan Sabha: आसानी से फ्लोर टेस्ट पास कर गए सम्राट चौधरी
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने फ्लोर टेस्ट आसानी से पास कर लिया। खास बात यह यही कि विपक्ष ने भी फ्लोर टेस्ट का विरोध नहीं किया। तेजस्वी यादव ने कहा कि हमलोगों के पास पर्याप्त संख्या नहीं है। इसीलिए हमलोग विरोध नहीं करेंगे। इसके बाद 243 विधायकों के समर्थन से सम्राट चौधरी फ्लोर टेस्ट पास कर गए। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि बहुमत के साथ विश्वास प्रस्ताव पारित हो गया। उन्होंने सभी सदस्यों को बधाई दी। साथ ही नीतीश कुमार के कामकाज की भी खूब तारीफ की। विजय चौधरी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर विपक्ष के व्यवहार का निंदा प्रस्ताव लाया। जो कि बहुमत से पास हो गया। इसके बाद सदन की कार्यवाही अनिश्चितकल के लिए स्थगित कर दी गई।12:40 PM, 24-Apr-2026
Bihar Vidhan Sabha Live: सम्राट चौधरी बोले- लालू प्रसाद ने आरएसएस के सामने घुटना टेका
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार लोकतंत्र की धरती है। लालू प्रसाद बड़े नेता हैं। मैं उनके साथ भी काम किया है। लेकिन, वह अगर अपने बारे नहीं सोचते तो आज सब लोग उनके साथ नहीं होते। लालू प्रसाद ने आरएसएस दफ्तर जाकर घुटना टेका था। 33 विधायकों का समर्थन मिला तब वह मुख्यमंत्री बने। नीतीश कुमार नहीं होते तो लालू प्रसाद नेता नहीं बनते।12:29 PM, 24-Apr-2026
Bihar Vidhan Sabha Live: किन तीन चीजों को देखेगा सीएमओ?
सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि सदन में देख लीजिए, दो-तिहाई से अधिक ओबीसी और दलित वर्ग से महिला विधायक हैं। महिलाओं का सम्मान करना होगा। महिलाओं के खिलाफ कोई भी गलत नजर डालेगा, तो उसे पाताल से भी खोजकर निकाल लिया जाएगा। तीन चीजों (ब्लॉक, अंचल और थाना) को अब सीएमओ देखेगा।12:21 PM, 24-Apr-2026
Bihar Vidhan Sabha Live: सम्राट चौधरी ने सदन में क्या कहा?
सीएम सम्राट चौधरी ने लालू प्रसाद पर हमला बोलते हुए कहा कि वह सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री बने लेकिन बिहार को लूट लिया। उनके राज में बिहार की क्या दुर्दशा थी? यह जनता जानती है। नीतीश कुमार कोई न राजनीति से हटा सकता है और न ही दिल से हटा सकता है। नीतीश कुमार हमेशा कहते थे कि अब अपलोगों को बिहार संभालना होगा। सम्राट चौधरी ने कहा कि मेरे पास विकास के अलावा कोई काम नहीं है। सम्राट ने सरकार की विकास योजनाओं की जानकारी दी।12:12 PM, 24-Apr-2026
Bihar Vidhan Sabha Live: सीएम सम्राट चौधरी ने क्या कहा
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार के कार्यकाल की खूब तारीफ की। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चाहते हैं कि देश विकसित हो। उसी तरह नीतीश कुमार चाहते हैं कि बिहार समृद्ध हो। उन्होंने तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा कि पाठशाला किसी की बपौती नहीं है। विरासत से बाहर निकलिए। मुझे बिहार की 14 करोड़ की जनता का आशीर्वाद प्राप्त है। मुझे लालू यादव ने जेल भिजवाया था। मेरे साथ साथ मेरे परिवार के 22 लोग जेल गए थे। अगर लालू यादव ने मुझ पर अत्याचार नहीं किया होता तो आज मैं बिहार का मुख्यमंत्री नहीं रहता है। इसीलिए कोई किसी पाठशाला से नहीं निकलता है। पूरा एनडीए एक है। उन्होंने कहा कि मैं 1995 में जेल में रहा। अगर मैं 1995 में नाबालिग रहता तो क्या जेल में रहता। मैं कोर्ट गया। उन्होंने अपनी डिग्री के सवाल पर कहा कि मैंने अपने एफीडेविट में सारी बातें स्पष्ट कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:12 PM, 24-Apr-2026
Bihar Vidhan Sabha Live: जदयू विधायक दल के नेता ने क्या कहा?
जदयू के विधायक दल के नेता श्रवण कुमार ने कहा कि बिहार देश का पहला राज्य है जहां महिला शक्तिकरण की दिशा में कदम उठाया गया। बिहार ने बेटियों को पढ़ाने की दिशा में कदम बढ़ाया। सरकारी नौकरी ने बेटियों को आरक्षण दिया। बिहार देश का पहला राज्य बना जिसने महिला रोजगार के लिए एक करोड़ 74 लाख जीविका दीदियों के खाते में 10-10 लाख रुपये की राशि दी। यह सब नीतीश कुमार की देन है। नीतीश कुमार का संकल्प सम्राट चौधरी पूरा करेंगे। हमलोग अपना समर्थन सम्राट चौधरी को देते हैं।11:58 AM, 24-Apr-2026
Bihar Vidhan Sabha: राजू तिवारी ने तेजस्वी पर कसा तंज
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के विधायक दल के नेता राजू तिवारी ने तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा कि लालू प्रसाद की पाठशाला से उनके परिवार के लोग ही निकलेंगे। इस पर राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने पलटवार करते हुए राजू तिवारी पर तंज कसा और कहा, “चोर मचाए शोर।” उन्होंने आगे कहा कि सबसे अधिक तकलीफ चिराग को ही होगी कि इतना बहुमत होने के बावजूद उन्हें कुछ नहीं मिला। इसके बाद राजू तिवारी ने कहा कि इन लोगों का लोकतंत्र में विश्वास नहीं है, इसलिए वे इस तरह की बातें करते हैं।11:39 AM, 24-Apr-2026
Bihar Vidhan Sabha News: विजय चौधरी ने तेजस्वी यादव पर साधा निशाना
विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पर बोलते हुए उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी ने तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा कि आपको मलाल इसी बात का है कि सरकार लगातार बन रही है, जबकि आपकी सरकार नहीं बन पा रही है। इसलिए आप जनता का विश्वास जीतने की कोशिश कीजिए। उन्होंने कहा कि आज एक नई मिसाल बनी है, जहां सत्ता के शीर्ष पर पहुंचने के बाद उसे अगली पीढ़ी को सौंप दिया गया। ऐसा करना आसान नहीं होता। उन्होंने कहा कि बिहार की राजनीति में एक ऐसा व्यक्तित्व भी आया, जिसने शीर्ष पद पर रहते हुए नई पीढ़ी को नेतृत्व का अवसर दिया, और आज बिहार इस बात की गवाही दे रहा है। विजय चौधरी ने आगे कहा कि नेता प्रतिपक्ष “पेंच लगाकर” बातें कर रहे हैं। उन्होंने महिलाओं को आगे बढ़ने देने की अपील करते हुए कहा कि उन्हें रोका नहीं जाना चाहिए। साथ ही उन्होंने तंज करते हुए कहा कि आपने जो किया वह आपको याद है, लेकिन मैंने जो किया, उसे आप भूल जाते हैं।
11:31 AM, 24-Apr-2026

कमेंट
कमेंट X