सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UP Board Result 2026 Date Announced: Class 10th 12th Results to Be Declared on April 23 at 4 PM

UP Board Result 2026 Date OUT: कल आएगा यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट, नोट करें समय; यहां मिलेगी मार्कशीट

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Wed, 22 Apr 2026 01:50 PM IST
विज्ञापन
सार

UP Board Result 2026 Date Announced: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट की तारीख घोषित हो गई है। परिणाम 23 अप्रैल 2026 को शाम 4 बजे जारी किया जाएगा। छात्र रोल नंबर के जरिए ऑनलाइन अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। बिना रुकावट रिजल्ट देखने के लिए अभी पंजीकरण करें।
यूपी बोर्ड 10वीं के विद्यार्थी यहां पंजीकरण करें...
यूपी बोर्ड 12वीं के विद्यार्थी यहां पंजीकरण करें...



 

UP Board Result 2026 Date Announced: Class 10th 12th Results to Be Declared on April 23 at 4 PM
UP Board Result 2026 Date - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

UP Board Result 2026 Date Announced: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा 2026 के परिणाम की तारीख और समय का आधिकारिक एलान कर दिया है। बोर्ड की ओर से जारी सूचना के अनुसार, हाईस्कूल (कक्षा 10वीं) और इंटरमीडिएट (कक्षा 12वीं) का परीक्षाफल 23 अप्रैल 2026 को शाम 4:00 बजे घोषित किया जाएगा।

Trending Videos


रिजल्ट की घोषणा माध्यमिक शिक्षा परिषद के मुख्यालय, प्रयागराज से की जाएगी। इसके बाद छात्र-छात्राएं अपना परिणाम ऑनलाइन माध्यम से चेक कर सकेंगे। बिना किसी परेशानी रिजल्ट देखने के लिए विद्यार्थी अभी पंजीकरण कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी बोर्ड 10वीं के विद्यार्थी यहां पंजीकरण करें...
यूपी बोर्ड 12वीं के विद्यार्थी यहां पंजीकरण करें...

इतने छात्रों को है रिजल्ट का इंतजार

वर्ष 2026 में यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 52,30,297 छात्रों ने पंजीकरण कराया था। इसमें हाईस्कूल के 27,50,945 और इंटरमीडिएट के 24,79,352 विद्यार्थी शामिल हैं। इतने बड़े स्तर पर परीक्षा होने के कारण रिजल्ट का इंतजार भी लंबे समय से किया जा रहा था।

कब हुई थी परीक्षा?

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च 2026 तक आयोजित की गई थीं। परीक्षा प्रदेशभर के 8,033 केंद्रों पर दो पालियों में संपन्न हुई थी। अब परीक्षा समाप्त होने के लगभग डेढ़ महीने बाद रिजल्ट जारी किया जा रहा है।

कैसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट?

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपना परिणाम ऑनलाइन चेक कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें सिर्फ अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा।

  • सबसे पहले अमर उजाला की वेबसाइट पर जाएं।
  • अब बोर्ड रिजल्ट पेज पर जाएं, जिसका पता है: amarujala.com/results
  • “UP Board 10th Result 2026” या “UP Board 12th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  • रोल नंबर दर्ज करें।
  • Submit बटन दबाएं।
  • रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • छात्र चाहें तो अपनी मार्कशीट डाउनलोड या प्रिंट भी कर सकते हैं।

मार्कशीट में इन बातों को जरूर जांचें

रिजल्ट देखने के बाद छात्र अपनी मार्कशीट में दी गई जानकारी को ध्यान से जांच लें।

  • नाम, रोल नंबर और जन्मतिथि
  • माता-पिता का नाम
  • विषयवार अंक
  • कुल अंक और ग्रेड
  • पास/फेल स्टेटस

अगर किसी भी प्रकार की त्रुटि मिलती है, तो तुरंत स्कूल या बोर्ड से संपर्क करना चाहिए।


यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। 23 अप्रैल को शाम 4 बजे रिजल्ट जारी होने के साथ ही लाखों छात्रों की मेहनत का परिणाम सामने होगा। छात्रों को सलाह है कि वे आधिकारिक घोषणा के समय अपने रोल नंबर के साथ तैयार रहें और धैर्य के साथ अपना रिजल्ट चेक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed