NEET UG: क्या टेलीग्राम पर लीक हुआ नीट यूजी का पेपर..? अफवाहों पर NTA ने दिया स्पष्टीकरण, साफ की स्थिति
NEET UG Exam 2026: नीट यूजी परीक्षा को लेकर टेलीग्राम पर पेपर लीक की अफवाहों के बीच एनटीए ने साफ किया है कि ये दावे पूरी तरह गलत हैं। एजेंसी ने छात्रों से अपील की है कि वे सिर्फ आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करें और ऐसी अफवाहों से दूर रहें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NEET UG Exam: नीट परीक्षा से जुड़ी फर्जी सूचनाओं को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया गया है। हाल ही में टेलीग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर पेपर लीक जैसी अफवाहें तेजी से फैल रही हैं, जिनसे छात्रों को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है। अधिकारियों ने साफ किया है कि अभ्यर्थी ऐसी किसी भी भ्रामक जानकारी पर भरोसा न करें और केवल आधिकारिक स्रोतों से ही अपडेट लें। एनटीए की वेबसाइट और उसके सत्यापित सोशल मीडिया हैंडल ही सही जानकारी के विश्वसनीय माध्यम हैं। साथ ही, इस तरह की धोखाधड़ी में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है और संबंधित चैनलों को ब्लॉक किया जा रहा है।
एनटीए ने अपने एक्स पर कहा है कि, "टेलीग्राम और दूसरे प्लेटफॉर्म पर NEET पेपर के बारे में अफवाह फैलाने वाले धोखेबाजों से सावधान रहें। ऐसे स्कैम का शिकार न हों। सिर्फ NTA वेबसाइट और वेरिफाइड सोशल मीडिया हैंडल से मिलने वाले ऑफिशियल अपडेट पर ही भरोसा करें। सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है और ऐसे चैनल ब्लॉक किए जा रहे हैं।"
Beware of fraudsters spreading rumors about NEET papers on Telegram and other platforms.
— National Testing Agency (@NTA_Exams) April 18, 2026
Do not fall prey to such scams.
Rely only on official updates from NTA website and verified social media handles.
Strict legal action is being taken and such channels are being blocked.
परीक्षा से पहले जरूरी निर्देश
एजेंसी ने कहा है कि परीक्षा अब नजदीक है, ऐसे में सभी उम्मीदवार पहले से पूरी तैयारी रखें। परीक्षा के दिन वैध पहचान पत्र साथ रखना, निर्धारित ड्रेस कोड का पालन करना और सभी जरूरी नियमों का सख्ती से पालन करना अनिवार्य होगा। NTA ने यह भी स्पष्ट किया है कि छोटी-छोटी लापरवाहियां भी उम्मीदवारों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन सकती हैं। इसके साथ ही एजेंसी ने छात्रों के मन में उठने वाले सामान्य सवालों के जवाब भी साझा किए हैं, ताकि किसी भी तरह की भ्रम की स्थिति न बने और उम्मीदवार पूरी तैयारी के साथ परीक्षा में शामिल हो सकें।
1. क्या NEET के लिए पहचान पत्र अनिवार्य है?
जी हां, वैध मूल पहचान पत्र अनिवार्य है। बिना वैध पहचान पत्र के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
2. NEET के लिए ड्रेस कोड क्या है?
केवल हल्के और साधारण कपड़े पहनें। पूरी आस्तीन के कपड़े, एक्सेसरीज़ और भारी सामान पहनने से बचें।
3. OMR शीट कैसे भरें?
इसे केवल दिए गए पेन से ही सावधानीपूर्वक भरें। दोबारा लिखने या करेक्शन पेन का प्रयोग करने से बचें।
4. क्या परीक्षा हॉल में घड़ियां ले जाने की अनुमति है?
नहीं, घड़ियां ले जाने की अनुमति नहीं है। किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक उपकरण साथ न ले जाएं।
NEET (UG) 2026 is near. Stay prepared.
— National Testing Agency (@NTA_Exams) April 18, 2026
Valid ID, dress code & exam rules matter. Don’t let small mistakes cost you.
Check FAQs & save this post 💯
🔗 https://t.co/lQbedgXNVO#NEETUG2026 #NTA #NEETAspirants#NEETUG2026 #NTA #NTAExams #FAQs #NEETAspirant pic.twitter.com/NW7pRv785p

कमेंट
कमेंट X