सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Live

UBSE UK Board Result 2026 Live: उत्तराखंड बोर्ड 10वीं-12वीं के नतीजे कल, अमर उजाला पर मिलेगा सबसे पहले रिजल्ट

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Fri, 24 Apr 2026 02:22 PM IST
विज्ञापन
खास बातें

UBSE UK Board Class 10th 12th Result Kab Aayega ubse.uk.gov.in uaresults.nic.in: उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा का रिजल्ट 25 अप्रैल 2026 को सुबह 10 बजे जारी किया जाएगा। परिणाम की घोषणा होते ही छात्र अमर उजाला की वेबसाइट पर जाकर सबसे पहले अपना परिणाम देख सकेंगे। इसके लिए पहले आपको पंजीकरण करना होगा। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा।

उत्तराखंड बोर्ड 10वीं के विद्यार्थी यहां पंजीकरण करें...
उत्तराखंड बोर्ड 12वीं के विद्यार्थी यहां पंजीकरण करें...


वर्ष 2026 में उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षाओं के परिणाम का इंतजार 2.16 लाख से अधिक विद्यार्थियों को है। कक्षा 10 की परीक्षाएं 23 फरवरी से 20 मार्च 2026 तक आयोजित की गईं, जबकि कक्षा 12 की परीक्षाएं 21 फरवरी से 20 मार्च 2026 तक चलीं।

 

UBSE UK Board Result 2026 Live Uttarakhand Board Class 10th 12th Result uaresults nic in ubse uk govt in
UBSE UK Board Result 2026 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन
Trending Videos

लाइव अपडेट

02:21 PM, 24-Apr-2026

UBSE UK Board Result 2026: रिजल्ट पर इन विवरणों को जरूर करें चेक

रिजल्ट देखने के बाद छात्रों को अपनी मार्कशीट में दी गई सभी जानकारी ध्यान से जांचनी चाहिए, जैसे नाम, रोल नंबर और जन्मतिथि, माता-पिता का नाम, विषयवार अंक, कुल अंक और ग्रेड, साथ ही पास या फेल का स्टेटस। अगर इनमें किसी भी प्रकार की गलती या त्रुटि नजर आए, तो तुरंत अपने स्कूल या बोर्ड से संपर्क करके उसे सही करवाना चाहिए।
01:42 PM, 24-Apr-2026

UBSE UK Board Result 2026: मार्कशीट से जुड़ी जरूरी जानकारी

रिजल्ट आने के बाद छात्र ऑनलाइन अपनी प्रोविजनल मार्कशीट देख और डाउनलोड कर पाएंगे। असली मार्कशीट कुछ समय बाद स्कूलों के माध्यम से दी जाएगी। सही जानकारी के लिए छात्र सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरोसा करें।
01:39 PM, 24-Apr-2026

UK Board Result 2026: पिछले साल 11 बजे जारी हुआ रिजल्ट

पिछले साल उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट 19 अप्रैल सुबह 11 बजे घोषित किया गया था। कक्षा 10वीं में जतिन जोशी और कमल चौहान ने टॉप किया था, जबकि कक्षा 12वीं में अनुष्का राणा ने पहला स्थान हासिल किया। दोनों ही कक्षाओं में लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा था।
01:38 PM, 24-Apr-2026

UBSE UK Board Result 2026: पिछले 5 वर्षों का रिजल्ट ट्रेंड

वर्ष रिजल्ट तिथि
2025 19 अप्रैल
2024 30 अप्रैल
2023 25 मई
2022 6 जून
2021 31 जुलाई
01:19 PM, 24-Apr-2026

UBSE UK Board Result 2026 Live: उत्तराखंड बोर्ड 10वीं-12वीं के नतीजे कल, अमर उजाला पर मिलेगा सबसे पहले रिजल्ट

UBSE UK Board Result 2026 Live: उत्तराखंड बोर्ड के छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। उत्तराखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे कल जारी किए जाएंगे, जहां लाखों छात्र-छात्राएं अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रिजल्ट जारी होते ही छात्र अमर उजाला की वेबसाइट पर सबसे पहले अपना परिणाम आसानी से चेक कर सकेंगे।

उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाएं राज्यभर में बनाए गए 1261 केंद्रों पर आयोजित की गईं, जिनमें दो लाख से अधिक परीक्षार्थियों ने भाग लिया। हाईस्कूल में कुल 1,12,679 छात्र-छात्राएं शामिल हुए, जिनमें 1,10,573 संस्थागत और 2,106 व्यक्तिगत परीक्षार्थी थे। वहीं इंटरमीडिएट में 1,03,442 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें 99,345 संस्थागत और 4,097 व्यक्तिगत परीक्षार्थी शामिल हैं।
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed