UPMSP: रोल नंबर से कैसे डाउनलोड करें 12वीं की मार्कशीट? जानिए यूपी बोर्ड इंटर रिजल्ट चेक करने का आसान तरीका
UPMSP 12th Result 2026: यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं के नतीजे जल्द ही जारी होने की उम्मीद है। छात्र अपना रिजल्ट सिर्फ रोल नंबर की मदद से चेक कर पाएंगे। यहां आसान स्टेप्स में बताया गया है कि आप कैसे अपना परिणाम ऑनलाइन देख सकते हैं। UP Board Result Date Live
विस्तार
UP Board 12th Result 2026: यूपी बोर्ड 12वीं का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों का इंतजार अब जल्द खत्म होने वाला है, क्योंकि जल्द ही रिजल्ट की घोषित किए जाने की उम्मीद है। अगर आप यूपी बोर्ड 12वीं के छात्र हैं और अपनी मार्कशीट डाउनलोड करना चाहते हैं, तो अब यह काम बहुत आसान हो गया है। रि
सिर्फ अपने रोल नंबर की मदद से आप ऑनलाइन अपना इंटरमीडिएट रिजल्ट और मार्कशीट देख और डाउनलोड कर सकते हैं। यूपी बोर्ड ने छात्रों की सुविधा के लिए रिजल्ट चेक करने की प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल बना दिया है, जिससे आप घर बैठे ही कुछ आसान स्टेप्स में अपना परिणाम प्राप्त कर सकते हैं।
यूपी बोर्ड रिजल्ट पर क्या है अपडेट?
यूपी बोर्ड इंटर और हाईस्कूल का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जा सकता है। Digilocker की वेबसाइट पर भी Class 10th and 12th Results 2026 के सामने “Coming Soon” लिखा दिख रहा है, जिससे उम्मीद है कि माध्यमिक शिक्षा परिषद् (UPMSP) कभी भी यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट 2026 घोषित कर सकता है। जैसे ही रिजल्ट जारी होगा, छात्र अपने रोल नंबर की मदद से आसानी से ऑनलाइन अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे और अपना परिणाम देख पाएंगे।
रिजल्ट में शामिल होंगे ये विवरण
- छात्र का नाम
- रोल नंबर
- माता-पिता का नाम
- जिला/स्कूल कोड
- समूह कोड
- विषयवार प्रैक्टिकल अंक
- विषयवार थ्योरी अंक
- कुल अंक
- अधिकतम अंक
- परिणाम/डिविजन
ऐसे देखें रोल नंबर से रिजल्ट
यूपी बोर्ड के छात्रों के पास अपने रोल नंबर की मदद से रिजल्ट चेक करने की सुविधा होती है। जो भी छात्र इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे, वे रिजल्ट जारी होने के बाद अपने रोल नंबर से अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके लिए आपको नीचे बताए स्टेप्स को फोलो करना होगा:
- सबसे पहले अमर उजाला की वेबसाइट पर जाएं।
- वहां उपलब्ध बोर्ड्स की सूची से "UP Board" का चयन करें।
- अब 12वीं के छात्र "Class 12th Result" वाले लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद अपना रोल नंबर, पंजीकरण संख्या या रोल कोड दर्ज करें।
- "Submit" बटन पर क्लिक करें।
- आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- चाहें तो "Download" बटन की मदद से ऑनलाइन कॉपी सेव कर सकते हैं।

कमेंट
कमेंट X