{"_id":"69ede2bac43f22d2370048a7","slug":"science-news-himalayan-snow-cover-down-27-8-percent-lowest-in-2-decades-report-2026-04-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Science News: क्या सूख जाएंगी हिमालय से निकलने वाली नदियां? खतरे में दो अरब लोग, स्टडी में डराने वाला खुलासा","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Science News: क्या सूख जाएंगी हिमालय से निकलने वाली नदियां? खतरे में दो अरब लोग, स्टडी में डराने वाला खुलासा
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: Dharmendra Kumar Singh
Updated Sun, 26 Apr 2026 03:32 PM IST
सार
Science News: इंटरनेशनल सेंटर फॉर इंटीग्रेटेड माउंटेन डेवलपमेंट( ICIMOD) की रिपोर्ट के मुताबिक, हिंदूकुश हिमालय इलाके में नवंबर 2025 से मार्च 2026 तक औसत से 27.8 फीसदी कम बर्फ पड़ी है। उनका कहना है कि इससे एशिया पानी की भारी कमी हो सकती है।
विज्ञापन
1 of 5
क्या सूख जाएंगी हिमालय से निकलने वाली नदियां? स्टडी में डराने वाला खुलासा
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Science News: इंटरनेशनल सेंटर फॉर इंटीग्रेटेड माउंटेन डेवलपमेंट( ICIMOD) ने हिमालय पर होने वाली बर्फबारी को लेकर एक रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट में बेहद डराने वाला खुलासा हुआ है। यह रिपोर्ट बताया है कि हिमालय से निकलने वाली खतरे में हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, हिंदूकुश हिमालय इलाके में नवंबर 2025 से मार्च 2026 तक बर्फ की मात्रा औसत से 27.8 फीसदी कम रह गई है, जो बीते 20 वर्षों में सबसे कम बर्फ है।
रिपोर्ट में बताया गया है कि यह बर्फ की कमी रिकॉर्ड स्तर पर है। इसके कारण पूरे एशिया में पानी की भारी कमी हो सकती है। करीब दो अरब लोगों की पानी, खेती और बिजली की जरूरत इस हिमालयी बर्फ पर निर्भर है। यह लागातर चौथे वर्ष हिंदू कुश हिमालय में बर्फ औसत से कम पड़ी है।
वर्ष 2000 के बाद से दोगुनी तेजी से पिघल रहे बर्फ
ICIMOD की रिपोर्ट के मुताबिक, 2003 से लेकर अभी तक 14 सर्दियों में बर्फबारी कम हुई है। वैज्ञानिकों ने बताया है कि बर्फ की कमी अब एक लंबे समय की समस्या बन रही है। उनका कहना है कि हिंदूकुश हिमालय के ग्लेशियर वर्ष 2000 के बाद से दोगुनी तेजी से पिघल रहे हैं। बर्फ और ग्लेशियर दोनों का तेजी से कम होना क्षेत्र के लिए बेहद चिंताजनक है।
Trending Videos
2 of 5
क्या सूख जाएंगी हिमालय से निकलने वाली नदियां? स्टडी में डराने वाला खुलासा
- फोटो : A
हिमालय की मौसमी बर्फ से 12 प्रमुख नदी घाटियों में हर वर्ष पानी का करीब एक चौथाई हिस्सा मिलता है। इस पानी से खेती, पीने के लिए और बिजली के उत्पादन के लिए बेहद जरूरी है। अगर बर्फ में कमी हुई, तो गर्मी के मौसम में नदियों में बहने वाला पानी कम हो जाएगा, जिससे सूखा पड़ सकता है। जमीन से अधिक निकालना पड़ेगा और पानी के सिस्टम पर और दबाव बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
क्या सूख जाएंगी हिमालय से निकलने वाली नदियां? स्टडी में डराने वाला खुलासा
- फोटो : Adobe stock
कुछ नदी घाटियों में बेहद कम बर्फ गिरी है। रिपोर्ट के मुताबिक, मेकांग नदी घाटी में बर्फ 59.5 फीसदी कम पड़ी, तिब्बती पठार पर 47.4 फीसदी कम बर्फबारी दर्ज हुई। येलो रिवर और अमू दरिया घाटियों में बर्फबारी में भारी कमी आई है। इन क्षेत्रों में पानी की कमी सबसे अधिक महसूस होगी।
क्या सूख जाएंगी हिमालय से निकलने वाली नदियां? स्टडी में डराने वाला खुलासा
- फोटो : Adobe stock
वैज्ञानिकों का कहना है कि सभी जगह की हालत ऐसी नहीं है। उनका कहना है कि गंगा नदी घाटी में इस वर्ष बर्फ औसत से 16.3 प्रतिशत ज्यादा रही। इससे दक्षिण एशिया के कुछ इलाकों में पानी की उपलब्धता थोड़ी राहत महसूस की जा सकती है। लेकिन कुल मिलाकर देखा जाए, तो पूरे इलाके में बर्फ कम हो रहा है। वैज्ञानिक का कहना है कि तुरंत सरकारों को पानी प्रबंधन की नई रणनीति बनाने की जरूरत है।
क्या सूख जाएंगी हिमालय से निकलने वाली नदियां? स्टडी में डराने वाला खुलासा
- फोटो : Adobe stock
दो अरब लोगों की जिंदगी से जुड़ी हिंदू कुश हिमालय की बर्फ
हिंदू कुश हिमालय क्षेत्र में पड़ने वाली बर्फ एशिया के करीब दो अरब लोगों के जीवन का आधार है। इसी बर्फ पर पीने का पानी, खेती का पानी और बिजली की उपलब्धता टिकी है। अब हिमालयी बर्फ रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गई है। वैज्ञानिकों ने कहा कि चार साल से बर्फबारी में गिरावट दर्ज की जा रही है। इससे पानी की कमी का खतरा उतपन्न हो रहा है। वैज्ञानिकों की सलाह है कि तुरंत पानी की योजना तैयार की जानी चाहिए। ICIMOD की यह रिपोर्ट सरकारों और लोगों के लिए चेतावनी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X