सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Live

UPMSP UP Board 12th Result Live: काउंटडाउन शुरू, आज चार बजे जारी होगा यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, पढ़ें लाइव

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Thu, 23 Apr 2026 03:11 PM IST
विज्ञापन
खास बातें

UPMSP UP Board Class 12th Result 2026 Live Updates, upresults.nic.in, upmsp.edu.in, results.digilocker.gov.in, sarkari result: यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं के 24 लाख से ज्यादा छात्रों का इंतजार आज खत्म होने जा रहा है। माध्यमिक शिक्षा परिषद आज 23 अप्रैल को शाम 4 बजे इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट जारी करेगा, जिसका छात्रों को लंबे समय से इंतजार था। यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट लाइव अपडेट्स... 


विद्यार्थी अमर उजाला की वेबसाइट पर अपना रिजल्ट देख सकेंगे। बिना परेशानी रिजल्ट देखने के लिए अभी पंजीकरण करें:

पंजीकरण करने के लिए 10वीं के छात्र यहां क्लिक करें
पंजीकरण करने के लिए 12वीं के छात्र यहां क्लिक करें

UP Board Class 12th Result 2026 Live UPMSP UP Board Inter Result Today Check Marksheet upmsp edu in digilocker
UP Board 12th Result 2026 Live Updates - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन
Trending Videos

लाइव अपडेट

03:07 PM, 23-Apr-2026

UPMSP Result 2026: तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट देखने के लिए रजिस्ट्रेशन करें

तीनों स्ट्रीम (Science, Commerce और Arts) का रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को पहले पंजीकरण करना होगा। इसके बाद वे अपने रोल नंबर की मदद से आसानी से अपना परिणाम ऑनलाइन देख सकेंगे।
02:55 PM, 23-Apr-2026

UPMSP Result 2026: अंक से ज्यादा जरूरी है सीख और मेहनत का निरंतर प्रयास

यूपी बोर्ड ने छात्रों को लगातार प्रेरित करते हुए ट्वीट किया है कि छात्रों के लिए केवल अंक ही महत्वपूर्ण नहीं हैं, बल्कि सीखना और लगातार प्रयास करना ही वास्तविक ताकत है। बोर्ड ने सभी छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी हैं।
 
02:31 PM, 23-Apr-2026

UP Board Sarkari Result: अंक कम आने पर क्या करें?

रिजल्ट आने के बाद जिन छात्रों के कम अंक आते हैं या जो किसी एक-दो विषय में असफल हो जाते हैं, उनके लिए स्क्रूटनी (पुनर्मूल्यांकन) और कंपार्टमेंट परीक्षा की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाती है। इसके जरिए छात्र अपने अंकों की दोबारा जांच करवा सकते हैं या दोबारा परीक्षा देकर अपना साल बचा सकते हैं।
02:29 PM, 23-Apr-2026

UP Board Result: बहुत जल्द जारी होगे नतीजे

यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं के नतीजों का इतंजार बहुत जल्द समाप्त होने वाला है। परिणाम जारी होने में अब डेढ घंटे से भी कम समय बाकी है। बोर्ड मुख्यालय प्रयागराज से शाम 4 बजे नतीजों की घोषणा की जाएगी। विद्यार्थी अमर उजाला पर अपना रिजल्ट देख सकेंगे। चूंकि अब परिणाम जारी होने में अधिक समय नहीं बचा है, इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परिणाम देखने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर लें।
02:21 PM, 23-Apr-2026

UP Board Result: रोल नंबर रखें तौयार

छात्र अपना परिणाम तुरंत देखने के लिए रोल नंबर पहले से संभालकर रखें ताकि रिजल्ट जारी होते ही बिना किसी देरी के आसानी से चेक किया जा सके।
01:28 PM, 23-Apr-2026

UP Board Sarkari Result: 12वीं के परिणाम में होंगे ये विवरण

 
  • रोल नंबर (Roll Number)
  • रोल कोड (Roll Code)
  • पिता का नाम (Fathers Name)
  • माता का नाम (Mothers Name)
  • विषय का नाम (Subject Name)
  • सैद्धांतिक परीक्षा प्राप्तांक (Marks In Theory)
  • प्रैक्टिकल में प्राप्तांक (Marks In Practical)
  • कुल प्राप्तांक (Total Marks In Subject)
  • कुल अंक (Total Marks)
  • रिजल्ट का स्टेटस (Result Status)
  • डिवीजन (Division)
विज्ञापन
विज्ञापन
12:47 PM, 23-Apr-2026

UP Board Result: पिछले साल महक जायसवाल ने किया था टॉप

पिछले साल यूपी बोर्ड 12वीं परीक्षा में प्रयागराज की महक जायसवाल ने टॉप किया था। उन्होंने 500 में से 486 अंक हासिल कर 97.20% के साथ पहला स्थान प्राप्त किया और प्रदेश में अपना नाम रोशन किया।
 
12:36 PM, 23-Apr-2026

UPMSP Result 2026: देखें 12वीं के टॉपर्स

रैंक नाम प्रतिशत
1 महक जायसवाल (प्रयागराज) 97.20%
2 साक्षी (अमरोहा) 96.80%
2 आदर्श यादव (सुल्तानपुर) 96.80%
2 शिवानी सिंह (प्रयागराज) 96.80%
2 अनुष्का सिंह (कौशांबी) 96.80%
3 मोहनी (इटावा)  96.40%
11:46 AM, 23-Apr-2026

UP Board Sarkari Result: 12वीं में पास होने के लिए जरूरी अंक

यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा में प्रत्येक विषय में कम से कम 33% अंक प्राप्त करना अनिवार्य होता है। यदि कोई छात्र एक या दो विषयों में सफल नहीं हो पाता है, तो उसे कंपार्टमेंट परीक्षा देने का अवसर दिया जाता है। रिजल्ट के स्कोरकार्ड में विषयवार अंक, कुल प्राप्तांक, प्रतिशत, ग्रेड और पास या फेल की स्थिति से जुड़ी पूरी जानकारी दी जाती है।
 
11:27 AM, 23-Apr-2026

UPMSP Result 2026: कितने बजे जारी होगा रिजल्ट?

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ओर से जारी सूचना के अनुसार, इंटरमीडिएट का परीक्षाफल 23 अप्रैल 2026 को शाम 4:00 बजे घोषित किया जाएगा।
Load More
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed