सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UP Board Result 2026: Check Website and Step-by-Step Guide to Download Marksheet Easily

UP Board Result 2026: यहां मिलेगा यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट, बस रोल नंबर डालें और मार्कशीट करें डाउनलोड

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Tue, 21 Apr 2026 04:34 PM IST
विज्ञापन
सार

UP Board Result 2026 Website Link: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जल्द जारी हो सकता है। छात्र रोल नंबर की मदद से ऑनलाइन अपना परिणाम देख सकेंगे। इस खबर रिजल्ट डाउनलोड करने का तरीका ग्राफिक की मदद से समझाया गया है।

बिना किसी परेशानी के परिणाम देखना चाहते हैं तो अभी पंजीकरण कर लें:
यूपी बोर्ड 10वीं के छात्र यहां पंजीकरण करें...
यूपी बोर्ड 12वीं के छात्र यहां पंजीकरण करें...

UP Board Result 2026: Check Website and Step-by-Step Guide to Download Marksheet Easily
UP Board 10th 12th Result 2026 Website Link - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

UPMSP UP Board Result 2026 Direct Link: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा आयोजित 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणाम का इंतजार लाखों छात्रों को है। संभावना है कि बहुत जल्द रिजल्ट जारी किया जा सकता है। घोषित होने पर छात्र अपना परिणाम ऑनलाइन वेबसाइट के माध्यम से आसानी से देख सकेंगे।

Trending Videos


इस वर्ष करीब 52 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए हैं, ऐसे में रिजल्ट जारी होने के बाद वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक रहने की संभावना है। इसलिए छात्रों को पहले से ही रिजल्ट चेक करने की प्रक्रिया समझ लेना जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस वेबसाइट पर जारी होगा यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट

विद्यार्थियों को अपनी मार्कशीट देखने और डाउनलोड करने के लिए कहीं और जाने की आवश्यता नहीं पड़ेगी। यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अमर उजाला की वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें सिर्फ अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा।

यह भी पढ़ें: यूपी बोर्ड रिजल्ट से पहले कर लें ये चार तैयारियां, परिणाम वाले दिन नहीं होगी कोई परेशानी

ग्राफिक की तरह समझें यूपी बोर्ड का रिजल्ट डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स

रिजल्ट चेक करने की प्रक्रिया को आप इन आसान स्टेप्स में समझ सकते हैं:


स्टेप 1: सबसे पहले किसी भी वेब ब्राउंजर में जाकर अमर उजाला की वेबसाइट पर जाएं, जिसका पता है: https://www.amarujala.com/


स्टेप 2: यहां होम पेज पर उपलब्ध लिंक पर क्लिक करें, जिसका पता है: https://www.amarujala.com/results/up-board


स्टेप 3: अब अपनी संबंधित कक्षा वाले लिंक पर क्लिक करें। परिणाम घोषित होने के बाद यहां "Register Here" की जगह "Declared" लिखा आएगा। ग्राफिक पर क्लिक करके भी इस पेज पर सीधे जा सकते


स्टेप 4: अब अपना रोल नंबर बिल्कुल सही-सही भरें, जैसा कि एडमिट कार्ड में दिया गया है।


स्टेप 5: रोल नंबर दर्ज करने के बाद “Get Result” बटन पर क्लिक करें, जिसके बाद रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा। भविष्य के लिए अपनी मार्कशीट डाउनलोड या प्रिंट जरूर कर लें।

 

रिजल्ट चेक करते समय इन बातों का रखें ध्यान

रिजल्ट देखने के बाद सिर्फ अंक देखकर आगे न बढ़ें, बल्कि कुछ जरूरी जानकारियों को ध्यान से जांचें:

  • छात्र का नाम और रोल नंबर
  • माता-पिता का नाम
  • जन्मतिथि
  • विषयवार अंक
  • कुल अंक और ग्रेड
  • पास/फेल स्टेटस

अगर किसी भी प्रकार की गलती दिखाई देती है, तो तुरंत स्कूल या बोर्ड से संपर्क करें।

फेल हो जाएं तो घबराएं नहीं, पुनर्मूल्यांकन और कंपार्टमेंट का है विकल्प

यदि कोई छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं है, तो वह पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकता है। इसके अलावा, एक या दो विषयों में फेल होने वाले छात्रों को कंपार्टमेंट परीक्षा देने का मौका मिलेगा, जिससे उनका साल बर्बाद नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed