UP Board: 10वीं-12वीं में फेल हो गए तो क्या होगा, किनका बच पाएगा साल और किन्हें करनी होगी दोबारा पढ़ाई?
UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 के बाद कम नंबर या फेल होने पर छात्रों के पास कई विकल्प हैं। सही मार्गदर्शन और मेहनत से वे अपने भविष्य को बेहतर बना सकते हैं। परिणाम बहुत जल्द जारी होने वाले हैं। बिना परेशानी अपना रिजल्ट देखने के लिए अभी पंजीकरण करें।
10वीं के विद्यार्थी यहां पंजीकरण करें...
12वीं के विद्यार्थी यहां पंजीकरण करें...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UP Board 10th 12th Result 2026: उत्तर प्रदेश बोर्ड के 10वीं और 12वीं के नतीजे जल्द घोषित होने वाले हैं। इन परीक्षाओं में शामिल लाखों छात्रों को अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार है। कई छात्रों को अच्छे अंक मिलेंगे, लेकिन कुछ ऐसे भी होंगे जो कम नंबर आने या एक-दो विषयों में असफल होने की वजह से निराश हो सकते हैं। ऐसी स्थिति में घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि छात्रों के पास अपने प्रदर्शन को सुधारने और आगे बढ़ने के कई रास्ते मौजूद होते हैं।
आइए जानते हैं कि रिजल्ट उम्मीद के अनुसार न आने पर क्या विकल्प अपनाए जा सकते हैं, एक या दो विषय में विद्यार्थियों के पास क्या विकल्प होते हैं, अंकों से संतुष्ट न हों तो क्या करें, 2 से अधिक विषयों में फेल विद्यार्थियों का क्या होगा...?
उम्मीद से कम नंबर: रीचेकिंग या री-एवैल्यूएशन का विकल्प
अगर छात्रों को लगता है कि उनके नंबर अपेक्षा से कम आए हैं या मूल्यांकन में कोई गलती हुई है, तो वे अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की रीचेकिंग या री-एवैल्यूएशन के लिए आवेदन कर सकते हैं। इससे अंकों में सुधार की संभावना रहती है।
1 या 2 विषय में फेल या कम नंबर: कंपार्टमेंट परीक्षा से सुधार का मौका
अगर कोई छात्र एक या दो विषयों में फेल हो जाता है, तो वह कंपार्टमेंट परीक्षा दे सकता है। इसमें उन्हीं विषयों की दोबारा परीक्षा देकर पास होने का अवसर मिलता है और साल भी बच जाता है। परिणाम प्रकाशित होने के तुरंत बाद आवेदन शुरू हो जाते हैं और परीक्षाएं जुलाई में होती हैं।
3 या उससे अधिक विषयों में फेल: ओपन स्कूलिंग के जरिए पढ़ाई जारी रखें
अगर कोई छात्र तीन विषयों में असफल होता है, तो उसे उस शैक्षणिक सत्र में फेल माना जाएगा और अगली कक्षा में प्रमोट नहीं किया जाएगा। ऐसे में उसे अगले वर्ष सभी विषयों की परीक्षा दोबारा देनी होगी।
जो छात्र नियमित स्कूल के जरिए पढ़ाई जारी नहीं रखना चाहते, उनके लिए ओपन स्कूलिंग एक अच्छा विकल्प है। इसके माध्यम से वे घर पर रहकर तैयारी कर सकते हैं और बोर्ड परीक्षा पास कर सकते हैं।
स्किल आधारित कोर्स भी हैं बेहतर विकल्प
अगर कोई छात्र दोबारा बोर्ड परीक्षा नहीं देना चाहता, तो वह स्किल आधारित कोर्स या डिप्लोमा का रास्ता चुन सकता है। आईटीआई, पॉलिटेक्निक, ग्राफिक डिजाइनिंग, फोटोग्राफी और डिजिटल मार्केटिंग जैसे कोर्स करियर बनाने में मददगार साबित हो सकते हैं।
करियर काउंसलिंग लेना फायदेमंद
यदि छात्र अपने भविष्य को लेकर असमंजस में हैं, तो करियर काउंसलर की मदद लेना सही निर्णय हो सकता है। विशेषज्ञ आपकी रुचि और क्षमता के अनुसार सही दिशा दिखा सकते हैं।

कमेंट
कमेंट X