सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UP Board 12th Toppers: Check Previous Year Top 3 Students, Scores, Merit List

UP Board 12th Toppers 2025: पिछली बार टॉपर्स को मिले कितने अंक? देखें टॉप-3 स्टूडेंट्स की लिस्ट और पर्सेंटेज

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jagriti Updated Wed, 22 Apr 2026 02:14 PM IST
विज्ञापन
सार

UP Board 12th Result: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट कल शाम 4 बजे जारी होगा। पिछले साल की बात करें तो 2025 इंटरमीडिएट में 81.15% छात्र पास हुए थे, जिसमें लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से काफी बेहतर रहा। टॉप-3 में 97% से अधिक अंक हासिल कर छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया था।

इस वर्ष करीब 52 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया है। रिजल्ट की घोषणा होते ही छात्र अमर उजाला की वेबसाइट पर जाकर सबसे पहले अपना परिणाम देख सकेंगे। इसके लिए पहले बच्चों को पंजीकरण करना होगा।

यूपी बोर्ड 10वीं के विद्यार्थी यहां पंजीकरण करें...
यूपी बोर्ड 12वीं के विद्यार्थी यहां पंजीकरण करें...

UP Board 12th Toppers: Check Previous Year Top 3 Students, Scores, Merit List
यूपी बोर्ड 2025 टॉपर्स - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार

UPMSP Toppers 2025: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से कल यानी 23 अप्रैल को शाम करीब 4 बजे यूपी बोर्ड दसवीं और 12वीं का रिजल्ट जारी किया जाएगा। लाखों छात्रों को इस रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। अगर पिछले साल के आंकड़ों पर नजर डालें, तो 2025 में इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट काफी अच्छा रहा। कुल पास प्रतिशत 81.15% रहा था। इसमें लड़कों का पास प्रतिशत 76.60% जबकि लड़कियों का 86.37% रहा, यानी पिछली बार लड़कियों ने एक बार फिर बाजी मारी थी।
Trending Videos


यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 की पल-पल की अपडेट्स के लिए इस लाइव ब्लॉग पर नजर बनाए रखें...
विज्ञापन
विज्ञापन


टॉप-3 स्टूडेंट्स के पर्सेंटेज

पिछले साल की मेरिट लिस्ट में नजर डालें तो 2025 में टॉप-3 में कुल 6 विद्यार्थियों ने जगह बनाई थी। इनमें से 5 छात्राएं थीं। महक जायसवाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 97.20% अंक हासिल कर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया था। वहीं, दूसरे स्थान पर साक्षी, आदर्श यादव और शिवानी सिंह ने 96.80% अंक हासिल कर संयुक्त रूप से दूसरा स्थान हासिल किया। इसके बाद मोहिनी ने 96.40% अंक के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।

पूरे प्रदेश में इस परीक्षा के लिए 8,140 केंद्र बनाए गए थे और लगभग 27 लाख से अधिक छात्रों ने इंटरमीडिएट परीक्षा में भाग लिया था। अब एक बार फिर 2026 में छात्रों और अभिभावकों की नजरें आने वाले रिजल्ट पर टिकी हैं, जहां नए टॉपर्स और नए रिकॉर्ड बनने की उम्मीद की जा रही है।

एक नजर में देखें पिछले साल के टॉपर लिस्ट
 
रैंक विद्यार्थी का नाम अंक 
1 महक जायसवाल 97.20%
2 साक्षी 96.80%
2 आदर्श यादव 96.80%
2 शिवानी सिंह 96.80%
2 अनुष्का सिंह 96.80%
3 मोहिनी 96.40%
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed