{"_id":"69f0b1b8abe35edf890a9307","slug":"video-unhygienic-momo-and-harmful-colored-chutney-seized-in-kanpur-by-fssai-2026-04-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Video: बिकने लिए रखे थे 20 किलो सड़े मोमोज और चटनी, FSSAI ने शेयर किया कानपुर का वीडियो, देखकर कभी नहीं खाएंगे","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Video: बिकने लिए रखे थे 20 किलो सड़े मोमोज और चटनी, FSSAI ने शेयर किया कानपुर का वीडियो, देखकर कभी नहीं खाएंगे
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: Dharmendra Kumar Singh
Updated Tue, 28 Apr 2026 06:40 PM IST
विज्ञापन
सार
Viral Unhygienic momo: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसे देखने के बाद शायद आप मोमो खाना छोड़ देंगे। दरअसल, फूड सेफ्टी स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) ने एक वीडियो शेयर किया है।
बिकने लिए रखे थे 20 किलो सड़े मोमोज और चटनी, FSSAI ने शेयर किया कानपुर का वीडियो
- फोटो : Instagram
विज्ञापन
विस्तार
Unhygienic momo: मोमो का खान ज्यादातर लोगों को पसंद है। मोमो का नाम सुनते ही लोगों के मुंह में पानी आ जाता है। लेकिन इस कानपुर से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां पर एक मोमो बनाने वाली यूनिट छापा मारकर मोमो और कलर वाली चटनी सीज किया गया है। इस मक्खियां भी भिनभिना रही थीं।
Trending Videos
शहर की हर गली और सड़क पर मोमो स्टॉल नजर आते हैं। हर दिन बड़ी संख्या में लोगों मोमो खाते हैं। लेकिन खबर मोमो के दीवानों का दिल तोड़ दिया है। यहां पर सीज किए मोमोज को देखकर शायद आपका दोबारा इसे खाना का मन नहीं करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
फूड सेफ्टी स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उत्तर प्रदेश फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट की तरफ से मोमो फैक्ट्री पर मारे गए छापे के बारे में जानकारी दी गई है। इस छापे में मोमो ऐसी हालत में मिले हैं, जिसे आप खाना तो दूर देखना भी नहीं पसंद करेंगे।
African Continent: दो हिस्सों में बंट रहा है ये महाद्वीप, बनेगा एक नया महासागर, टेंशन में वैज्ञानिक
View this post on Instagram
Dugong: समुद्र में रहने वाली ये कौन सी गाय है, जो एक दिन में खा जाती है 40 किलो घास
इन मोमोज पर मक्खियां भिनभिना रही थीं और चटनी भी खराब थी। चटनी में कलर मिलाया गया था। इसलिए 20 किलो चटनी और मोमो को नष्ट कर दिया गया है। वीडियो में नौबस्ता स्थित फैक्ट्री में छापेमारी दिखाई गई है। इसमें बेहद गंदगी में बनाए मोमोज रखे गए हैं। इनको जमीन पर बोरी में रखा गया था।
मोमोज का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को कैप्शन में लिखा है 20 किलो मोमो और 20 किलों हानिकारक चटनी को नष्ट किया गया है।
