सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Congress Constitutes Election Committee for Municipal Polls Electoral Strategy and Campaigning

हिमाचल: सीएम, पार्टी अध्यक्ष और डिप्टी CM की अगुवाई में नगर निगम चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, चुनावी कमेटियों का गठन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Ankesh Dogra Updated Fri, 24 Apr 2026 03:39 PM IST
विज्ञापन
सार

हिमाचल प्रदेश में भाजपा के बाद कांग्रेस ने भी नगर निगम चुनाव के लिए इलेक्शन कमेटी का गठन कर दिया है। यह कमेटी निगम चुनाव में पार्षद चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के नाम तय करेगी और चुनाव प्रचार भी करेगी। पढ़ें पूरी खबर...

Himachal Congress Constitutes Election Committee for Municipal Polls Electoral Strategy and Campaigning
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सोलन, मंडी, धर्मशाला और पालमपुर नगर निगम चुनावों के लिए चुनावी कमेटियों का गठन कर दिया है। चारों नगर निगम के लिए अलग अलग चुनाव कमेटी गठित की गई है लेकिन खास बात यह है कि सभी कमेटियों में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, पार्टी अध्यक्ष विनय कुमार और उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को सभी कमेटियों में शीर्ष स्तर पर शामिल किया गया है। इससे साफ है कि पार्टी इन चुनावों को बेहद गंभीरता से लेते हुए शीर्ष नेतृत्व की सीधी निगरानी में लड़ने जा रही है।

Trending Videos

संगठन और सरकार का तालमेल बना कर चुनावों के लिए माइक्रो-मैनेजमेंट पर जोर देने की कोशिश की गई है। कमेटियों में मंत्रियों के साथ-साथ स्थानीय विधायकों और जिला कांग्रेस अध्यक्षों को भी शामिल किया गया है, जिससे संगठन और सरकार के बीच बेहतर तालमेल स्थापित किया जा सके। यह रणनीति न केवल जमीनी स्तर पर पकड़ मजबूत करेगी, बल्कि चुनावी प्रबंधन में जवाबदेही भी तय करेगी। आगामी विधानसभा चुनावों से पहले पार्टी चिह्न पर हो रहे नगर निगम चुनाव कांग्रेस के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस ने विभिन्न नगर निगमों में मंत्रियों की नियुक्ति उनके क्षेत्रीय प्रभाव को ध्यान में रखते हुए की है। सोलन में पार्टी ने चार मंत्रियों को उतारा है। सोलन से संबंध रखने वाले स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह को जिम्मा सौंपा गया है। मंडी में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह और बागवानी एवं राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी को प्रमुख भूमिका दी गई है। वहीं कांगड़ा जिले में कृषि मंत्री प्रोफेसर चंद्र कुमार और पालमपुर में नगर नियोजन मंत्री राजेश धर्माणी और आयुर्वेद एवं खेल मंत्री यादवेंद्र गोमा को जिम्मेवारी सौंपी गई है। मंत्रियों के अलावा सोलन नगर निगम चुनाव में पार्टी ने चार विधायकों को भी मैदान में उतारा है। संजय अवस्थी, विनोद सुल्तानपुरी, रामकुमार चौधरी और हरदीप सिंह बावा के अलावा जिला कांग्रेस कमेटी सोलन के अध्यक्ष सुभाष वर्माणी को चुनाव कमेटी में शामिल किया गया है।

मंडी नगर निगम चुनाव के लिए पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर, प्रकाश चौधरी, विधायक चंद्र शेखर और सुंदर ठाकुर के साथ जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष चंपा ठाकुर को जिम्मेदारी सौंपी गई है। धर्मशाला नगर निगम चुनाव के लिए पर्यटन निगम के चेयरमैन रघुवीर सिंह बाली, सांसद अनुराग शर्मा, विधायक केवल सिंह पठानिया, मलेंद्र राजन, पूर्व मेयर देवेंद्र जग्गी और अजय महाजन को चुनाव कमेटी में शामिल किया गया है। पालमपुर नगर निगम चुनाव में सांसद और जिला कांग्रेस कमेटी कांगड़ा के अध्यक्ष अनुराग शर्मा, विधायक आशीष बुटेल, किशोरी लाल, संजय रतन, भवानी सिंह पठानिया और कमलेश ठाकुर को दायित्व सौंपा गया है।

चुनाव कमेटियों में शामिल जिला अध्यक्ष 30 तक प्रशिक्षण में व्यस्त
29 अप्रैल से नगर निकाय चुनावों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो रही है और कांग्रेस के जिला अध्यक्ष 30 अप्रैल तक धर्मशाला में चल रहे प्रशिक्षण शिविर में व्यस्त रहेंगे। ऐसे में अध्यक्षों की पहले ही चुनावों में भूमिका प्रभावित होने का अंदेशा है। निगम चुनावों के लिए गठित चुनाव कमेटियों में सदस्य होने के बावजूद प्रशिक्षण शिविर के चलते 30 अप्रैल तक जिला अध्यक्ष बैठकों में भी शामिल नहीं हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed