सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur News Drunk Youths Attack Police at Nautanki Fair in Kanpur Full News in Hindi

UP: नौटंकी में पुलिस पर पथराव, PAC सिपाही को कुल्हाड़ी से काटा; जिसे जहां मिली जगह वहीं बचाई जान; भीड़ बनी ढाल

अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: Sharukh Khan Updated Mon, 27 Apr 2026 01:08 PM IST
विज्ञापन
सार

कानपुर के नवाबगंज थाना इलाके के बनियापुरवा गांव में मंच पर नशे में चढ़ने से रोकने पर पुलिस पर हमला हो गया। नौटंकी में पुलिसकर्मियों पर पथराव हुआ और पीएसी सिपाही पर कुल्हाड़ी से हमला किया गया। झांसी में तैनात पीएसी के सिपाही का इलाज चल रहा है।

Kanpur News Drunk Youths Attack Police at Nautanki Fair in Kanpur Full News in Hindi
यूपी में पुलिस पर हमला - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

कानपुर के नवाबगंज थाना इलाके के बनियापुरवा में शनिवार देर रात नौटंकी मेले में शराब के नशे में धुत युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो उन्होंने पथराव कर दिया। भीड़ ने भी हमलावरों का ही साथ दिया। पुलिसकर्मियों को गिराकर पीटा और वर्दी फाड़ डाली। 
Trending Videos


उत्पाती भीड़ पीएसी के सिपाही अमर सिंह को खेत में खींच ले गई। वहां उन पर कुल्हाड़ी और ईंट-पत्थर से वार कर उन्हें अधमरा कर दिया। वारदात को लेकर प्लाटून कमांडर की तहरीर पर तीन नामजद और 12 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। हैलट हॉस्पिटल में अमर का गंभीर अवस्था में इलाज चल रहा है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बनियापुरवा गांव स्थित काली माता मंदिर प्रांगण में शनिवार रात सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे थे। रात करीब 12.30 बजे नौटंकी के मंचन के समय डांस के दौरान शराब के नशे में धुत स्थानीय निवासी धर्मेंद्र, विशाल, राजन अपने साथियों के साथ मंच पर चढ़कर व्यवधान डालने लगे। 

पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की। इस पर मनबढ़ों ने मेले में मौजूद भीड़ को उकसाकर गालीगलौज, अभद्रता करते हुए पथराव शुरू कर दिया। पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट और वर्दी फाड़ने के बाद सभी झांसी की 33वीं वाहिनी पीएसी में तैनात सिपाही अमर सिंह को खेत की ओर खींच ले गए। 

भीड़ के हमले में अमर सिंह का सिर फट गया, पसलियां टूट गईं और पैर-हाथ में गहरे घाव हो गए। अमर के बेहोश होने पर सभी उन्हें मृत समझकर भाग निकले। रात करीब 1.30 बजे तक मेला स्थल पर अफरातफरी का माहौल रहा। 

बवाल की सूचना पर देर रात फोर्स के साथ डीसीपी सेंट्रल अतुल श्रीवास्तव, एडीसीपी सेंट्रल अर्चना सिंह, एसीपी कर्नलगंज अमित चौरसिया समेत अन्य अफसर मौके पर पहुंचे और स्थिति नियंत्रित हुई।

एडीसीपी सेंट्रल अर्चना सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रयास, बलवा, गंभीर चोट पहुंचाना, सरकारी कार्य में बाधा सहित अन्य आरोपों में रिपोर्ट दर्ज की गई है। धर्मेंद्र, विशाल और राजन को जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस की तीन टीमें दबिश दे रही हैं।

पुलिस ने पूछताछ कर नक्शा किया तैयार, दर्ज किए बयान
नवाबगंज पुलिस ने वारदात के दूसरे दिन रविवार दोपहर बनियापुरवा गांव स्थित घटनास्थल पर पहुंचकर पूरा नक्शा तैयार किया। मंच वाले स्थान से लेकर जिस खेत में पीएसी के सिपाही को अधमरा किया वहां तक की वीडियोग्राफी की। इसके बाद आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ की। पूरे दिन गांव में सन्नाटा पसरा रहा। कोई घटना को लेकर मुंह खोलने को तैयार नहीं था। इसके बाद नवाबगंज पुलिस ने हैलट में भर्ती अमर का बयान दर्ज किया।

नौटंकी देख रही भीड़ बनी हमलावरों की ढाल
कानपुर के नवाबगंज क्षेत्र के बनियापुरवा गांव में शनिवार रात नौटंकी में कानून व्यवस्था उस वक्त ध्वस्त होती दिखी, जब भीड़ ने ही उपद्रवियों का साथ दे दिया। शराब पीकर मंच पर चढ़ रहे चंद युवकों को रोकने भर से शुरू हुआ विवाद कुछ ही देर में सामूहिक हिंसा में बदल गया।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, करीब तीन हजार से ज्यादा लोग नौटंकी देखने पहुंचे थे। युवकों ने जब मंच पर चढ़ने का प्रयास किया तो पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोक दिया। शुरूआत में लगा कि सब शांत हो गया लेकिन इसके बाद उन्हीं में से कुछ युवकों ने जोर-जोर से मारो-मारो चिल्लाना शुरू कर दिया। 

इसके बाद आरोपियों ने माहौल को भड़काते हुए आसपास मौजूद लोगों को अपने पक्ष में कर लिया। स्थिति तेजी से बिगड़ी और भीड़ का पुलिस के खिलाफ आक्रोश फूट पड़ा।इसी दौरान ड्यूटी पर मौजूद पीएसी जवान अमर सिंह भीड़ के निशाने पर आ गया। 

भीड़ उसे घसीटकर पास के खेत में ले गई। जहां उस पर कुल्हाड़ी,लाठी, डंडे और ईंट पत्थर से हमला किया गया। इस दौरान पथराव और धक्का-मुक्की के बीच पुलिसकर्मियों को पीछे हटना पड़ा। 

इसके बाद पुलिस कर्मियों ने उच्चाधिकारियों को सूचना देकर और पुलिस बल बुलाया। पुलिस कर्मियों ने अपने तेवर दिखाए तब जाकर हिंसक हुई भीड़ पर काबू पाया जा सका।अब पुलिस के डर से आरोपी छिपते फिर रहे हैं। रविवार को पुलिस ने आरोपी की तलाश की।

मारो -मारो का वीडियो अपलोड करने वाले की तलाश
घटना के बाद आजाद अनवर नामक इंस्टाग्राम आईडी से एक वीडियो अपलोड किया गया है। इसमें युवक पुलिस कर्मियों से अभद्रता करता नजर आ रहा है। वह चिल्ला-चिल्लाकर मारो-मारो कहता नजर आ रहा है। मामले की जांच में जुटी पुलिस वीडियो में नजर आ रहे युवक की तलाश कर रही है।

 

पुलिस ने पूछताछ कर नक्शा किया तैयार, दर्ज किए बयान
रविवार दोपहर पुलिसकर्मी बनियापुरवा गांव पहुंचे और पूरा नक्शा तैयार किया।जिस खेत में पीएसी के सिपाही को अधमरा किया वहां से लेकर मंच तक की वीडियोग्राफी की गई। आसपास के लोगों से पूछताछ की। पूरे दिन गांव में सन्नाटा पसरा रहा। नवाबगंज पुलिस ने हैलट में भर्ती अमर सिंह का बयान दर्ज किया।

जिसे जहां जगह मिली वहीं से भागकर बचाई जान
मेले में नौटंकी देखने भोपालपुरवा, गिल्लीपुरवा, चंदीपुरवा, दुर्गापुरवा, मक्कापुरवा, लक्ष्मनपुरवा सहित कई गांवों के लोग पहुंचे थे। वारदात के बाद से वह लोग दहशत में है। मीडियाकर्मियों के पूछने पर नाम न छापने की शर्त पर बोले कि मेले में इतना उपद्रव हुआ कि जहां से जगह मिली लोग वहीं से अपनी जान बचाकर भागे। इससे ज्यादा बात करने से ग्रामीणों ने मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed