UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड रिजल्ट से पहले कर लें ये चार तैयारियां, परिणाम वाले दिन नहीं होगी कोई परेशानी
UP Board 10th 12th Result 2026: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का परिणाम बहुत जल्द जारी होगा। इससे पहले छात्रों को रिजल्ट वेबसाइट पर पंजीकरण करना, रिजल्ट लिंक बुकमार्क करना आदि जैसे कुछ तैयारियां कर लेनी चाहिए। साथ ही बिना किसी परेशानी के रिजल्ट देखना है तो अभी नीचे दिए लिंक पर क्लिक करके पंजीकरण कर लें।
10वीं के विद्यार्थी यहां पंजीकरण करें...
12वीं के विद्यार्थी यहां पंजीकरण करें...
विस्तार
UP Board 10th 12th Result 2026: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के करीब 52 लाख विद्यार्थियों का इंतजार बहुत जल्द खत्म होगा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद अप्रैल में नतीजे घोषित करेगा। पिछले वर्ष बोर्ड ने 25 अप्रैल को नतीजे घोषित किए थे। चूंकि अब नतीजे घोषित होने में ज्यादा समय बाकी नहीं है, ऐसे में जरूरी है कि छात्र पहले से कुछ जरूरी तैयारियां पूरी कर लें, ताकि रिजल्ट देखने के समय किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
1. पहले से तैयार रखें जरूरी डिटेल्स
घोषित होने के बाद अपना रिजल्ट देखने के लिए आपके पास आवश्यक क्रेडेंशियल की जानकारी होना आवश्यक है। इनके बिना छात्र अपना रिजल्ट नहीं देख पाएंगे। रिजल्ट चेक करने के लिए आवश्यक क्रेडेंशियल्स में रोल नंबर, रोल कोड, जन्मतिथि, माता-पिता का नाम आदि विवरण शामिल होते हैं। ये सभी विवरण आपको अपने एडमिट कार्ड पर मिल जाएंगे। इसलिए अपने एडमिट कार्ड को खोजकर अपने पास रखें।
2. अमर उजाला पर करें पंजीकरण
रिजल्ट जारी होने के समय वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक रहता है। ऐसे में छात्र अमर उजाला की वेबसाइट पर पहले से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इससे रिजल्ट जारी होते ही आप बिना किसी देरी और असविधा के नतीजे देख सकेंगे।
यह भी पढ़ें: लैपटॉप, मोबाइल पर कैसे देखें यूपी बोर्ड का रिजल्ट?
3. रिजल्ट लिंक को पहले से करें बुकमार्क
अक्सर रिजल्ट जारी होने पर हेवी ट्रैफिक और तकनीकी चुनौतियों के कारण वेबसाइट स्लो हो जाती है। ऐसे में आप बिना किसी असुविधा के अमर उजाला की वेबसाइट के माध्यम से अपना रिजल्ट देख सकेंगे। इसलिए छात्र रिजल्ट पेज के डायरेक्ट लिंक को पहले से ही अपने ब्राउजर में बुकमार्क कर लें। इससे वे तेजी से रिजल्ट पेज तक पहुंच सकेंगे। रिजल्ट आपको यहां मिलेगा...
4. इंटरनेट और डिवाइस रखें तैयार
रिजल्ट देखने के लिए मोबाइल, लैपटॉप या कंप्यूटर सही तरीके से काम कर रहा हो और इंटरनेट कनेक्शन तेज व स्थिर हो। धीमे नेटवर्क की वजह से रिजल्ट खुलने में परेशानी हो सकती है, इसलिए पहले से नेटवर्क चेक करना जरूरी है।
जल्द हो सकती है तिथि की घोषणा
कॉपियों के मूल्यांकन का कार्य लगभग पूरा हो चुका है और मार्क्स अपलोड करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं के रिजल्ट की तारीख कभी भी घोषित की जा सकती है।
फरवरी मार्च में हुई थीं यूपी बोर्ड की परीक्षाएं
इस वर्ष यूपी बोर्ड की 10वीं (हाईस्कूल) की परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च 2026 तक आयोजित की गईं, जबकि 12वीं (इंटर) की परीक्षाएं 18 फरवरी से 24 मार्च 2026 तक चलीं। इन परीक्षाओं में 52 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। अब सभी को नतीजों का इंतजार है, जोकि बहुत जल्द समाप्त हो जाएगा।
यह भी पढ़ें: यूपी बोर्ड की मार्कशीट होगी 16 सिक्योरिटी फीचर से लैस, ना पानी में गलेगी और ना फटेगी
UPMSP UP Board 12th Board 2026: डाउनलोड करने के चरण
- अमर उजाला की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- अब यहां बोर्ड रिजल्ट पेज पर जाएं।
- यूपी बोर्ड 10वीं या 12वीं रिजल्ट 2026 वाले लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विवरण दर्ज करें।
- सबमिट बटन पर क्लिक करें और रिजल्ट चेक करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए रिजल्ट को सेव कर लें।
