सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   FMGE June 2026 Registration Begins: Apply by May 11, Exam on June 28, Check Full Schedule

FMGE June 2026: विदेशी चिकित्सा स्नातक परीक्षा के लिए पंजीकरण शुरू, 28 जून को होगा एग्जाम; जानें पात्रता

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Tue, 21 Apr 2026 04:53 PM IST
विज्ञापन
सार

FMGE June 2026: एफएमजीई जून 2026 के लिए आवेदन 21 अप्रैल से शुरू हो गए हैं। उम्मीदवार 11 मई तक आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा 28 जून को सीबीटी मोड में होगी। यह विदेशी मेडिकल डिग्री धारकों के लिए अनिवार्य टेस्ट है, जिसके बाद वे भारत में पंजीकरण के पात्र बनते हैं।
 

FMGE June 2026 Registration Begins: Apply by May 11, Exam on June 28, Check Full Schedule
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार

FMGE June 2026 Registration: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन (FMGE) जून 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 11 मई 2026 रात 11:55 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा 28 जून 2026 को देशभर के विभिन्न केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित की जाएगी।

Trending Videos


एफएमजीई एक अनिवार्य स्क्रीनिंग टेस्ट है, जिसे उन भारतीय नागरिकों और ओवरसीज सिटिजन्स ऑफ इंडिया (OCI) को पास करना होता है जिन्होंने विदेश से मेडिकल डिग्री हासिल की है और भारत में प्रैक्टिस करना चाहते हैं। इस परीक्षा को पास करने के बाद उम्मीदवार राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) या राज्य चिकित्सा परिषद में पंजीकरण के लिए पात्र हो जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

महत्वपूर्ण तिथियां

आवेदन शुरू 21 अप्रैल 2026 (दोपहर 3 बजे से)
आवेदन की अंतिम तिथि 11 मई 2026 (रात 11:55 बजे तक)
परीक्षा शहर सूचना 17 जून 2026
एडमिट कार्ड जारी 24 जून 2026
परीक्षा तिथि 28 जून 2026
परिणाम घोषणा 28 जुलाई 2026 तक

पात्रता से जुड़ी जरूरी शर्तें

उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले यह सुनिश्चित करना होगा कि उन्होंने निर्धारित कट-ऑफ तिथि तक अपनी प्राथमिक मेडिकल डिग्री की अंतिम परीक्षा पास कर ली हो। साथ ही, संबंधित भारतीय दूतावास द्वारा यह प्रमाणित होना चाहिए कि उनकी डिग्री उस देश में मान्य है जहां से उन्होंने पढ़ाई की है।

यदि किसी भी चरण पर डिग्री मान्य नहीं पाई जाती है, तो उम्मीदवार की उम्मीदवारी या परिणाम रद्द किया जा सकता है।

FMGE June 2026 Notification PDF

आवेदन कैसे करें?

  • NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं।
  • FMGE जून 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन करें और आवश्यक विवरण भरें।
  • निर्धारित फॉर्मेट में दस्तावेज अपलोड करें।
  • शुल्क भुगतान से पहले सभी जानकारी जांच लें।
  • फॉर्म सबमिट करें और कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर लें।


उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। साथ ही, परीक्षा से जुड़ी सभी अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed