सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Bizarre: देश का इकलौता राज्य जहां लोग नहीं भरते इनकम टैक्स, जानिए क्यों मिला है खास अधिकार

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Mehra Updated Tue, 28 Apr 2026 04:28 PM IST
सार

Income Tax Free States in India: क्या आप जानते हैं कि भारत में एक ऐसा राज्य भी है, जहां के लोगों को अपनी कमाई पर टैक्स ही नहीं देना पड़ता? सुनने में यह किसी खास छूट जैसा लगता है, लेकिन यह हकीकत है।

विज्ञापन
This Indian state is exempted from paying taxes know why Sikkim is exempt from Income Tax
भारत में इस राज्य के लोग नहीं देते टैक्स - फोटो : AI

Why Sikkim is Exempt from Income Tax: हर साल बजट आते ही लोगों की उम्मीदें बढ़ जाती हैं कि शायद इस बार टैक्स का बोझ थोड़ा हल्का हो जाए। लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि इसी देश में एक ऐसा राज्य भी है, जहां के लोगों को अपनी कमाई पर टैक्स ही नहीं देना पड़ता? सुनने में यह किसी खास छूट जैसा लगता है, लेकिन यह हकीकत है।



यह अनोखी व्यवस्था भारत के पूर्वोत्तर में बसे खूबसूरत राज्य सिक्किम से जुड़ी है। यहां के स्थानीय निवासियों पर इनकम टैक्स लागू नहीं होता। खास बात यह है कि यह कोई नई नीति या हालिया फैसला नहीं, बल्कि इतिहास और कानून से जुड़ा एक पुराना प्रावधान है।

Weird Love Story: 60 की उम्र में 34 साल छोटे लड़के से हुआ प्यार, 3 शादियों के बाद महिला को मिला सच्चा प्यार
Dating App Subsidy: यहां सरकार उठा रही है युवाओं के डेटिंग का खर्चा, हर महीने मिलते हैं इतने पैसे

 

Trending Videos
This Indian state is exempted from paying taxes know why Sikkim is exempt from Income Tax
क्या है इसके पीछे की वजह? - फोटो : Adobe Stock

क्या है इसके पीछे की वजह?
भारतीय आयकर अधिनियम की धारा 10 (26AAA) के तहत सिक्किम के मूल निवासियों को टैक्स से छूट दी गई है। दरअसल सिक्किम करीब 330 वर्षों तक एक स्वतंत्र रियासत रहा था। बाद में 1975 में इसका भारत में विलय हुआ और यह देश का 22वां राज्य बना। इस विलय के समय यह तय किया गया था कि सिक्किम की पारंपरिक टैक्स व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। यही कारण है कि आज भी वहां के स्थानीय लोगों को अपनी आय पर टैक्स नहीं देना पड़ता।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
This Indian state is exempted from paying taxes know why Sikkim is exempt from Income Tax
किन लोगों को मिलती है यह सुविधा? - फोटो : Adobe Stock

किन लोगों को मिलती है यह सुविधा?
यह छूट हर किसी के लिए नहीं है। इसका लाभ मुख्य रूप से सिक्किम के मूल निवासियों को मिलता है। साथ ही वे लोग भी इसके पात्र हैं जिनका वहां निवास 26 अप्रैल 1975 से पहले का है। उनकी सैलरी बिजनेस या ब्याज से होने वाली आय टैक्स के दायरे से बाहर रहती है।
 

This Indian state is exempted from paying taxes know why Sikkim is exempt from Income Tax
कब नहीं मिलती यह छूट? - फोटो : adobe stock

कब नहीं मिलती यह छूट?
अगर कोई व्यक्ति देश के किसी अन्य हिस्से से जाकर सिक्किम में बसता है, तो उसे यह सुविधा नहीं मिलती। वहीं सिक्किम का कोई निवासी अगर राज्य से बाहर कमाई करता है, तो उस आय पर उसे सामान्य नियमों के तहत टैक्स देना होता है।
 

विज्ञापन
This Indian state is exempted from paying taxes know why Sikkim is exempt from Income Tax
कब नहीं मिलती यह छूट? - फोटो : AdobeStock

यह व्यवस्था जहां सिक्किम के लोगों के लिए एक विशेष अधिकार की तरह है, वहीं बाकी देश में इसे लेकर अलग-अलग राय देखने को मिलती है। कुछ लोग इसे टैक्स सिस्टम में असमानता मानते हैं, जबकि सिक्किम के लोग इसे अपनी ऐतिहासिक विरासत और पहचान का हिस्सा समझते हैं।

Viral Leave Application: सेल्फ केयर और मूवी देखने के लिए Gen-Z ने मांगी छुट्टी, बॉस का जवाब सुन नहीं होगा यकीन
Key Tag: कार या बाइक की चाबी के साथ मिलने वाला छोटा टैग बचा सकता है हजारों रुपये, भूल से भी न फेंकें
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed