सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   City & states ›   UP Board 10th Results: 2026 Marks a Historic High; Success Graph Climbs 5 Consecutive Years

UP Board 10th Analysis: पिछले पांच वर्षों में 10वीं का परिणाम सबसे उत्तम, 90.42% बच्चे सफल; लड़कियां फिर आगे

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jagriti Updated Thu, 23 Apr 2026 07:05 PM IST
विज्ञापन
सार

UP Board 10th Result 5 Year Analysis: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने आज रिजल्ट जारी दिया है। इस बार का पास प्रतिशत 90.42% रहा। अगर इसके पिछले पांच वर्षों के आंकड़ों पर नजर डालें, तो शिक्षा के स्तर में निरंतर सुधार देखने को मिल रहा है। टेबल के माध्यम से समझें कैसा रहा पिछले पांच वर्षों रिजल्ट...

UP Board 10th Results: 2026 Marks a Historic High; Success Graph Climbs 5 Consecutive Years
UP Board Result 2026 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार

यूपी बोर्ड 2026 का रिजल्ट पिछले पांच वर्षों की तुलना में सबसे अधिक रहा। पहली बार यह आंकड़ा 90.42% दर्ज किया गया। जो पिछले पांच वर्षों में सबसे बेहतरीन प्रदर्शन है। इसमें बेटियों की 93.76% अंक हासिल कर आगे रहीं।
Trending Videos


वहीं, 2025 की बात करें तो पिछले साल भी बोर्ड ने शानदार प्रदर्शन किया था। 2025 में 90.11% छात्र सफल हुए थे। यह साल बोर्ड के लिए एक टर्निंग पॉइंट था, जहां तकनीक के इस्तेमाल से रिजल्ट को और बेहतर बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


साल 2024 में परिणाम 89.55% रहा। हालांकि यह 2023 के मुकाबले मामूली रूप से कम था, लेकिन इसने बोर्ड की साख को बनाए रखा और छात्रों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। जबकि 2023 में कोरोना काल के बाद जब व्यवस्थाएं पूरी तरह पटरी पर लौटीं, तब 2023 में 89.78% का परिणाम एक बड़ी उपलब्धि माना गया। वहीं, पांच साल पहले यानी 2022 में पास प्रतिशत 88.18% था। उस समय की तुलना में आज का रिजल्ट लगभग 2.24% अधिक है।
 
परीक्षा वर्ष पास प्रतिशत (%)
2026 90.42%
2025 90.11%
2024 89.55%
2023 89.78%
2022 88.18%

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed