सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UBSE UK Board 12th Result 2026: Check past year trend, Pass percentage and toppers name

UBSE 12th Result 2026: उत्तराखंड बोर्ड 12वीं में पिछले साल 83.23% बच्चे हुए थे पास, अनुष्का ने किया था टॉप

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Tue, 21 Apr 2026 09:42 PM IST
विज्ञापन
सार

UBSE UK Board 12th Result 2026: उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद, रामनगर की ओर से कक्षा 12वीं के नतीजों की घोषणा 25 अप्रैल 2026 को की जाएगी। बिना परेशानी रिजल्ट देखने के लिए अभी यहां क्लिक करके खुद को पंजीकृत कर लें।
 

UBSE UK Board 12th Result 2026: Check past year trend, Pass percentage and toppers name
UBSE 12th Result - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

UK Uttarakhand Board 12th Result 2026: उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद, रामनगर की ओर से कक्षा 12वीं के नतीजों की घोषणा 25 अप्रैल 2026 (UBSE Uttarakhand Board Intermediate Result 2026 Date) को सुबह 10.30 बजे की जाएगी। ऐसे में पिछले वर्ष के आंकड़ो पर नजर डालना महत्वपूर्ण हो जाता है। 

Trending Videos


आइए जानते हैं कि पिछले वर्ष उत्तीर्ण प्रतिशत क्या रहा, किसने टॉप किया, लड़के और लड़कियों में किसका प्रदर्शन कैसा रहा और टॉपर लिस्ट में किसने जगह बनाई?

विज्ञापन
विज्ञापन

फरवरी-मार्च में हुई थीं परीक्षाएं

उत्तराखंड में कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा का आयोजन 21 फरवरी से 20 मार्च 2026 तक किया गया। परिणामों की घोषणा होने पर छात्र अमर उजाला की वेबसाइट  के माध्यम से अपना रिजल्ट देख सकेंगे और स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

1.03 लाख परीक्षार्थियों को नतीजों का इंतजार

इस वर्ष इंटरमीडिएट की परीक्षा में 103442 परीक्षार्थियों ने भाग लिया। इनमें से 99345 संस्थागत और 4097 व्यक्तिगत परीक्षार्थी हैं।

पास होने के लिए चाहिए इतने अंक

उत्तराखंड बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि परीक्षा पास करने के लिए आपको 33% अंक हासिल करने होंगे। इसके अतिरिक्त, यूबीएसई प्रत्येक उम्मीदवार की कक्षा 12वीं की उपस्थिति को भी ध्यान में रखता है।

पूरी खबर ग्राफिक पर क्लिक कर पढ़ें:

पिछले वर्ष (2025) के आंकड़े

उत्तराखंड बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए कुल 1,09,713 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। इनमें 105298 संस्थागत, 4401 व्यक्तिगत परीक्षार्थी शामिल थे। बोर्ड परीक्षा के आयोजन के लिए प्रदेशभर में कुल 1245 परीक्षा केंद्र बनाए गए। इनमें 49 एकल व 1196 मिश्रित केंद्र थे। इस साल कुल परीक्षाफल 83.23% रहा। इसमें लड़कों का पास प्रतिशत 80.10% रहा, जबकि लड़कियों ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए 86.20% पास प्रतिशत दर्ज किया। देहरादून की अनुष्का राणा ने 98.60% अंकों के साथ टॉप किया।

 

विषय विवरण
वर्ष 2025
कुल पंजीकरण 1,09,713
संस्थागत परीक्षार्थी 1,05,298
व्यक्तिगत परीक्षार्थी 4,401
कुल परीक्षा केंद्र 1,245
एकल केंद्र 49
मिश्रित केंद्र 1,196
कुल पास प्रतिशत 83.23%
लड़कों का पास प्रतिशत 80.10%
लड़कियों का पास प्रतिशत 86.20%
टॉपर अनुष्का राणा (देहरादून)
टॉपर के अंक 98.60%

 

UBSE UK Board 12th Topper List 2025: पिछले वर्ष 12वीं के टॉपर्स

रैंक नाम स्थान अंक
1 अनुष्का राणा देहरादून 493
2 केशव भट्ट देहरादून 489
2 कोमल कुमारी उत्तरकाशी 489
3 आयुष सिंह रावत ऋषिकेश 484

UBSE 12th Result Download: ऐसे डाउनलोड करें उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट

  • सबसे पहले अमर उजाला की वेबसाइट पर जाएं।
  • अब यहां बोर्ड रिजल्ट्स वाले पेज पर जाएं, जिसका पता है: amarujala.com/results
  • अब विभिन्न बोर्ड्स की सूची में से उत्तराखंड बोर्ड चुनें।
  • अब अपनी कक्षा (12वीं) चुनें।
  • अब मांगी गई जानकारी दर्ज करें और View Result वाले विकल्प पर क्लिक करें।
  • परिणाम स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगा। 
  • भविष्य की जरूरतों के लिए परिणाम की कॉपी डाउनलोड कर लें।


या फिर आप यहां क्लिक करके भी सीधे परिणाम पेज पर जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed