सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Dating App Subsidy: यहां सरकार उठा रही है युवाओं के डेटिंग का खर्चा, हर महीने मिलते हैं इतने पैसे

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Mehra Updated Mon, 27 Apr 2026 01:46 PM IST
सार

Dating App Subsidies: जापान में घटती जनसंख्या अब एक गंभीर चिंता बन चुकी है। इसी चुनौती से निपटने के लिए सरकार ने एक अनोखी पहल शुरू की है, जिसके तहत युवाओं को डेटिंग ऐप्स इस्तेमाल करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।  

विज्ञापन
Japan govt offers dating app subsidies in attempt to boost birth rate
प्यार करने के लिए मिलेंगे पैसे! - फोटो : AI

Japan Offers Dating App Subsidies  तेजी से बदलती दुनिया में जहां लोग करियर, आजादी और निजी स्पेस को प्राथमिकता दे रहे हैं, वहीं कुछ देश अब रिश्तों को बचाने के लिए नए-नए तरीके तलाश रहे हैं। सोचिए अगर सरकार खुद आपको डेटिंग करने के लिए पैसे देने लगे तो? सुनने में अजीब जरूर है लेकिन यह हकीकत है।



जापान में घटती जनसंख्या अब एक गंभीर चिंता बन चुकी है। इसी चुनौती से निपटने के लिए सरकार ने एक अनोखी पहल शुरू की है, जिसके तहत युवाओं को डेटिंग ऐप्स इस्तेमाल करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। मकसद साफ है कि लोग एक-दूसरे से जुड़ें, रिश्ते बनाएं और आगे चलकर शादी व परिवार की ओर कदम बढ़ाएं।

इस दिशा में जापान के कोची प्रान्त ने ‘मीटिंग सपोर्ट प्रोजेक्ट ग्रांट’ नाम की योजना शुरू की है। इसके तहत अविवाहित युवाओं को डेटिंग प्लेटफॉर्म्स से जोड़ने के लिए आर्थिक मदद दी जा रही है। सरकार चाहती है कि युवा डिजिटल माध्यम से एक-दूसरे को समझें और फिर वास्तविक जीवन में रिश्तों को आगे बढ़ाएं।

Trending Videos
Japan govt offers dating app subsidies in attempt to boost birth rate
रिश्तों के प्रति लगातार बढ़ती दूरी - फोटो : Adobe

रिश्तों के प्रति लगातार बढ़ती दूरी
दरअसल जापान में रिश्तों के प्रति उदासीनता लगातार बढ़ती जा रही है। बढ़ती महंगाई, बदलती लाइफस्टाइल और करियर को लेकर बढ़ती महत्वाकांक्षा ने युवाओं को शादी से दूर कर दिया है। कई लोग आर्थिक अस्थिरता के कारण परिवार शुरू करने से हिचक रहे हैं, जबकि कुछ बदलते सामाजिक नजरिए के चलते अकेले रहना ज्यादा पसंद कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Japan govt offers dating app subsidies in attempt to boost birth rate
20,000 येन देने की योजना - फोटो : adobe stock

20,000 येन देने की योजना
इस योजना के तहत 20 से 39 साल के अविवाहित युवाओं को सालाना 20,000 येन (करीब 11,700 रुपये) तक की सब्सिडी दी जा रही है। यह राशि डेटिंग ऐप्स के रजिस्ट्रेशन और सब्सक्रिप्शन पर खर्च करने के लिए है, ताकि युवा बिना झिझक इन प्लेटफॉर्म्स का उपयोग कर सकें। इसका फोकस खासतौर पर उसी उम्र वर्ग पर है, जो शादी के फैसले के करीब होता है।

Longest Expressway: ये है भारत का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे, जानें 6 राज्यों को जोड़ने वाले इस रास्ते की लंबाई
Rain Leave: बारिश में ऑफिस जाने की टेंशन खत्म, अब घर बैठे भी मिल रही है पूरी सैलरी!

Japan govt offers dating app subsidies in attempt to boost birth rate
ऑफलाइन इवेंट्स में भी सरकार का सहयोग - फोटो : adobe stock

ऑफलाइन इवेंट्स में भी सरकार का सहयोग
सरकार केवल ऑनलाइन दुनिया तक सीमित नहीं है। जो संस्थाएं ऑफलाइन इवेंट्स के जरिए लोगों को मिलाने का काम करती हैं, उन्हें भी आर्थिक सहायता दी जा रही है। ऐसे आयोजनों से युवाओं को आमने-सामने मिलने और बेहतर समझ विकसित करने का मौका मिलेगा, जिससे रिश्ते मजबूत हो सकते हैं।

विज्ञापन
Japan govt offers dating app subsidies in attempt to boost birth rate
ऑफलाइन इवेंट्स में भी सरकार का सहयोग - फोटो : adobe stock

जापान में गिरती जन्मदर इस चिंता की जड़ है। 2025 में जन्म लेने वाले बच्चों की संख्या करीब 7 लाख रही, जो कई दशकों में सबसे कम है। वहीं, बुजुर्गों की आबादी तेजी से बढ़ रही है। 65 साल से ज्यादा उम्र के लोगों की संख्या 36 मिलियन के पार पहुंच चुकी है, जो कुल आबादी का लगभग 29 प्रतिशत है।

यही वजह है कि अब सरकार पारंपरिक तरीकों से हटकर नए प्रयोग कर रही है। डेटिंग ऐप्स को बढ़ावा देना सिर्फ एक ट्रेंड नहीं, बल्कि देश के भविष्य को संतुलित करने की कोशिश है, जहां रिश्ते बनें, परिवार बढ़ें और समाज में फिर से जुड़ाव मजबूत हो।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed