{"_id":"69ef29a1eb9bccf749060aa1","slug":"at-111-america-s-oldest-man-says-these-3-simple-habits-helped-him-live-a-long-life-2026-04-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral: 111 साल के बुजुर्ग ने बताया अपनी लंबी उम्र का राज, इन तीन आदतों का करते हैं पालन","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral: 111 साल के बुजुर्ग ने बताया अपनी लंबी उम्र का राज, इन तीन आदतों का करते हैं पालन
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: Dharmendra Kumar Singh
Updated Mon, 27 Apr 2026 02:47 PM IST
विज्ञापन
सार
Viral: अमेरिका के 111 साल के बुजर्ग ने अपनी लंबी का राज बताया है। उन्होंने अपनी तीन आदतों के बारे में बताया है, जिसका वो पालन करते हैं। माना जाता है कि वो अमेरिका का सबसे बुजुर्ग जीवित व्यक्ति हैं।
11 साल के बुजुर्ग ने बताया अपनी लंबी उम्र का राज
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
Viral: हर किसी की चाहत होती है कि वो अधिक दिन तक जिंदा रहे। इसके लिए लोग कई तरह उपाय करते हैं। वैज्ञानिक भी उम्र को बढ़ने से रोकने के लिए दवा बना रहे हैं। अब इस बीच इन दिनों अमेरिका में रहने वाले 111 साल के एक बुजुर्ग की खूब चर्चा हो रही है।
Trending Videos
बुजुर्ग का नाम लुइस कैनो है, जिन्हें माना जाता है कि अमेरिका का सबसे बुजुर्ग जीवित व्यक्ति हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, लुइस कैनो का जन्म 9 दिसंबर 1914 को कोलंबिया में हुआ था। वर्तमान समय में वह न्यू जर्सी के लिंडन शहर में रहते हैं। सबसे खास बात यह है कि कोई जटिल डाइट या महंगे इलाज उनकी लंबी उम्र के राज नहीं है, बल्कि सामान आदते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
कौन सी हैं वो आदतें?
रिपोर्ट के मुताबिक, लुइस कैनो ने बताया है कि उनकी लंबी और स्वस्थ जीवन के पीछे तीन मुख्य आदतें हैं। उनका कहना है कि उन्होंने अपने जीवन में कभी शराब या सिगरेट का सेवन नहीं किया है। उनका जोर हमेशा पर्याप्त और अच्छी नींद लेने पर रहता है। वह मानते हैं इंसान का अच्छा आचरण और सकारात्मक व्यवहार की भी लंबी उम्र में अहम भूमिका होती है।
Dating App Subsidy: यहां सरकार उठा रही है युवाओं के डेटिंग का खर्चा, हर महीने मिलते हैं इतने पैसे
सादा जीवन जीते हैं लुइस कैनो
हमेशा से कैनो सादा जीवन जीते आ रहे हैं। उनका भोजने सब्जियों से भरपूर होता है। इनमें बीन्स, मिर्च, एवोकाडो और प्याज शामिल हैं। 105 साल की उम्र तक बागवानी करते रहे। साथ ही मछली पकड़ना, बॉलिंग और बिलियर्ड्स खेल जैसे शौक को भी पूरा करते रहे।
Longest Expressway: ये है भारत का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे, जानें 6 राज्यों को जोड़ने वाले इस रास्ते की लंबाई
कैनो की सबसे बड़ी खुशी की वजह परिवार का साथ रहना है। उनके 10 बच्चे, 11 पोते-पोतियां और कई परपोते हैं। वह अपने दो बच्चों के साथ रहते हैं। 2004 में उनकी पत्नी की मौत हो गई थी, लेकिन परिवार का प्यार आज भी उन्हें मिलता है और वो खुश रहते हैं। उनका कहना है कि वह अपने जीवन को लाइफटाइम अचीवमेंट मानते हैं। वह इतने लोकप्रिय हो गए हैं कि लोग जन्मदिन पर लोग उनके घर के बाहर इकट्ठा हो जाते हैं और गाड़ियों के हॉर्न बजाकर शुभकामनाएं देते हैं।

कमेंट
कमेंट X