सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Bizarre News ›   Auto rickshaw becomes a mobile mini library video went viral on social media

Viral Video: सड़क पर दौड़ती मिनी लाइब्रेरी का नजारा देख रह जाएंगे हैरान, लोगों ने जमकर की तारीफ

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Mehra Updated Mon, 27 Apr 2026 03:40 PM IST
विज्ञापन
सार

Viral Mini Library: इस वायरल क्लिप में एक साधारण सा दिखने वाला ऑटो नजर आता है, लेकिन जैसे ही कैमरा अंदर जाता है, कहानी पूरी तरह बदल जाती है। यह कोई आम ऑटो नहीं, बल्कि एक चलती-फिरती मिनी लाइब्रेरी है। 

Auto rickshaw becomes a mobile mini library video went viral on social media
वायरल वीडियो - फोटो : instagram/by.nanthithaparkavi
विज्ञापन

विस्तार

Mini Library In Auto: आज के दौर में सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ न कुछ नया और चौंकाने वाला देखने को मिल ही जाता है। कभी कोई अनोखी खोज, तो कभी किसी की क्रिएटिव सोच, ये प्लेटफॉर्म ऐसे वीडियोज से भरा पड़ा है, जिन्हें देखकर लोग हैरान भी होते हैं और प्रेरित भी। अगर आप भी रोजाना स्क्रोल करते हैं, तो आपने जरूर महसूस किया होगा कि कभी-कभी एक वीडियो अचानक आपकी नजरों को थाम लेता है। इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो लोगों का दिल जीत रहा है।

Trending Videos


इस वायरल क्लिप में एक साधारण सा दिखने वाला ऑटो नजर आता है, लेकिन जैसे ही कैमरा अंदर जाता है, कहानी पूरी तरह बदल जाती है। यह कोई आम ऑटो नहीं, बल्कि एक चलती-फिरती मिनी लाइब्रेरी है। इसमें सवारियों के लिए किताबों का छोटा सा कलेक्शन रखा गया है, ताकि सफर के दौरान वे पढ़ सकें और समय का बेहतर उपयोग कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


किताबें के अलावा कई खास चीजें हैं मौजूद
सिर्फ किताबें ही नहीं, ऑटो के अंदर कुछ कागजों पर लिखे नोट्स भी दिखाई देते हैं, जो मोटिवेशनल कोट्स जैसे लग रहे हैं। ये छोटे-छोटे संदेश सफर के दौरान लोगों को सकारात्मक सोच देने का काम करते हैं। इसके अलावा एक डिब्बे में टॉफियां भी रखी गई हैं, जिससे यात्रियों के चेहरे पर मुस्कान आ जाए। वहीं एक छोटा बॉक्स भी नजर आता है, जिसमें पर्चियां रखी हुई हैं, संभव है कि उन पर भी प्रेरणादायक बातें लिखी होंगी।

देखें वीडियो

View this post on Instagram

A post shared by _np_ (@by.nanthithaparkavi)





सोशल मीडिया पर जीता लोगों का दिल
यही अनोखा कॉन्सेप्ट इस ऑटो को खास बनाता है और यही वजह है कि यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो इंस्टाग्राम पर by.nanthithaparkavi नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक हजारों लोग पसंद कर चुके हैं और लगातार इस पर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

वीडियो देखने के बाद यूजर्स भी इस आइडिया की जमकर तारीफ कर रहे हैं। किसी ने इसे शानदार पहल बताया, तो किसी ने इसे बेहतरीन बिजनेस आइडिया कहा। वहीं कुछ लोगों ने इसे गर्व करने लायक कदम बताया, जो न सिर्फ समय का सही इस्तेमाल सिखाता है, बल्कि रोजमर्रा के सफर को भी खास बना देता है।

Dating App Subsidy: यहां सरकार उठा रही है युवाओं के डेटिंग का खर्चा, हर महीने मिलते हैं इतने पैसे
Longest Expressway: ये है भारत का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे, जानें 6 राज्यों को जोड़ने वाले इस रास्ते की लंबाई
Viral: चिलचिलाती धूप में कुत्ते को बालकनी में बांधा, वीडियो देखकर भड़के लोग, बोले- परिवार के खिलाफ हो कार्रवाई
Viral: शादी में दूल्हा-दुल्हन फायरगन लेकर कर रहे थे ग्रैंड एंट्री, फिर अचानक हुआ कुछ ऐसा कि वीडियो हुआ वायरल

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed