सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Bizarre News ›   Viral Video Of A Dog Left On A Balcony Of A Pune Flat In An Extreme Heat Weather

Viral: चिलचिलाती धूप में कुत्ते को बालकनी में बांधा, वीडियो देखकर भड़के लोग, बोले- परिवार के खिलाफ हो कार्रवाई

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Dharmendra Kumar Singh Updated Sun, 26 Apr 2026 05:14 PM IST
विज्ञापन
सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक कुत्ते का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद लोगों का गुस्सा भड़क गया है। दरअसल, परिवार ने कुत्ते को बालकनी में चिलचिलाती धूप में बांधकर छोड़ दिया है। 

Viral Video Of A Dog Left On A Balcony Of A Pune Flat In An Extreme Heat Weather
चिलचिलाती धूप में कुत्ते को बालकनी में बांधा, वीडियो देखकर भड़के लोग - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक कुत्ते का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह महाराष्ट्र के पुणे का है। वीडियो देखने के बाद लोगों का गुस्सा भड़क गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि जला देने वाली धूप में कुत्ते को फ्लैट की बालकनी में बंद कर दिया गया है। कुत्ते के मालिक ने यह नहीं सोचा कि धूप में उसकी क्या हालत होगी? वीडियो देखकर परिवार की बेरहमी पता चलता है। 

Trending Videos


वीडियो में देख सकते हैं कि बालकनी में कुत्ता अकेला है और वहां कोई उसकी देखभाल नहीं कर रहा है। वीडियो में एक महिला की आवाज भी सुनाई दे रही है, जो शायद पास की इमारत से यह वीडियो बना रही है। महिला इस हालत में देखकर चिंता जाहिर करती है और कहती है कम से कम कुत्ते के लिए छाया या पानी का इंतजाम तो करना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो बनाने वाले पड़ोसी ने कहा कि कोई शेड तो दो उसे, कपड़ा नहीं है वो। उन्होंने इंस्टाग्राम पेज और एक्स पर शेयर किया गया है। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में पूरी बात बताई है। वीडियो में दिख रहा है कुत्ता कड़ी धूप में खड़ा है और परेशान है। बार-बार दरवाजे पर पैर लगा रहा है ताकि कोई खोल दे। 

View this post on Instagram

A post shared by Save A Stray (@saveastray.noida)


Science News: क्या सूख जाएंगी हिमालय से निकलने वाली नदियां? खतरे में दो अरब लोग, स्टडी में डराने वाला खुलासा

वीडियो शेयर करने वाले इस स्थिति को बेहद गंभीर और दुखद बताया है। उनका आरोप है कि कुत्ते को तेज गर्मी में बिना पानी और छाया के छोड़ दिया था। उसको मारा भी जा रहा है। उन्होंने पड़ोसियों से अपील की कि लोग कुत्ते की मदद करें, उसे पानी दें और इसकी जानकारी पशु बचाव टीमों या एनजीओ को दें। 

Video: महिला ने करोड़ों की लेम्बोर्गिनी पर चढ़ा दी ट्रक, खतरनाक हादसे का वीडियो वायरल, ड्राइवर की बात सुनकर लोग हैरान


वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने नाराजगी जताई है। लोगों का कहना है कि बेजुबान के साथ इस तरह का व्यवहार नहीं करना चाहिए।  एक शख्स ने लिखा है कि कुत्ते को रखने की औकात और दिल दोनों नहीं हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed