सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UP Board 12th Topper Marks 2026: Know Required Score to Rank Top and 2025 Topper Percentage Details

UP Board 12th Result 2026: टॉप करना है तो कितने नंबर जरूरी? जानें 2025 टॉपर महक जायसवाल का स्कोर

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Wed, 22 Apr 2026 02:16 PM IST
विज्ञापन
सार

UP Board 12th Topper Marks: यूपी बोर्ड 12वीं में टॉप करने के लिए बेहद उच्च अंक जरूरी होते हैं। 2025 में महक जायसवाल ने 97.20% अंक हासिल कर पहला स्थान पाया था। जानें टॉपर्स के स्कोर का ट्रेंड और कितने नंबर लाकर आप भी बना सकते हैं मेरिट में जगह। रिजल्ट 23 अप्रैल को शाम 4 बजे घोषित किया जाएगा। बिना रुकावट रिजल्ट देखने के लिए अभी पंजीकरण करें...
 

UP Board 12th Topper Marks 2026: Know Required Score to Rank Top and 2025 Topper Percentage Details
UP Board 12th Result 2026 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

UP Board 12th Result 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) 23 अप्रैल को शाम 4 बजे 12वीं का रिजल्ट जारी करेगा इंटरमीडिएट यानी 12वीं परीक्षा में टॉप करना हर छात्र का सपना होता है, लेकिन इसके लिए बेहद शानदार प्रदर्शन करना जरूरी होता है। बोर्ड के पिछले परिणामों को देखें तो साफ है कि टॉपर्स के अंक 95 प्रतिशत से ऊपर ही रहते हैं।

Trending Videos

आइए पिछले वर्ष के आंकड़ों का विश्लेषण करते हैं और समझते हैं कि यदि 12वीं में टॉप करना है तो कितने नंबर लाने होते हैं। साथ ही जानते हैं कि पिछले वर्ष टॉप-3 विद्यार्थियों का स्कोर क्या रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

2025 में कितना था टॉपर का स्कोर?

साल 2025 में यूपी बोर्ड 12वीं परीक्षा में महक जायसवाल ने 97.20% अंक हासिल कर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया था। उनके अलावा दूसरे स्थान पर कई छात्रों ने 96.80% अंक प्राप्त किए थे। इससे यह स्पष्ट होता है कि टॉप करने के लिए 96 से 98 प्रतिशत के बीच स्कोर करना जरूरी हो जाता है।

 
रैंक प्राप्तांक प्रतिशत
1 486 97.20%
2 484 96.80%
3 482 96.40%

पूर्णांक: 500

बिना रुकावट रिजल्ट देखने के लिए विद्यार्थियों को अभी पंजीकरण करने की सलाह दी जाती है।
10वीं के विद्यार्थी यहां पंजीकरण करें...
12वीं के विद्यार्थी यहां पंजीकरण करें...

टॉप करने के लिए कितने नंबर जरूरी?

अगर आप यूपी बोर्ड 12वीं में टॉप करना चाहते हैं, तो आपको लगभग 500 में से 480 या उससे अधिक अंक लाने होंगे। यानी हर विषय में लगभग 95% या उससे ज्यादा स्कोर करना जरूरी है। पिछले वर्षों के आंकड़ों का विश्लेषण करें तो पता चलता है कि:

  • 95% से ऊपर: मेरिट लिस्ट में जगह की मजबूत संभावना
  • 96-98%: टॉप रैंक के लिए जरूरी रेंज
  • 98%+: पहले स्थान के लिए कड़ा मुकाबला
हालांकि, यह जरूरी नहीं कि इतने अंक लाकर ही टॉप किया जाए। यह सिर्फ अनुमान है पिछले वर्ष के रूझानों के आधार पर।

पूरी खबर ग्राफिक पर क्लिक कर पढ़ें:

क्यों इतना हाई जाता है कट-ऑफ?

यूपी बोर्ड में हर साल लाखों छात्र परीक्षा देते हैं। 2026 में भी करीब 24.79 लाख छात्र-छात्राएं इंटरमीडिएट परीक्षा में शामिल हुए हैं। ऐसे में प्रतिस्पर्धा काफी ज्यादा होती है, जिससे टॉपर्स के अंक भी बहुत ऊंचे चले जाते हैं।

पिछले साल का ओवरऑल रिजल्ट

2025 में इंटरमीडिएट का कुल पास प्रतिशत 81.15% रहा था। इसमें छात्राओं का प्रदर्शन छात्रों से बेहतर रहा।

  • छात्राओं का पास प्रतिशत: 86.37%
  • छात्रों का पास प्रतिशत: 76.60%

यह ट्रेंड पिछले कई वर्षों से देखा जा रहा है, जहां लड़कियां बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं।

टॉपर्स से क्या सीख सकते हैं?

टॉप करने वाले छात्र सिर्फ पढ़ाई ही नहीं, बल्कि स्मार्ट स्टडी, टाइम मैनेजमेंट और रिवीजन पर भी पूरा ध्यान देते हैं।

  • नियमित पढ़ाई और सिलेबस की पूरी समझ।
  • पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों की प्रैक्टिस।
  • कमजोर विषयों पर ज्यादा फोकस।
  • परीक्षा के समय बेहतर टाइम मैनेजमेंट।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed