सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UP Board Result 2026: How to Check Class 10th and 12th Result on Laptop and Mobile Easily

UP Board Result 2026: लैपटॉप, मोबाइल पर कैसे देखें यूपी बोर्ड का रिजल्ट? बेहद आसान है तरीका; समझें सभी स्टेप्स

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Wed, 22 Apr 2026 01:58 PM IST
विज्ञापन
सार

UP Board 10th-12th Result 2026: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे 23 अप्रैल को शाम 4 बजे घोषित होंगे। छात्र-छात्राएं अपना रिजल्ट अब घर बैठे सिर्फ मोबाइल या लैपटॉप से आसानी से देख सकते हैं। इसके लिए किसी साइबर कैफे जाने की जरूरत नहीं होती। नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके आप अपना रिजल्ट कुछ ही मिनटों में चेक कर सकते हैं।
 

यूपी बोर्ड 10वीं के विद्यार्थी यहां पंजीकरण करें...
यूपी बोर्ड 12वीं के विद्यार्थी यहां पंजीकरण करें...

UP Board Result 2026: How to Check Class 10th and 12th Result on Laptop and Mobile Easily
UP Board Result 2026 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार

UP Board Result 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) 23 अप्रैल को शाम 4 बजे नतीजों की घोषणा करेगा। हर साल लाखों छात्रों के लिए 10वीं और 12वीं कक्षा का परिणाम जारी करता है। 2026 में भी छात्र-छात्राएं अपने बोर्ड रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पहले रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को साइबर कैफे या स्कूल जाना पड़ता था, लेकिन अब आप घर बैठे अपने मोबाइल या लैपटॉप से सिर्फ कुछ आसान स्टेप्स में अपना रिजल्ट देख सकते हैं।  

Trending Videos


रिजल्ट की घोषणा होते ही छात्र अमर उजाला की वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि यूपी बोर्ड का रिजल्ट ऑनलाइन कैसे चेक करें, तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को ध्यान से पढ़ें।

विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी बोर्ड 10वीं के विद्यार्थी यहां पंजीकरण करें...
यूपी बोर्ड 12वीं के विद्यार्थी यहां पंजीकरण करें...

लैपटॉप से ऐसे देखें रिजल्ट

छात्र-छात्राएं अपना रिजल्ट अब घर बैठे आसानी से मोबाइल और लैपटॉप दोनों से देख सकते हैं। नीचे दोनों तरीके अलग-अलग और सरल भाषा में समझाए गए हैं।

  • सबसे पहले अमर उजाला की वेबसाइट के रिजल्ट सेक्शन पर जाएं।
  • यहां विभिन्न बोर्ड्स की सूची में से यूपी बोर्ड वाला विकल्प चुनें।
  • अब 10वीं और 12वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए अलग-अलग लिंक दिखेगा।
  • संबंधित कक्षा वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • अब रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें और 'View Result' वाले बटन पर क्लिक करें।
  • आपकी ऑनलाइन मार्कशीट खुलकर स्क्रीन पर आ जाएगी।
  • रिजल्ट में दिए सभी विवरणों को अच्छी प्रकार से जांच लें।
  • भविष्य की आवश्यकता के लिए अपनी ऑनलाइन मार्कशीट की कॉपी डाउनलोड कर लें।

कब जारी होगा यूपी बोर्ड का रिजल्ट?

यूपी बोर्ड (UPMSP) के 10वीं और 12वीं के रिजल्ट 2026 को लेकर अभी आधिकारिक तारीख जारी नहीं की गई है, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार रिजल्ट अप्रैल 2026 के तीसरे या चौथे सप्ताह (लगभग 15 अप्रैल से 25 अप्रैल के बीच) आने की संभावना है।

UP Board Result 2026: पिछले वर्ष कैसा रहा पास प्रतिशत?

पिछले वर्ष यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा में कुल परिणाम 90.11% रहा, जिसमें बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 86.66% और बालिकाओं का 93.87% दर्ज किया गया। इस प्रकार बालिकाओं का प्रदर्शन बालकों की तुलना में 7.21% बेहतर रहा।

मोबाइल से कैसे देखें यूपी बोर्ड रिजल्ट?

  • अपने मोबाइल में इंटरनेट ऑन करें और कोई भी ब्राउजर (Chrome/Google) खोलें।
  • अब अमर उजाला की वेबसाइट खोलें।
  • बोर्ड्स की सूची में से यूपी बोर्ड वाला विकल्प चुनें।
  • होम पेज पर जाकर “UP Board High School Result 2025 (10th)” या  “UP Board Intermediate Result 2025 (12th)” क्लिक करें।
  • यहां सभी जरूरी डिटेल्स यानी, रोल नंबर और कैप्चा कोड आदि भरें।
  • "Submit" पर क्लिक करते ही आपका रिजल्ट मोबाइल स्क्रीन पर आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed