{"_id":"69eb30024efd0a77b00277b5","slug":"himachal-cm-sukhu-targets-bjp-calls-protest-over-women-s-reservation-a-political-stunt-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: भाजपा पर मुख्यमंत्री सुक्खू का निशाना, महिला आरक्षण को लेकर धरने को बताया राजनीतिक स्टंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: भाजपा पर मुख्यमंत्री सुक्खू का निशाना, महिला आरक्षण को लेकर धरने को बताया राजनीतिक स्टंट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Ankesh Dogra
Updated Fri, 24 Apr 2026 02:27 PM IST
विज्ञापन
सार
मुख्यमंत्री सुक्खू ने महिला आरक्षण को लेकर धरने को राजनीति स्टंट बताया है। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण विधेयक पहले ही पारित हो चुका है और वर्ष 2023 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने इसका पूरा समर्थन किया था।
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने महिला आरक्षण मुद्दे को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा हिमाचल प्रदेश में दिखावे की राजनीति कर रही है और उसका असली मकसद केवल राजनीतिक लाभ लेना है।
Trending Videos
मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला आरक्षण विधेयक पहले ही पारित हो चुका है और वर्ष 2023 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने इसका पूरा समर्थन किया था। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस नेतृत्व ने पहले भी महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिलाने के प्रयास किए हैं। सुक्खू ने भाजपा के धरना-प्रदर्शन पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह कदम दर्शाता है कि भाजपा वास्तव में महिला आरक्षण लागू नहीं करना चाहती। उन्होंने कहा कि जब विधेयक स्वयं भाजपा सरकार लेकर आई और उसमें जनगणना तथा परिसीमन के बाद आरक्षण लागू करने की बात कही गई, तो फिर इस मुद्दे पर धरना देना विरोधाभासी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि भाजपा केवल ध्यान भटकाने के लिए इस तरह के प्रदर्शन कर रही है। उन्होंने कहा कि आपदा के समय या अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर भाजपा ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया, लेकिन अब राजनीतिक लाभ के लिए धरने दिए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा की इन रणनीतियों को समझ चुकी है और ऐसे मुद्दों के जरिए लोगों को गुमराह करने की कोशिश सफल नहीं होगी। वहीं, पंचायत चुनाव को लेकर सीएम सुक्खू ने कहा कि प्रत्याशी अपना भाग्य आजमाएं, कांग्रेस पार्टी सबके साथ है।

कमेंट
कमेंट X