{"_id":"69f1d957fec9c8b9020b58ec","slug":"bizarre-pamban-bridge-railway-track-covered-by-sea-twice-daily-and-how-trains-run-safely-2026-04-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Railway Track: ये है भारत का अनोखा रेलवे ट्रैक, जहां समुद्र के बीच दौड़ती है ट्रेन","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Railway Track: ये है भारत का अनोखा रेलवे ट्रैक, जहां समुद्र के बीच दौड़ती है ट्रेन
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: Jyoti Mehra
Updated Wed, 29 Apr 2026 04:26 PM IST
सार
Pamban Bridge Train Route: यह खास रेल रूट दक्षिण भारत के तमिलनाडु में स्थित है, जो मुख्य भूमि को रामेश्वरम द्वीप से जोड़ता है। इसकी पहचान है ऐतिहासिक पंबन ब्रिज, एक ऐसा समुद्री पुल जो 1914 में बना था और भारत का पहला सी ब्रिज माना जाता है।
विज्ञापन
1 of 5
Pamban Bridge Railway Track
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Pamban Bridge Railway Track: चारों तरफ फैला नीला समंदर और उसके बीच अचानक दौड़ती एक ट्रेन। दूर से यह नजारा इतना रहस्यमयी लगता है कि मानो रेलवे ट्रैक लहरों में गायब हो गया हो। दरअसल यह अनोखा रेल मार्ग भारत के ही देखने को मिलता है, जो लोगों के बीच हैरानी विषय बना हुआ है। लेकिन क्या सच में पटरियां समुद्र में डूब जाती हैं, या यह सिर्फ आंखों का धोखा है? आइए जानते हैं...
यह खास रेल रूट दक्षिण भारत के तमिलनाडु में स्थित है, जो मुख्य भूमि को रामेश्वरम द्वीप से जोड़ता है। इसकी पहचान है ऐतिहासिक पंबन ब्रिज, एक ऐसा समुद्री पुल जो 1914 में बना था और भारत का पहला सी ब्रिज माना जाता है। समुद्र के ऊपर फैले इस पुल से गुजरते समय ऐसा लगता है जैसे ट्रेन पानी के बीचों-बीच रास्ता बना रही हो। यही अनुभव इसे देश के सबसे खूबसूरत और यादगार रेल सफरों में शामिल करता है।
क्या पटरियां सच में पानी में डूब जाती हैं?
- फोटो : adobestock
क्या पटरियां सच में पानी में डूब जाती हैं?
दरअसल ऐसा बिल्कुल नहीं है। पंबन ब्रिज समुद्र की सतह से ऊपर बना हुआ है, लेकिन ज्वार-भाटा के समय पानी आसपास के इलाकों में फैल जाता है। दूर से देखने पर यही दृश्य एक ऑप्टिकल इल्यूजन पैदा करता है, जिससे लगता है कि ट्रैक लहरों में खो गया है।
3 of 5
रखा जाता है सुरक्षा का ध्यान
- फोटो : adobestock
रखा जाता है सुरक्षा का ध्यान
इस रूट पर सुरक्षा का भी खास ध्यान रखा जाता है। भारतीय रेलवे लगातार मौसम और समुद्र की स्थिति पर नजर रखता है। तेज हवाओं या ऊंची लहरों के दौरान ट्रेनों को रोक दिया जाता है या उनके समय में बदलाव किया जाता है। पुल पर ट्रेनों की रफ्तार भी सीमित रखी जाती है, ताकि सफर पूरी तरह सुरक्षित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मजबूती में सुधार
- फोटो : adobestock
मजबूती में सुधार
इतिहास की बात करें तो 1964 के भयंकर चक्रवात ने इस पुल को काफी नुकसान पहुंचाया था। इसके बाद इसे और मजबूत बनाया गया और समय-समय पर इसमें सुधार किए गए। हाल ही में यहां एक नया वर्टिकल-लिफ्ट ब्रिज भी तैयार किया गया है, जिससे जहाजों की आवाजाही आसान हो गई है।
विज्ञापन
5 of 5
प्रकृति और तकनीक का खूबसूरत मेल
- फोटो : adobestock
प्रकृति और तकनीक का खूबसूरत मेल
असल में पंबन ब्रिज सिर्फ एक रेल मार्ग नहीं, बल्कि एक अद्भुत अनुभव है, जहां प्रकृति और तकनीक का खूबसूरत मेल देखने को मिलता है। यहां पटरियां गायब नहीं होती, बल्कि रोशनी, पानी और नजरों का खेल मिलकर ऐसा जादू रचते हैं, जिसे एक बार देखने के बाद भूल पाना मुश्किल है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।