{"_id":"69eb147fcad0dede710931bb","slug":"success-with-the-press-of-a-button-a-student-schoolbag-transforms-into-an-umbrella-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफलता: बटन दबाते ही विद्यार्थी के लिए स्कूल बैग बन जाएगा छाता, कैसे? गजब मॉडल के बारे में जानें विस्तार से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफलता: बटन दबाते ही विद्यार्थी के लिए स्कूल बैग बन जाएगा छाता, कैसे? गजब मॉडल के बारे में जानें विस्तार से
पंकज सलारिया, चंबा।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Fri, 24 Apr 2026 01:02 PM IST
विज्ञापन
सार
हिमाचल प्रदेश की चंबा जिले की राजकीय माध्यमिक पाठशाला पुखतला के छात्र मुकेश कुमार ने एक ऐसा मॉडल बनाया है जो छात्रों के लिए बहुत काम का है। इस मॉडल के जरिए विद्यार्थी का स्कूल बैग ही बटन दबाते ही छाता बन जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...
स्कूल बैग मॉडल
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
बारिश के दिनों में अब स्कूल जाते वक्त विद्यार्थियों को छाता अलग से लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी। चुराह की राजकीय माध्यमिक पाठशाला पुखतला के छात्र मुकेश कुमार ने गजब का मॉडल तैयार किया है। इस मॉडल के जरिए विद्यार्थी का स्कूल बैग ही बटन दबाते ही छाता बन जाएगा।
Trending Videos
लिहाजा बारिश में विद्यार्थी भीगेंगे नहीं, साथ ही उनका बैग और वे खुद बारिश में आराम से आवाजाही कर सकेंगे। मुकेश की ओर से बनाए गए इस मॉडल का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। अब मई में होने वाली राज्य स्तरीय इंस्पायर मानक कार्यक्रम प्रतियोगिता में मुकेश अपना यह मॉडल प्रदर्शित करेगा। मुकेश को उम्मीद है कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी उनका मॉडल बेहतर होगा और राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए यह मॉडल चयनित होगा। मुकेश के गाइड टीचर सुरेंद्र कुमार ठाकुर है। उनके मार्गदर्शन में यह मॉडल तैयार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस बार वर्ष 2024-25 के तहत इंस्पायर अवाॅर्ड हासिल करने वाले विद्यार्थियों की विज्ञान प्रदर्शनी इस बार धर्मशाला में हुई। इसमें दो जिलों के करीब अस्सी बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में बेहतरीन सात मॉडलों का चयन किया गया और उन्हें राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किया। इसमें चंबा के पुखतला स्कूल के आठवीं कक्षा के छात्र मुकेश कुमार का मॉडल भी है। इंस्पायर के नोडल अधिकारी राकेश ठाकुर ने बताया कि इस बार चंबा का एक मॉडल राज्य स्तरीय इंस्पायर मानक कार्यक्रम के तहत चयनित हुआ है।

कमेंट
कमेंट X