सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UP Board 2026 Result Update, Know How Many Marks Needed to Pass 10th and 12th

UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं में पास होने के लिए चाहिए कितने अंक, जानें कम हुए तो क्या होगा?

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Wed, 22 Apr 2026 03:40 PM IST
विज्ञापन
सार

UP Board 10th-12th Passing Marks:लाखों छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है। बोर्ड 23 अप्रैल को 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। ऐसे में छात्रों के मन में यही सवाल करता है, तो पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए। अगर आपके मन में भी यही सवाल है, तो इस बारे में पूरी जानकारी नीचे पढ़ सकते हैं। 


UP Board 10th 12th Result Live

UP Board 2026 Result Update, Know How Many Marks Needed to Pass 10th and 12th
UP Board Result 2026 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार

UP Board 12th Result 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board) की 10वीं-12वीं परीक्षा में शामिल हुए लाखों छात्र का इंतजार खत्म होने वाला है। बोर्ड 23 अप्रैल को रिजल्ट घोषित करेगा। जैसे ही परिणाम घोषित होगा, छात्र आसानी से अमर उजाला की वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। अगर आप बिना किसी परेशानी के अपना परिणाम देखना चाहते हैं, तो फौरन इस लिंक पर पंजीकरण कर लें...

Trending Videos


यूपी बोर्ड 10वीं के विद्यार्थी यहां पंजीकरण करें...
यूपी बोर्ड 12वीं के विद्यार्थी यहां पंजीकरण करें...


इसी बीच छात्रों के मन में सबसे बड़ा सवाल बार-बार यही उठ रहा है कि आखिर पास होने के लिए कितने अंक लाने जरूरी हैं। अगर आपके मन में भी यही सवाल है, तो हम आपको बताएंगे कि यूपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा में पास होने के लिए कितने अंक जरूरी होते हैं और किन नियमों का पालन करना जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

10वीं-12वीं में पास होने के लिए कितने अंक जरूरी?

यूपी बोर्ड (UP Board) की 10वीं और 12वीं परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को हर विषय में न्यूनतम अंक प्राप्त करना जरूरी होता है। नियम के अनुसार, किसी भी छात्र को पास होने के लिए कम से कम 33% अंक लाने होते हैं। यानी अगर प्रश्न पत्र 100 अंकों का है तो उसमें पास होने के लिए कम से कम 33 अंक जरूरी हैं। इसी तरह अलग-अलग अंकों वाले पेपर में भी 33% का नियम लागू होता है।


अगर किसी विषय में थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों शामिल हैं, तो छात्रों को दोनों में अलग-अलग पास होना जरूरी होता है। यानी थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों में कम से कम 33% अंक लाना अनिवार्य है। 

अगर कम अंक आ जाएं तो क्या होगा?

  • अगर कोई छात्र एक या दो विषयों में फेल हो जाता है, तो उसे कंपार्टमेंट परीक्षा देने का मौका मिलता है। इसमें वह दोबारा परीक्षा देकर पास हो सकता है और अपना साल बचा सकता है।
  • अगर अंक बहुत थोड़े कम हैं और छात्र पासिंग मार्क्स के करीब है, तो कुछ मामलों में बोर्ड ग्रेस मार्क्स भी दे सकता है, लेकिन यह पूरी तरह बोर्ड के नियम और निर्णय पर निर्भर करता है।

ग्रेस मार्क्स देने के नियम

यूपी बोर्ड (UP Board) परीक्षा में कुछ खास परिस्थितियों में छात्रों को ग्रेस मार्क्स दिए जाते हैं। इसका उद्देश्य यह होता है कि अगर कोई छात्र बहुत थोड़े अंकों से फेल हो रहा है, तो उसे पास होने का एक और मौका मिल सके। यह नियम बोर्ड की नीति के अनुसार लागू किया जाता है और सभी छात्रों पर समान रूप से विचार करके ही निर्णय लिया जाता है।

अगर कोई छात्र किसी एक विषय में पास होने से कुछ ही अंक पीछे रह जाता है, तो बोर्ड उसे सीमित ग्रेस मार्क्स देकर पास कर सकता है। यह आमतौर पर तब लागू होता है जब छात्र के कुल परिणाम पर इसका ज्यादा प्रभाव न पड़े और वह न्यूनतम पासिंग क्राइटेरिया के करीब हो। हालांकि, ग्रेस मार्क्स देना पूरी तरह बोर्ड के विवेक पर निर्भर करता है और इसे हर छात्र को नहीं दिया जाता।
 

UP Board Result 2026 Download: कैसे चेक कर सकेंगे यूपी बोर्ड परिणाम

  • सबसे पहले अमर उजाला वेबसाइट के रिजल्ट अनुभाग में जाएं 
  • इसके बाद, विभिन्न बोर्ड्स की सूची में से यूपी बोर्ड चुनें, यह आपको सूची में थोड़ा नीचे मिलेगा।
  • अब 10वीं कक्षा के छात्र 10वीं वाले लिंक पर और 12वीं के छात्र 12वीं वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • अब मांगे गए क्रेडेंशियल (पंजीकरण संख्या/रोल नंबर/रोल कोड आदि) दर्ज करें।
  • सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगी।
  • आप चाहें तो यहां उपलब्ध डाउनलोड बटन की मदद से अपनी ऑनलाइन मार्कशीट को डाउनलोड भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed