Live
UP Board 10th 12th Result 2026 Live: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट कब आएगा? यहां पढ़ें ताजा अपडेट
{"_id":"69e309ba437f08f95701c887","slug":"up-board-2026-result-kab-aaega-live-updates-check-upmsp-10th-12th-results-date-time-upmsp-edu-in-2026-04-18","type":"live","status":"publish","title_hn":"UP Board 10th 12th Result 2026 Live: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट कब आएगा? यहां पढ़ें ताजा अपडेट","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shahin Praveen
Updated Mon, 20 Apr 2026 05:06 PM IST
विज्ञापन
खास बातें
UPMSP UP Board 10th 12th Result kab aayega Check date, time, upresults.nic.in, upmsp.edu.in, digilocker, sarkari result: उत्तर प्रदेश बोर्ड की परीक्षाओं के समाप्त होने के बाद से ही सभी विद्यार्थी अपने परीक्षा परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस वर्ष यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में 52 लाख से अधिक छात्रों ने भाग लिया है। परीक्षा खत्म होने के बाद कॉपियों की जांच का कार्य तेजी से पूरा किया गया है और अब बोर्ड द्वारा प्राप्त अंकों को ऑनलाइन सिस्टम में अपलोड किया जा रहा है, जो कि रिजल्ट तैयार करने का अंतिम चरण है।
परिणाम जारी होने के बाद छात्र अपने रोल नंबर की मदद से अमर उजाला की वेबसाइट पर अपना रिजल्ट आसानी से देख सकेंगे। इसके लिए आपको पहले पंजीकरण करना होगा।
यूपी बोर्ड 10वीं के विद्यार्थी यहां पंजीकरण करें...
यूपी बोर्ड 12वीं के विद्यार्थी यहां पंजीकरण करें...
UPMSP UP Board 10th 12th Result 2026
- फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन
Trending Videos
लाइव अपडेट
05:06 PM, 20-Apr-2026
पंजीकरण करने का तरीका वीडियो से समझें
03:56 PM, 20-Apr-2026
UP Board Result 2026: रिजल्ट से पहले कर लें ये चार तैयारियां
1. पहले से तैयार रखें जरूरी डिटेल्स
2. अमर उजाला पर करें पंजीकरण
3. रिजल्ट लिंक को पहले से करें बुकमार्क
4. इंटरनेट और डिवाइस रखें तैयार
2. अमर उजाला पर करें पंजीकरण
3. रिजल्ट लिंक को पहले से करें बुकमार्क
4. इंटरनेट और डिवाइस रखें तैयार
02:43 PM, 20-Apr-2026
UK Board Result 2026 Date OUT: उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट जारी होने की तारीख घोषित
यूपी बोर्ड के नतीजों के इंतजार के बीच एक बड़ा अपडेट सामने आया है। यह अपडेट उत्तराखंड बोर्ड परिणाम को लेकर है। उत्तराखंड बोर्ड ने 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित करने की तारीख और समय का एलान कर दिया है। उत्तराखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे 25 अप्रैल को सुबह 10 बजे घोषित किए जाएंगे।ग्राफिक पर क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर:
02:38 PM, 20-Apr-2026
UPMSP UP Board 12th Board 2026: डाउनलोड करने के चरण
- अमर उजाला की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- अब यहां बोर्ड रिजल्ट पेज पर जाएं।
- यूपी बोर्ड 10वीं या 12वीं रिजल्ट 2026 वाले लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विवरण दर्ज करें।
- सबमिट बटन पर क्लिक करें और रिजल्ट चेक करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए रिजल्ट को सेव कर लें।
01:25 PM, 20-Apr-2026
जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट
यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 25 अप्रैल 2026 तक जारी किया जा सकता है। हालांकि, अभी तक बोर्ड की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
12:47 PM, 20-Apr-2026
पास होने के लिए चाहिए होंगे इतने अंक
यूपी बोर्ड 12वीं परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य होता है। यह नियम सभी स्ट्रीम आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स के विद्यार्थियों पर समान रूप से लागू होता है। छात्रों के प्रैक्टिकल और थ्योरी दोनों के अंकों को जोड़कर कुल अंक निकाले जाते हैं, और इन्हीं में से कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना जरूरी होता है। यदि कोई छात्र इस निर्धारित न्यूनतम अंक को प्राप्त नहीं कर पाता है, तो उसे उस विषय में असफल माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:41 AM, 20-Apr-2026
UP Board Result: जल्द हो सकती है तिथि की घोषणा
कॉपियों के मूल्यांकन का कार्य लगभग पूरा हो चुका है और मार्क्स अपलोड करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं के रिजल्ट की तारीख कभी भी घोषित की जा सकती है।
10:40 AM, 20-Apr-2026
फरवरी मार्च में हुई थीं यूपी बोर्ड की परीक्षाएं
इस वर्ष यूपी बोर्ड की 10वीं (हाईस्कूल) की परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च 2026 तक आयोजित की गईं, जबकि 12वीं (इंटर) की परीक्षाएं 18 फरवरी से 24 मार्च 2026 तक चलीं। इन परीक्षाओं में 52 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। अब सभी को नतीजों का इंतजार है, जोकि बहुत जल्द समाप्त हो जाएगा।
05:31 PM, 19-Apr-2026
UP Board 10th-12th Result 2026: रिजल्ट में कौन-कौन सी जानकारी होगी?
यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट देखने के बाद छात्रों को अपने मार्कशीट में सभी जानकारियों को ध्यान से जांचना बहुत जरूरी होता है, ताकि किसी भी प्रकार की गलती न रह जाए। रिजल्ट में सबसे पहले छात्र का नाम, जन्मतिथि और माता-पिता का नाम सही है या नहीं, यह जरूर देखें। इसके साथ ही परीक्षा का नाम, बोर्ड का नाम, रोल नंबर और स्कूल का नाम भी अच्छी तरह मिलान करें ताकि कोई त्रुटि न हो।इसके अलावा छात्रों को अपने प्राप्त अंक, कुल अंक, पासिंग स्टेटस और पासिंग डिविजन को भी ध्यान से चेक करना चाहिए, क्योंकि यही आपके परिणाम की स्थिति बताता है कि आप पास हुए हैं या नहीं और किस डिविजन में आए हैं। अगर किसी भी जानकारी में गलती दिखाई दे तो तुरंत अपने स्कूल या बोर्ड से संपर्क करना जरूरी होता है।

