सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UP Board Result: Will Sitapur still dominate the results this time?

UP Board Result: क्या इस बार भी नतीजों में परचम लहराएगा सीतापुर? हर साल टॉपर लिस्ट पर रहता है दबदबा

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Riya Dubey Updated Wed, 22 Apr 2026 04:16 PM IST
विज्ञापन
सार

UP Board Result 2026: पिछले दो वर्षों से यूपी बोर्ड के नतीजों में सीतापुर के छात्रों ने टॉप कर अपनी खास पहचान बनाई है। अब 2026 के रिजल्ट पर सबकी नजरें टिकी हैं कि क्या इस बार भी सीतापुर का छात्र बाजी मारकर टॉपर बनेगा और लगातार तीसरी बार हैट्रिक पूरी करेगा। इसका फैसला अब कुछ ही घंटों में हो जाएगा।

UP Board Result: Will Sitapur still dominate the results this time?
सीतापुर के नतीजों पर रहेगी नजर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

UP Board Result 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) 23 अप्रैल को शाम 4 बजे 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम जारी करेगा। इस साल लगभग 52 लाख छात्रों ने परीक्षा दी थी। रिजल्ट ऑनलाइन मोड में प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जारी किए जाएंगे, जिसमें यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह भी मौजूद रहेंगे।

Trending Videos

सबसे पहले परिणाम देखने के लिए करें पंजीकरण

यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों को सलाह दी जाती है कि परिणाम से जुड़ी हर ताजा अपडेट सबसे पहले पाने के लिए और जारी होने पर सबसे पहले रिजल्ट देखने के पंजीकरण कर लें। पंजीकृत छात्र सबसे पहले अपना परिणाम देख पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


रिजल्ट देखने के लिए 10वीं के छात्र  यहां क्लिक करें
रिजल्ट देखने के लिए 12वीं के छात्र  यहां क्लिक करें


UP Board Topper: 2025 में टॉप-10 में सात विद्यार्थी शामिल थे

अगर पिछले वर्षों पर नजर डालें, तो सीतापुर का प्रदर्शन लगातार शानदार रहा है।

  • 2025 में हाईस्कूल की टॉप-10 लिस्ट में शामिल सीतापुर के मेधावी छात्रों में अर्पित वर्मा (97.50%), अंचल वर्मा (97.33%), आयुषी यादव (97%), गुंजन सिंह (96.83%), श्रुति मिश्रा (96.83%), सिद्धी सिंह (96.83%) और शिवम यादव (96.83%) के नाम शामिल हैं। 
  • वहीं, 12वीं की बात करें तो 2025 में प्रदेश के टॉप टेन लिस्ट में जिले के दो छात्र-छात्राएं अपनी जगह बनाने में सफल रहे थे, 95 प्रतिशत अंकों के साथ सीता बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज महमूदाबाद के मृदुल और युगृत्ना वर्मा 10वें स्थान पर थे।
  • इन विद्यार्थियों ने अपने कठिन परिश्रम और लगन से न केवल अपने परिवार और विद्यालय का नाम रोशन किया था।

यूपी बोर्ड के नतीजों पर सीतापुर का प्रदर्शन लगातार शानदार

  • वहीं वर्ष 2023 में सीता बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, महमूदाबाद (सीतापुर) की छात्रा प्रियांशी सोनी ने 98.33% अंक प्राप्त कर हाईस्कूल टॉप किया था। 
  • 2024 के हाईस्कूल रिजल्ट में भी सीतापुर के छह छात्र-छात्राएं टॉप-5 की सूची में शामिल थे। हाईस्कूल में प्राची निगम ने 98.50% अंक प्राप्त कर प्रदेश में पहला स्थान पाया, जबकि इंटरमीडिएट में उसी कॉलेज के शुभम वर्मा ने 97.80% अंकों के साथ टॉप किया था।

UP board Result 2025: यूपी बोर्ड रिजल्ट चेक करने का तरीका

रिजल्ट जारी होने पर यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के छात्र अमर उजाला की वेबसाइट पर ही अपना रिजल्ट देख सकेंगे। इसके लिए आपको सिर्फ रोल नंबर की जरूरत होगी। रिजल्ट चेक करने का तरीका नीचे बताया गया है:

  • पहले आप amarujala.com/results पर जाएं।
  • अब बोर्ड्स की सूची से "UP Board" का चयन करें।
  • इसके बाद, 10वीं के छात्र "Class 10th Result" और 12वीं के छात्र "Class 12th Result" वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रोल नंबर, पंजीकरण संख्या या रोल कोड दर्ज करें।
  • "Submit" बटन पर क्लिक करें।
  • आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  • चाहें तो "Download" बटन की मदद से ऑनलाइन कॉपी सेव कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed