UCEED 2026 Seat Allotment: यूसीड काउंसलिंग के पहले राउंड का सीट आवंटन जारी, ऐसे करें चेक; जानें आगे का प्रोसेस
UCEED 2026 Round 1 Seat Allotment: आईआईटी बॉम्बे यूसीड काउंसलिंग के राउंड 1 का सीट अलॉटमेंट जारी कर दिया है। उम्मीदवार अब अपनी आवंटन स्थिति चेक कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को समय पर फीस जमा करनी होगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UCEED 2026: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी बॉम्बे (IIT Bombay) ने अंडरग्रेजुएट कॉमन एंट्रेंस एग्जाम फॉर डिजाइन (UCEED 2026) का राउंड-1 का सीट अलॉटमेंट 21 अप्रैल 2026 को जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uceed.iitb.ac.in पर जाकर अपना अलॉटमेंट रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
इन संस्थानों में मिलेगा प्रवेश
यह सीट आवंटन प्रक्रिया देश के सात संस्थानों में बैचलर ऑफ डिजाइन (B.Des) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जा रही है, जोकि इस प्रकार हैं:
- आईआईटी बॉम्बे
- आईआईटी दिल्ली
- आईआईटी गुवाहाटी
- आईआईटी हैदराबाद
- आईआईटी इंदौर
- आईआईटी रुड़की
- आईआईआईटीडीएम जबलपुर
सीट मिलने के बाद क्या करें?
चयनित उम्मीदवारों को अलॉटमेंट लेटर में दी गई समयसीमा के भीतर सीट स्वीकृति शुल्क जमा करना अनिवार्य है। यदि निर्धारित समय तक फीस जमा नहीं की जाती है, तो सीट रद्द कर दी जाएगी।
Freeze और Float विकल्प समझें
- पहली पसंद मिलने पर: उम्मीदवार सीट स्वीकार कर “Freeze” कर सकते हैं या “Decline” कर सकते हैं।
- अन्य विकल्प मिलने पर (2nd–5th): उम्मीदवार “Freeze” या “Float” चुन सकते हैं। Float चुनने पर उम्मीदवार बेहतर विकल्प के लिए आगे के राउंड में शामिल रहेंगे।
महत्वपूर्ण नियम
- ऑफर ठुकराने पर आगे के किसी राउंड में मौका नहीं मिलेगा।
- खाली सीटें अगले राउंड (2 से 5) में अन्य उम्मीदवारों को दी जाएंगी।
- Float विकल्प चुनने पर बेहतर सीट मिलने पर दोबारा फीस नहीं देनी होगी।
रिफंड से जुड़े नियम
- राउंड 1 और 2 के भीतर सीट छोड़ने पर ही रिफंड मिलेगा।
- ₹5000 प्रोसेसिंग शुल्क कटेगा।
- GEN/EWS/OBC-NCL: ₹55,000 रिफंड
- SC/ST/PwD: ₹10,000 रिफंड
- राउंड 3, 4, 5 में सीट छोड़ने पर कोई रिफंड नहीं मिलेगा।
आईआईटी बॉम्बे ने उम्मीदवारों को फर्जी एजेंटों से सावधान रहने को कहा है। किसी भी प्रकार की रैंक बदलने या एडमिशन की गारंटी देने वाले दावों पर भरोसा न करें और केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही जानकारी लें।
रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें?
- सबसे पहले वेबसाइट uceed.iitb.ac.in पर जाएं।
- “Round 1 Seat Allotment” लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन डिटेल दर्ज करें।
- अलॉटमेंट स्टेटस देखें और डाउनलोड करें।

कमेंट
कमेंट X