सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Live

UP Board 10th 12th Result Live: कल इस वेबसाइट पर मिलेगा यूपी बोर्ड का रिजल्ट, शाम 4 बजे यहां डालें रोल नंबर

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Wed, 22 Apr 2026 03:35 PM IST
विज्ञापन
खास बातें

UPMSP Up Board 10th 12th Result 2026 Live upmsp.edu.in, results.digilocker.gov.in, upresults.nic.in, sarkari result: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं के परीक्षाफल जारी करने की तिथि और समय का एलान कर दिया है। नतीजे कल 23 अप्रैल को शाम 4 बजे घोषित किए जाएंगे। इस वर्ष करीब 52 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया है। 

रिजल्ट की घोषणा होते ही छात्र अमर उजाला की वेबसाइट पर जाकर सबसे पहले अपना परिणाम देख सकेंगे। इसके लिए पहले बच्चों को पंजीकरण करना होगा।
यूपी बोर्ड 10वीं के विद्यार्थी यहां पंजीकरण करें...
यूपी बोर्ड 12वीं के विद्यार्थी यहां पंजीकरण करें...

 

UP Board Result 2026 live UPMSP 10th 12th result kab ayega Check date time upresults.nic.in digilocker
UPMSP UP Board 10th 12th Result 2026 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन
Trending Videos

लाइव अपडेट

03:34 PM, 22-Apr-2026

UP Board Result: 52 लाख विद्यार्थियों को नतीजों का इंतजार

बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2026 में 10वीं और 12वीं की परीक्षा के लिए तकरीबन 52,30,297 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। हाईस्कूल की परीक्षा के लिए पंजीकृत परीक्षार्थियों की संख्या 27,50,945 है, जिसमें 14,38,682 छात्र तथा 13,12,263 छात्राएं हैं। वहीं, इंटरमीडिएट के लिए पंजीकृत परीक्षार्थियों की संख्या 24,79,352 है, जिनमें 13,03,012 छात्र तथा 11,76,340 छात्राएं हैं।
02:53 PM, 22-Apr-2026

UP Board Result: कल जारी होगा रिजल्ट

नतीजे कल 23 अप्रैल को शाम 4 बजे घोषित किए जाएंगे। इस वर्ष करीब 52 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया है। 
02:10 PM, 22-Apr-2026

UP Board 10th 12th Result: किस वेबसाइट पर जारी होगा यूपी बोर्ड का रिजल्ट?

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजों की घोषणा गुरुवार 23 अप्रैल को शाम 4 बजे की जाएगी। विद्यार्थियों को घोषित होने के बाद अपना रिजल्ट देखने के लिए इधर-उधर जानें की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। विद्यार्थी अपना रिजल्ट अमर उजाली की वेबसाइट पर ही देख पाएंगे। अक्सर हेवी ट्रैफिक के कारण आधिकारिक वेबसाइट स्लो हो जाती है। ऐसे समय पर होने वाली समस्याओं से बचने के लिए विद्यार्थियों को अमर उजाला पर अपना रिजल्ट देखने की सलाह दी जाती है। जिस पेज पर रिजल्ट जारी होगा उसका पता है:
02:10 PM, 22-Apr-2026

UP Board Result 2026: टॉपर्स लिस्ट और स्ट्रीम वाइज रिजल्ट

बोर्ड रिजल्ट के साथ टॉपर्स की सूची भी जारी करेगा। 12वीं कक्षा के नतीजे स्ट्रीम (आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स) के अनुसार भी घोषित किए जाएंगे। बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया जाएगा।
02:09 PM, 22-Apr-2026

UP Board Result 2026: ऐसे डाउनलोड होगा रिजल्ट

  • सबसे पहले अमर उजाला की वेबसाइट पर जाएं।
  • अब “UP Board High School Result 2026” या “Intermediate Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर दर्ज करें (जैसा एडमिट कार्ड में है)।
  • इसके बाद “Submit” बटन पर क्लिक करें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • चाहें तो रिजल्ट डाउनलोड या प्रिंट कर लें।
02:09 PM, 22-Apr-2026

UP Board Result 2026: कैसे चेक कर सकेंगे यूपी बोर्ड का रिजल्ट?

पहले रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को साइबर कैफे या स्कूल जाना पड़ता था, लेकिन अब आप घर बैठे अपने मोबाइल या लैपटॉप से सिर्फ कुछ आसान स्टेप्स में अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:03 PM, 22-Apr-2026

UP Board 10th 12th Result Live: कल इस वेबसाइट पर मिलेगा यूपी बोर्ड का रिजल्ट, शाम 4 बजे यहां डालें रोल नंबर

यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं के नतीजे कल 23 अप्रैल को शाम 4 बजे घोषित किए जाएंगे। यूपी बोर्ड ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर पोस्ट करके यह जानकारी दी है। पोस्ट में लिखा है कि सूचित किया जाता है कि वर्ष 2026 की हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा का परीक्षाफल दिनांक 23-04-2026 को सायं 04:00 बजे माध्यमिक शिक्षा परिषद्, मुख्यालय, प्रयागराज से घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed