सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi Adityanath addressed Vidhanmandal special session.

यूपी विधानमंडल विशेष सत्र: सीएम योगी बोले- महिलाओं के श्राप से कांग्रेस की दुर्गति हुई अब सपा भी उसी रास्ते पर

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Thu, 30 Apr 2026 01:11 PM IST
विज्ञापन
सार

यूपी विधानमंडल के विशेष सत्र को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्र व राज्य की सरकार की ओर से महिलाओं के उत्थान के लिए किए गए कार्यों की चर्चा की। वहीं, सपा-कांग्रेस को आड़े हाथों लिया।

CM Yogi Adityanath addressed Vidhanmandal special session.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

महिला आरक्षण के मुद्दे पर संसद में पेश हुए संशोधन विधेयक को लेकर यूपी विधानमंडल के बुलाए गए एकदिवसीय विशेष सत्र को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने भाषण के प्रारंभ में ही सपा-कांग्रेस को निशाने पर लिया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सत्ता में आते ही महिलाओं के नाम जनधन खाते खोले तो सपा के लोगों ने मजाक उड़ाते हुए कहा कि कहां हैं 15 लाख रुपये। जबकि इन्हीं अकाउंट में कोविड के दौरान महिलाओं को शासन की ओर से सहायता दी गई।

Trending Videos


महिलाओं को सम्मान देने के लिए उनकी सुरक्षा के लिए देश भर में 12 करोड़ शौचालय बनाए गए लेकिन सपा के लोग कभी भी महिलाओं के सम्मान के प्रति कभी संवेदनशील नहीं रहे। उन्होंने इसका भी मजाक उड़ाया। ये शौचालय नारी की गरिमा के प्रतीक थे। उन्होंने कहा कि अब जब महिलाओं के आक्रोश का सामना करना पड़ रहा है तो उनके लिए 33 फीसदी आरक्षण की मांग कर रहे हैं। उन्होंने सपा पर तंज कसते हुए कहा कि सपाइयों के इस व्यवहार पर तो गिरगिट भी शरमा जाए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में 10 करोड़ महिलाओं को गैस सिलिंडर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी विधानमंडल का विशेष सत्र: 'मौलवियों के सामने घुटने टेककर नाक रगड़ना सपा-कांग्रेस की प्रवृत्ति', सीएम ने याद दिलाया शाहबानो प्रकरण

ये भी पढ़ें - आंधी-बारिश से खुशनुमा हुई सुबह, बदला प्रदेश का मौसम, अगले 24 घंटे के लिए चेतावनी जारी


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में स्टार्ट अप योजना शुरू की गई जिसमें महिलाओं की बड़ी भागीदारी है। लखपति दीदी के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक स्वावलंबन देने में सहायता की गई। कहा कि जब इन लोगों को लगा कि यूपीए से काम नहीं चलेगा तो इंडी गठबंधन बनाया। सपा-कांग्रेस ने हमेशा ही महिलाओं के स्वावलंबन का विरोध किया और इसमें बाधा बने। इन लोगों का चेहरा बोलने का कुछ और दिखाने का कुछ और है लेकिन पूरा देश और प्रदेश आप लोगों के कारनामों को जानता है। सपा के लोगों का आचरण स्टेट गेस्ट हाउस कांड के दौरान सभी ने देखा तब भाजपा के लोग आगे बढ़े कि एक दलित की बेटी को सम्मान मिले। उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस की दुर्गति का कारण महिलाओं का श्राप है। महिलाओं के श्राप के कारण कांग्रेस की दुर्गति हुई और अब सपा भी उसी ओर अग्रसर है। शाहबानो के मामले में सबने देखा। सपा-कांग्रेस का आचरण मौलवियों के सामने घुटने टेककर नाक रगड़ने की प्रवृत्ति है।

सीएम योगी बोले- अपने आचरण की माफी मांगें सपा-कांग्रेस के लोग
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था में सुधार हुआ है। यही कारण है कि वर्क फोर्स में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है जिसका परिणाम हुआ है कि यूपी की अर्थव्यवस्था में तीन गुना वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि अगर सपा के लोग महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण की मांग कर रहे हैं तो संसद में अपने आचरण की भर्त्सना करें और अपने व्यवहार की निंदा करें और माफी मांगें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed