CUET PG Result 2026: सीयूईटी पीजी के नतीजे जारी, फटाफट चेक करें अपना स्कोर; 5.04 लाख अभ्यर्थियों को था इंतजार
CUET PG 2026 Result Out: एनटीए ने बहुप्रतीक्षित सीयूईटी पीजी 2026 परीक्षा के नतीजों की घोषणा कर दी है। करीब 5.04 लाख अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों में 3,45,220 अद्वितीय (Unique) थे। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउलनोड कर सकतें हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CUET PG 2026 Result: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने आज, 24 अप्रैल को सीयूईटी पीजी 2026 परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/cuet-pg के माध्यम से अपना स्कोर देख सकते हैं। स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के बाद छात्रों को सभी विवरणों की सावधानीपूर्वक जांच कर लेनी चाहिए। उम्मीदवार वेबसाइटों पर लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके परिणाम देख सकते हैं।
CUET PG 2026 Result: 5.04 लाख विद्यार्थियों को था इंतजार
सीयूईटी पीजी परीक्षा के लिए कुल 7,14,621 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें से 4,05,905 महिलाएं, 3,08,697 और 19 परीक्षार्थी तीसरा लिंग श्रेणी के थे। इनमें से 5,04,301 ही परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा में शामिल होने वालों में 1,98,060 महिलाएं, 1,47,151 पुरुष और 9 अभ्यर्थी तीसरा लिंग श्रेणी के थे। ये सभी अभ्यर्थी अब अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
3.45 लाख अद्वितीय उम्मीदवार हुए परीक्षा में शामिल
परिणाम पीडीएफ के अनुसार, इस बार सीयूईटी पीजी परीक्षा के लिए पंजीकरण करने वाले उम्मीदवारों में 4,11,366 अद्वितीय (Unique) उम्मीदवार थे। वहीं, परीक्षा में 3,45,220 अद्वितीय (Unique) अभ्यर्थियों ने भाग लिया।
परिणाम ऑनलाइन स्कोरकार्ड प्रारूप में प्रकाशित किया जाता। इसमें उम्मीदवार का नाम और रोल नंबर जैसी जानकारी शामिल होती हैं। परीक्षा में शामिल विषय और प्राप्त अंक स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किए जाते हैं। परसेंटाइल स्कोर और उत्तीर्णता स्थिति का भी उल्लेख किया जाता है।
परिणाम घोषित होने के बाद क्या?
कुल 198 विश्वविद्यालय स्कोर स्वीकार करेंगे। इनमें केंद्रीय, राज्य, निजी और डीम्ड विश्वविद्यालय शामिल हैं। प्रत्येक संस्थान की प्रवेश प्रक्रिया अलग-अलग होगी। अब विश्वविद्यालय अलग से काउंसलिंग आयोजित करेंगे। उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले पात्रता की सावधानीपूर्वक जांच कर लेनी चाहिए। परीक्षा में बैठने के लिए कोई आयु सीमा नहीं है। हालांकि, विश्वविद्यालय अपनी पात्रता शर्तें लागू कर सकते हैं।
सीयूईटी पीजी अंकन योजना
प्रत्येक सही उत्तर के लिए उम्मीदवारों को चार अंक मिलते हैं। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक काटा जाता है। परीक्षा में अनुत्तरित प्रश्नों के लिए कोई अंक नहीं काटे जाते हैं।
पंजीकरण प्रक्रिया आधिकारिक तौर पर दिसंबर 2025 में शुरू हुई और घोषित कार्यक्रम के अनुसार जनवरी 2026 में समाप्त हुई। परीक्षा 6 मार्च से 27 मार्च के बीच आयोजित की गई थी। परीक्षा अवधि के दौरान देश भर के विभिन्न केंद्रों पर उम्मीदवारों ने परीक्षा दी। परिणाम आज, 24 अप्रैल को घोषित किया जा चुका है।
स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के चरण
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in पर जाएं।
- सीयूईटी पीजी रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन संख्या और पासवर्ड या जन्मतिथि दर्ज करें।
- स्कोरकार्ड देखने के लिए विवरण जमा करें।
- परिणाम डाउनलोड करें और भविष्य में संदर्भ के लिए इसे सहेजें।

कमेंट
कमेंट X