सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UBSE Uttarakhand Board result 2026 on 25 April at 10AM, Past year trend and direct link to download marksheet

UBSE Result 2026: 25 अप्रैल को सुबह 10 बजे आएगा उत्तराखंड बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट, अभी कर लें पंजीकरण

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Mon, 20 Apr 2026 02:26 PM IST
विज्ञापन
सार

UBSE 10th 12th Result 2026: उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के नतीजे बहुत जल्द जारी होने वालें हैं। बोर्ड ने परिणाम जारी करने की तारीख और समय का एलान कर दिया है। 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 25 अप्रैल को सुबह 10:00 बजे घोषित किया जाएगा। 
 

UBSE Uttarakhand Board result 2026 on 25 April at 10AM, Past year trend and direct link to download marksheet
Uttarakhand Board Result 2026 Date - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

Uttarakhand Board Result 2026: उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) ने कक्षा 10 और कक्षा 12 के नतीजे घोषित करने की तारीख और समय एलान कर दिया है। ताजा बोर्ड 25 अप्रैल, 2026 को सुबह 10 बजे नतीजे घोषित करेगा। राज्यभर के लाखों छात्र अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जोकि अब बहुत जल्द समाप्त हो जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपनी मार्कशीट ऑनलाइन देख सकेंगे।

Trending Videos

 

2.16 लाख से अधिक विद्यार्थियों को नतीजों का इंतजार

  • कक्षा 10 की परीक्षाएं: 23 फरवरी से 20 मार्च 2026
  • कक्षा 12 की परीक्षाएं: 21 फरवरी से 20 मार्च 2026

परीक्षाएं समाप्त होने के बाद अब छात्र रिजल्ट की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं। उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाओं को लेकर बनाए गए 1261 केंद्रों पर दो लाख से ज्यादा परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। इसमें हाईस्कूल में 112679 छात्र-छात्राओं में से 110573 संस्थागत और 2106 व्यक्तिगत परीक्षार्थी थे। जबकि इंटरमीडिएट में 103442 परीक्षार्थियों में से 99345 संस्थागत और 4097 व्यक्तिगत परीक्षार्थी हैं।

UP Board Result Live Updates

विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले 5 वर्षों का रिजल्ट ट्रेंड

पिछले वर्षों के रिजल्ट डेट को देखें तो बोर्ड हर साल थोड़ा पहले परिणाम जारी कर रहा है:

वर्ष रिजल्ट तिथि
2025 19 अप्रैल
2024 30 अप्रैल
2023 25 मई
2022 6 जून
2021 31 जुलाई

पिछले साल रिजल्ट 19 अप्रैल सुबह 11 बजे घोषित किया गया था। कक्षा 10 में जतिन जोशी और कमल चौहान ने टॉप किया था, जबकि कक्षा 12 में अनुष्का राणा ने पहला स्थान हासिल किया। दोनों ही कक्षाओं में लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा था।

 

मार्कशीट से जुड़ी जरूरी जानकारी

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र ऑनलाइन प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे। हालांकि, ओरिजिनल मार्कशीट उन्हें कुछ दिनों बाद अपने-अपने स्कूलों से प्राप्त करनी होगी। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट से जुड़ी ताजा जानकारी के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें और किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed