सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UP Board Result 2026 Guide: 10 Graphics Explain Result Steps, Marks, Passing Criteria and FAQs

UP Board Result: 10 ग्राफिक्स में यूपी बोर्ड रिजल्ट से जुड़ी सभी जरूरी जानकारियां, पढ़ें हर सवाल का जवाब

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Thu, 23 Apr 2026 08:43 AM IST
विज्ञापन
सार

UP Board Result 2026 Guide: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट आज शाम 4 बजे जारी होगा। इस खबर में 10 ग्राफिक्स के जरिए रिजल्ट चेक करने का तरीका, पासिंग मार्क्स, टॉपर्स, कंपार्टमेंट और जरूरी जानकारी आसान भाषा में समझाई गई है। यूपी बोर्ड रिजल्ट लाइव अपडेट्स...

विद्यार्थी अपना रिजल्ट अमर उजाला की वेबसाइट पर ही देख सकते हैं। बिना रूकावट रिजल्ट देखने के लिए अभी पंजीकरण करें:
पंजीकरण करने के लिए 10वीं के विद्यार्थी यहां क्लिक करें...
पंजीकरण करने के लिए 12वीं के विद्यार्थी यहां क्लिक करें...


 

UP Board Result 2026 Guide: 10 Graphics Explain Result Steps, Marks, Passing Criteria and FAQs
UP Board Result 2026 Complete Guide In 10 Graphics - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

UP Board 10th 12th Result 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) आज यानी 23 अप्रैल 2026 को शाम 4 बजे यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी करेगा। करीब 52 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं इस रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में छात्रों और अभिभावकों की सुविधा के लिए यहां 10 ग्राफिक्स के जरिए रिजल्ट से जुड़ी हर जरूरी जानकारी आसान भाषा में समझाई गई है।

Trending Videos


किसी भी विषय पर विस्तृत जानकारी के लिए आप ग्राफिक पर क्लिक कर पूरी खबर पढ़ सकते हैं।

1. रिजल्ट से पहले कर लें ये 4 तैयारियां

रिजल्ट देखने से पहले अपना रोल नंबर, एडमिट कार्ड और सही वेबसाइट की जानकारी तैयार रखें। इंटरनेट कनेक्शन सही रखें ताकि रिजल्ट के समय परेशानी न हो। ग्राफिक पर क्लिक कर पूरी खबर पढ़ें:

विज्ञापन
विज्ञापन

2. इस वेबसाइट पर जारी होगा रिजल्ट

छात्र ऑनलाइन वेबसाइट पर जाकर सिर्फ रोल नंबर डालकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे। रिजल्ट जारी होते ही लिंक एक्टिव हो जाएगा। ग्राफिक पर क्लिक कर पूरी खबर पढ़ें:

3. मोबाइल या लैपटॉप से ऐसे देखें रिजल्ट

विद्यार्थी अपना रिजल्ट घर बैठ लैपटॉप या मोबाइल पर निकाल सकते हैं। तरीका जानने के लिए ग्राफिक पर क्लिक कर पूरी खबर पढ़ें:

4. पास होने के लिए कितने अंक जरूरी?

छात्रों को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33% अंक लाना जरूरी होता है। इससे कम अंक होने पर छात्र फेल माना जाता है। ग्राफिक पर क्लिक कर पूरी खबर पढ़ें:

5. 10वीं में टॉप करने के लिए कितना स्कोर चाहिए?

पिछले साल यश प्रताप सिंह ने 97% से ज्यादा अंक लाकर पहला स्थान प्राप्त किया था। हाईस्कूल में भी टॉपर्स का स्कोर 96-98% के बीच रहता है। ग्राफिक पर क्लिक कर पूरी खबर पढ़ें:

6. 12वीं में टॉप करने के लिए कितने नंबर चाहिए?

2025 में महक जायसवाल ने 97.20% अंक हासिल कर टॉप किया था। इससे साफ है कि टॉप करने के लिए 95% से अधिक अंक जरूरी होते हैं। ग्राफिक पर क्लिक कर पूरी खबर पढ़ें:

7. पिछले वर्षों का रिजल्ट ट्रेंड

पिछले कुछ वर्षों में यूपी बोर्ड का रिजल्ट लगातार बेहतर रहा है। 2025 में हाईस्कूल का पास प्रतिशत 90.11% और इंटरमीडिएट का 81.15% रहा था। ग्राफिक पर क्लिक कर पूरी खबर पढ़ें:

8. ऐसे निकालें प्राप्तांको का प्रतिशत

छात्र अपने कुल अंकों को कुल पूर्णांक से भाग देकर और 100 से गुणा करके प्रतिशत निकाल सकते हैं। यह प्रक्रिया मोबाइल पर भी आसानी से की जा सकती है। ग्राफिक पर क्लिक कर पूरी खबर पढ़ें:

9. फेल होने पर क्या होगा?

अगर कोई छात्र एक या दो विषय में फेल होता है या उसे लगता कि उसके अंक कम रह गए तो उसे कंपार्टमेंट परीक्षा देने का मौका मिलेगा। इससे छात्र अपना साल बचा सकता है। ग्राफिक पर क्लिक कर पूरी खबर पढ़ें:

10. मार्कशीट होगी हाई सिक्योरिटी फीचर्स से लैस

यूपी बोर्ड की मार्कशीट में इस बार 16 सुरक्षा फीचर शामिल होंगे। यह मार्कशीट न आसानी से फटेगी और न ही खराब होगी, जिससे फर्जीवाड़ा रोकने में मदद मिलेगी। ग्राफिक पर क्लिक कर पूरी खबर पढ़ें:

UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड का रिजल्ट कहां मिलेगा?

विद्यार्थियों को अमर उजाला की वेबसाइट पर ही अपना रिजल्ट चेक करने की सुविधा मिलती है। नीचे बताए चरणों का पालन करके आप अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं:

  • सबसे पहले अमर उजाला की वेबसाइट पर जाएं।
  • अब “UP Board High School Result 2026” या “Intermediate Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर दर्ज करें (जैसा एडमिट कार्ड में है)।
  • इसके बाद “Submit” बटन पर क्लिक करें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • चाहें तो रिजल्ट डाउनलोड या प्रिंट कर लें।

या फिर आप यहां क्लिक करके भी सीधे परिणाम पेज पर जा सकते हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed