सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Dharamshala News ›   Construction of Sports Grounds Under MLA Priority Scheme Comes to a Halt

हकीकत: विधायक प्राथमिकता से खेल, मैदानों के निर्माण पर ब्रेक; कांगड़ा के एक भी विस क्षेत्र को नहीं मिला पैसा

अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला। Published by: Ankesh Dogra Updated Fri, 24 Apr 2026 11:15 AM IST
विज्ञापन
सार

मुख्यमंत्री युवा खेल प्रोत्साहन योजना के तहत इस वर्ष विधायक प्राथमिकता से बनने वाले खेल मैदानों के निर्माण पर ब्रेक लग गई है। पढ़ें पूरी खबर...

Construction of Sports Grounds Under MLA Priority Scheme Comes to a Halt
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश सरकार से बजट जारी न होने के कारण मुख्यमंत्री युवा खेल प्रोत्साहन योजना के तहत इस वर्ष विधायक प्राथमिकता से बनने वाले खेल मैदानों के निर्माण पर ब्रेक लग गई है। कांगड़ा जिले के किसी भी विधानसभा क्षेत्र को इस योजना के तहत धनराशि आवंटित नहीं की गई है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में प्रस्तावित खेल मैदान और जिम निर्माण की योजनाएं अधर में लटक गई हैं।

Trending Videos


उल्लेखनीय है कि पिछले वर्षों तक हर विधानसभा क्षेत्र को मार्च माह में विधायक की अनुशंसा पर 15-15 लाख रुपये की राशि जारी की जाती थी। इस बजट से स्कूल प्रबंधन समितियां, युवा मंडल और ग्राम पंचायतें अपने क्षेत्रों में खेल सुविधाओं का विकास करती थीं। जिला खेल अधिकारी के माध्यम से निदेशालय को भेजे गए आवेदनों पर इस बार बजट की अनुपलब्धता के चलते कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांगड़ा जिले में खेल मंत्री गोमा सहित कुल 11 विधायकों ने नए खेल मैदानों और जिम के लिए अनुशंसा की थी। खेल विभाग के सूत्रों के अनुसार, जिला खेल अधिकारी ने इन आवेदनों की जांच कर निदेशालय को भेज दिया है, लेकिन वित्त विभाग से ग्रीन सिग्नल न मिलने के कारण फाइलें आगे नहीं बढ़ पाई हैं। जल्द बजट नहीं मिला तो इस मानसून सीजन में भी खेल मैदानों की हालत नहीं सुधर पाएगी।

धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा ने कहा कि पिछले वर्ष भी धर्मशाला खेल परिसर में सिंथेटिक अभ्यास स्ट्रिप बनाने के लिए विभाग को डीओ नोट दिया था, लेकिन विधानसभा क्षेत्रों की अनदेखी करते हुए चहेते क्षेत्रों में ही बजट जारी कर दिया। यह सीधे-सीधे पक्षपात और राजनीतिक   भेदभाव है। इस वर्ष तो स्थिति और   भी शर्मनाक है। किसी भी विधानसभा क्षेत्र को एक रुपये तक जारी नहीं किया गया। यह न केवल प्रशासनिक विफलता है, बल्कि युवाओं के भविष्य के साथ खुला खिलवाड़ भी है।

मुख्यमंत्री युवा खेल प्रोत्साहन योजना के तहत जिन विधानसभा से आवेदन विभाग के पास आए है। उन्हें विभाग की ओर जल्द ही राशि जारी की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को खेल सुविधाए प्रदान करने के लिए बेहतर काम कर रही है। -यादवेंद्र गोमा, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री हिमाचल सरकार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed