सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Career Plus ›   Success Requires Balance: Self-Improvement and Skill Development Are Key to Achieving Goals

Self Improvement: सफलता के लिए संतुलन है सबसे जरूरी, आत्म-सुधार और क्षमताओं को पहचानना है पहला कदम

शैनन एंडरसन-फिंच, हार्वर्ड बिजनेस रिव्यू Published by: Shahin Praveen Updated Tue, 21 Apr 2026 04:06 PM IST
विज्ञापन
सार

Harvard Business Review: सफलता पाने के लिए जीवन में संतुलन बनाए रखना बहुत जरूरी है। खुद में सुधार करना, अपनी क्षमताओं को पहचानना और उन्हें मजबूत बनाना। ये तीनों मिलकर व्यक्ति को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाते हैं। जब इनका सही संतुलन होता है, तभी वास्तविक सफलता हासिल की जा सकती है।

Success Requires Balance: Self-Improvement and Skill Development Are Key to Achieving Goals
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार

Skill Development: कार्यस्थल पर प्रभावी नेतृत्व के लिए सिर्फ अपनी खूबियों को बढ़ाना या सिर्फ कमियों को सुधारना काफी नहीं होता। सही तरीका यह है कि पहले अपनी स्थिति को समझें। देखें कि कौन-सी खूबियां आपको आगे बढ़ा सकती हैं, कौन-सी कमियां आपके काम या टीम के लिए समस्या बन रही हैं, और कौन-सी नई क्षमताएं आपको सीखनी चाहिए।

Trending Videos


कुछ लोगों के लिए अपनी ताकत को और मजबूत करना ज्यादा जरूरी होता है, जबकि कुछ के लिए कमजोरियों को सुधारना। इसलिए किसी एक रास्ते को चुनने के बजाय, अपनी भूमिका, लक्ष्य और जरूरत के हिसाब से दोनों के बीच सही संतुलन बनाना सबसे अच्छा तरीका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सफलता के लिए जरूरी क्षमताएं

हर काम और पद के लिए अलग-अलग क्षमताओं की जरूरत होती है। शुरुआत में समय पर काम करना, अनुशासन और टीम के साथ तालमेल जरूरी होता है। वहीं, बड़े पदों पर नेतृत्व, सही फैसले और रणनीति ज्यादा महत्वपूर्ण हो जाते हैं। इसलिए अपने मैनेजर या वरिष्ठ से बात करके समझें कि आपके रोल में कौन-सी स्किल्स सबसे जरूरी हैं। इससे आपको सही दिशा में काम करने में मदद मिलेगी। 

खुद का आकलन करें

अक्सर लोग अपनी असली ताकत और कमजोरियों को नहीं पहचान पाते। जो काम आपको आसान लगता है, वही आपकी सबसे बड़ी ताकत हो सकती है। वहीं, कुछ कमियां ऐसी होती हैं, जो हमें खुद नहीं दिखतीं। इसलिए खुद का सही आकलन करें और सहकर्मियों या सीनियर्स से फीडबैक लें, ताकि आपको अपनी सही स्थिति समझ में आ सके।

हर कमी खुद न संभाले

हर कमजोरी को खुद ही ठीक करना कभी-कभी जरूरी नहीं होता। कुछ कमियों को टीम, सही योजना और दूसरों की मदद से संभाला जा सकता है। अगर आप किसी काम में कमजोर हैं, तो उस क्षेत्र में मजबूत व्यक्ति के साथ काम करना भी मददगार हो सकता है। लेकिन जो कमजोरियां आपके काम और रिश्तों को नुकसान पहुंचाती हैं, जैसे खराब संवाद या अनुशासन की कमी, उन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, बल्कि उन्हें सबसे पहले सुधारना चाहिए।

  • पहले समझें कि आपके काम और पद के लिए कौन-सी स्किल्स सबसे जरूरी हैं।
  • ईमानदारी से अपनी ताकत और कमजोरियों का आकलन करें।
  • अपनी सबसे मजबूत क्षमताओं को और बेहतर बनाने पर काम करें।
  • अपनी प्रगति की समीक्षा करें और जरूरत के अनुसार दिशा बदलें।

सही संतुलन जरूरी

बेहतर विकास के लिए तीन बातों पर ध्यान देना जरूरी है। पहली, अपनी ताकत को और मजबूत बनाना, ताकि आप अपने काम में और अच्छा कर सकें। दूसरी, उन कमजोरियों को सुधारना, जो आपके लिए परेशानी बन सकती हैं। और तीसरी, नई और छिपी हुई क्षमताओं को पहचानना और विकसित करना, जो आगे चलकर आपके काम आ सकती हैं। इन तीनों के बीच सही संतुलन बनाना ही सफलता की असली कुंजी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed